ल्यूक लेसेई ONE डेब्यू में जो नाटावट के खिलाफ अपनी प्रतिभा दिखाने को बेताब – ‘मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं’

LukeLessei 1200X800

अमेरिकी सनसनी ल्यूक “द शेफ” लेसेई ONE में अपना बहुप्रतीक्षित डेब्यू “स्मोकिन” जो नाटावट के खिलाफ करने के लिए तैयार हैं।

9 दिसंबर को होने वाले ONE Fight Night 17 में उभरते हुए स्टार का सामना #4 रैंक के कंटेंडर नाटावट से फेदरवेट मॉय थाई मैच में होगा।

थाई नॉकआउट आर्टिस्ट का सामना करना ना सिर्फ लेसेई के प्रोफेशनल करियर का सबसे बड़ा मौका है बल्कि वो अपनी स्किल्स को ग्लोबल स्टेज पर भी दिखा पाएंगे।

27 वर्षीय स्टार पहले से ही नाटावट के तेज-तर्रार अटैक वाले स्टाइल से वाकिफ हैं।

उन्होंने onefc.com को बताया: 

“मैं ‘स्मोकिन’ जो को काफी समय से देख रहा हूं। मैंने उन्हें काफी साल पहले देखा और सोचा ‘जो की लेफ्ट किक कमाल की है।’ आज भी उनके पास वो किक है।

“उसके अलावा वो सिर्फ तेज हिट करते हैं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि फाइटर्स को इसके बारे में कोई चिंता होती है, अगर आप हेवीवेट का सामना कर रहे हो, तब बात अलग है। मैं उनकी ताकत की चिंता नहीं करने वाला क्योंकि हर कोई तेज हिट कर सकता है।”

लेसेई को रिंग में मुकाबला करते देखना फैंस के लिए बेहद खास होगा।

अपने भार वर्ग के हिसाब से लंबे और पतले अमेरिकी स्टार तकनीक में शानदार हैं, जो कि क्जोज़ और लॉन्ग रेंज दोनों में अच्छे से फाइट कर सकते हैं।

उन्होंने बताया:

“मैं चीजों में तालमेल बहुत तेजी से बैठा सकता हूं और जानता हूं कि मेरी इस काबिलियत की कोई बराबरी नहीं कर सकता। अगर आप एल्बो, पंच, किक या फिर डिफेंसिव मुकाबला करना चाहेंगे, मैं इन सभी में अच्छा हूं।

“मेरे पास बढ़त है क्योंकि मैं क्रिएटिव हूं। मेरी क्रिएटिविटी का कोई मुकाबला नहीं कर सकता। मेरे हिसाब से मैच में ये मेरी लिए बढ़त होगी।”

लेसेई के खेल का सबसे खतरनाक पहलू है उनके गेम की अनिश्चितता और कई तरीकों से किए जाने वाले अटैक।

उन्होंने कहा:

“मैं ‘द शेफ’ हूं, चीजों को अच्छे से मिक्स कर सकता हूं। मेरा मानना है कि ये बहुत अहम रोल निभाने वाला है क्योंकि जब आपको बहुत सारी जानकारी मिल रही हो तो चीजें हैंडल करना मुश्किल हो जाता है।”

लेसेई का कहना है कि इस मैच में नाटावट पर ज्यादा दबाव होगा

ONE Fight Night 17 में ल्यूक लेसेई का सामना एक अनुभवी स्ट्राइकर जो नाटावट से होगा, जो दुनिया में अपनी खास पहचान बना चुके हैं और फेदरवेट मॉय थाई डिविजन की टॉप 5 रैंकिंग्स में शामिल हैं।

ये बात दोनों अच्छी तरह से जानते हैं कि संगठन में एक जीत उनके करियर के लिए कितनी खास हो सकती है।

लेकिन लेसेई को खुद से बहुत अधिक उम्मीदें हैं और उनका मानना है कि वो मुकाबले से पहले उनके कंधों पर कम वजन होगा:

“अगर मैं मैच के बारे में सोचूं हो तो मुझ पर ज्यादा दबाव बनना शुरु हो जाएगा। ये सिर्फ मेरे विचार हैं। मैं सोचूं कि ‘सारा दबाव मुझ पर है। मुझे ONE में अपनी पहली फाइट जीतनी ही होगी।’

“लेकिन मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं है। बहुत सारे लोगों को पता ही नहीं होगा कि मैं कौन हूं। उनके लिए मैं सिर्फ एक विदेशी लड़का हूं, जो नाटावट का सामना करने वाला है। अगर मुझे जीत हासिल हुई तो लोग इसे उलटफेर मानेंगे।”

इसी बात को ध्यान में रखते हुए “द शेफ” का मानना है कि उनके अनुभवी प्रतिद्वंदी पर ज्यादा दबाव होगा।

उन्होंने इस बारे में कहा:

“उनके ऊपर मुझसे ज्यादा दबाव होगा क्योंकि उन्हें गेटकीपर की भूमिका निभाने होगी। वो एक युवा लड़के, नई पीढ़ी को आकर नहीं छीनने देंगे, जिसके लिए उन्हें सालों तैयारी की है।

“ऐसे में मुझे लगता है कि उनपर ज्यादा दबाव होगा। लेकिन मेरे मन में ज्यादा प्रेशर मुझ पर है क्योंकि ये मेरे अभी तक के करियर की सबसे बड़ी फाइट है।”

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)