डेनियल पुएर्तस की चुनौती का सुपरलैक को कोई डर नहीं – ‘मुझे दिक्कत नहीं आएगी’

Superlek Kiatmoo9 Panpayak Jitmuangnon ONE 164 1920X1280 66 768x512

सुपरलैक कियातमू9 का सबसे बड़ा सपना ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को अपनी कमर पर बांधना है, फिर चाहे उनके सामने कोई भी चुनौती क्यों ना खड़ी हो।

हालांकि, वो 14 जनवरी को ONE Fight Night 6 में अपने पुराने प्रतिद्वंदी इलियास एनाहाचि से बदला पूरा करना चाहते थे, लेकिन वो अपने नए प्रतिद्वंदी #5 रैंक के कंटेंडर डेनियल पुएर्तस के खिलाफ भी धमाकेदार प्रदर्शन करने को प्रतिबद्ध हैं।

एनाहाचि इस फाइट के लिए अपने वजन को फ्लाइवेट डिविजन की लिमिट 135-पाउंड तक नहीं रख पाए थे इसलिए उन्हें चैंपियनशिप बेल्ट छोड़नी पड़ी और उन्हें कार्ड से भी बाहर होना पड़ा।

सुपरलैक का मानना है कि मैच को रद्द करने के बजाय रिप्लेसमेंट का फैसला अच्छा रहा और उन्होंने अभी भी एनाहाचि के साथ रीमैच की उम्मीद नहीं छोड़ी है।

थाई स्टार ने कहा:

“मैं इलियास के साथ मैच ना हो पाने से निराश हूं। मैं 2 सालों से इस फाइट का इंतज़ार कर रहा था, लेकिन मैं उनके फैसले का सम्मान करता हूं।

“उन्होंने स्वीकार किया कि वो अपने वजन को संतुलित नहीं रख पाए। वो अगर इससे बचने की कोशिश कर रहे हैं तो इससे प्रोमोशन पर असर पड़ेगा और उनके फैंस भी उनसे निराश हो जाएंगे। अगर हमें दोबारा आमने-सामने आने का मौका मिला तो मुझे बहुत खुशी होगी।”

अब वेंकेंट (खाली) ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में उनकी भिड़ंत पुएर्तस से होगी, जिनका स्टाइल एनाहाचि से काफी अलग होगा।

मगर सुपरलैक को इसका कोई डर नहीं है और बैंकॉक के क्राउड के सामने स्पेनिश स्ट्राइकर की हर तरह की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे।

“द किकिंग मशीन” ने कहा:

“मुझे प्रतिद्वंदी बदलने से कोई दिक्कत नहीं है। मैंने अपने पिछले मैच के कुछ समय बाद ही ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। मेरे पास अभ्यास के लिए करीब एक महीना था। मैंने खुद को अटैकिंग और डिफेंसिव फाइटिंग के लिए भी तैयार किया है। इसलिए मुझे लगता है कि मैं स्थिति के हिसाब से अपने स्टाइल को बदल सकता हूं, फिर चाहे मेरे सामने कोई भी फाइटर क्यों ना हो।”

सुपरलैक का मानना है कि पुएर्तस का आक्रामक स्टाइल उनके नॉकआउट होने का कारण बनेगा

सुपरलैक कियातमू9 ने इलियास एनाहाचि की चुनौती के लिए खुद को तैयार किया था, लेकिन उनका मानना है कि ONE Fight Night 6 में उनके पास अपने नए विरोधी को नॉकआउट करने के ज्यादा चांस मिलेंगे।

27 वर्षीय एथलीट के सामने वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में एनाहाचि की मूवमेंट ने मुश्किल खड़ी की थी। इस बार वो उम्मीद कर रहे हैं कि पुएर्तस खुद उनकी रेंज में आने की कोशिश करेंगे, जो आगे चलकर उन्हीं पर भारी पड़ेगा।

सुपरलैक ने कहा:

“डेनियल पुएर्तस एक आक्रामक फाइटर हैं, जिन्हें फ्रंटफुट पर रहकर मूव्स लगाना पसंद है। दूसरी ओर, इलियास मूव लगाते समय मूवमेंट करते रहते हैं। मेरी नज़र में इलियास के मुकाबले पुएर्तस को शॉट्स लगाना आसान है क्योंकि मैं उनकी मूवमेंट को आसानी से परखते हुए अपने मूव्स का चुनाव कर सकता हूं।

“पुएर्तस के खतरनाक पंच उनकी ताकत है। मुझे उनकी मूवमेंट को परखते हुए अटैक करना होगा। इसके अलावा वो पंच लगाने के बाद गार्ड को नीचे कर लेते हैं, जो उनकी कमजोरी है। वो एक बड़ा पंच लगाने के बाद खुद को डिफेंड कर पाने की स्थिति में नहीं होते और ठीक इसी समय मैं उन्हें झकझोर सकता हूं।”

पिछले साल वॉल्टर गोंसाल्वेस पर नॉकआउट जीत दर्ज करने के बाद “द किकिंग मशीन” का आत्मविश्वास बढ़ गया है कि वो किसी भी फाइटर को फिनिश करने की काबिलियत रखते हैं।

पुएर्तस के पास भी खतरनाक पंच हैं, लेकिन थाई एथलीट सही मौका देखकर फाइट को फिनिश करते हुए ONE वर्ल्ड टाइटल अपने नाम करना चाहते हैं।

सुपरलैक ने कहा:

“मैं नहीं जानता कि उनके पंचों में कितनी ताकत होगी, लेकिन मेरे पास ताकत की कोई कमी नहीं है। मुझे लगता है कि मेरा एक शॉट क्लीन तरीके से लैंड हुआ तो मैं उन्हें नॉकआउट भी कर सकता हूं।

“व्यक्तिगत तौर पर कहूं तो उनकी चुनौती मेरे लिए ज्यादा मुश्किल नहीं होगी, लेकिन मैं लापरवाह भी नहीं होना चाहता। मैं इसे फैंस के लिए एक धमाकेदार फाइट बनाने की कोशिश करूंगा और उम्मीद है कि मैं ONE में अपना दूसरा नॉकआउट स्कोर कर पाऊंगा।”

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)