ONE Friday Fights 46 में निको कैरिलो ने दिग्गज नोंग-ओ को नॉकआउट किया, सुआब्लैक ने जीता कॉन्ट्रैक्ट

NicoCarrillo NongOHama 1920X1280 scaled

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में हुए इवेंट की शुरुआत बहुत ही धमाकेदार मॉय थाई एक्शन से हुई।

22 दिसंबर को हुए ONE Friday Fights 46: Tawanchai vs. Superbon में तीन वर्ल्ड टाइटल मैच हुए, इससे पहले के 8 मुकाबलों में स्टार्स ने अपनी पूरी ताकत लगा दी।

यहां तक कि थाईलैंड के प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन भी मॉय थाई सुपरस्टार्स का मनोबल बढ़ाने के लिए मौजूद थे।

आइए जानते हैं कि साल 2023 के आखिरी ONE इवेंट के शुरुआती आठ मैचों का क्या नतीजा रहा।

कैरिलो ने नोंग-ओ को दूसरे राउंड में नॉकआउट कर चौंकाया

स्कॉटिश सनसनी निको “किंग ऑफ द नॉर्थ” कैरिलो ने ONE के बेंटमवेट डिविजन में अपनी जीत का सिलसिला नोंग-ओ हामा को दूसरे राउंड में नॉकआउट से मात देकर जारी रखा।

#5 रैंक के कंटेंडर ने काफी मजबूत शुरुआत की। कैरिलो ने थाई स्टार पर पंचों से वार किया। लेकिन नोंग-ओ ने इसका जवाब बहुत ही घातक लो किक्स के साथ दिया और वो पहले राउंड में कॉर्नर में जाने पर मजबूर हो गए।

बाज़ी दूसरे राउंड में पलटी हुई नजर आई। “किंग ऑफ द नॉर्थ” ने थाई स्टार पर अटैक कर उन्हें रस्सियों की तरफ धकेल दिया। आखिर में 1:28 मिनट पर लगी एल्बो ने मैच का रुख मोड़ दिया। इस जीत के साथ कैरिलो का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 26-3-1 का हो गया है।

सेकसन ने रिवर डैज़ को हराकर शानदार प्रदर्शन जारी रखा

बैंकॉक के दर्शकों को सेकसन “द मैन हू यील्ड्स टू नो वन” ओर क्वानमुआंग और रिवर डैज़ के बीच हुए 140-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में जबरदस्त घमासान देखने को मिला।

खेल के सबसे दिलचस्प और मनोरंजक एथलीट्स के रूप में जाने जाने वाले थाई स्टार ने दूसरे और तीसरे राउंड में शानदार वापसी की। ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने भी कोई डर नहीं दिखाया।

नौ मिनट तक चले जबरदस्त एक्शन के बाद “द मैन हू यील्ड्स टू नो वन” को विभाजित निर्णय से विजेता घोषित किया गया और ये इस साल ONE में उनकी आठवीं जीत रही। इसके साथ उनका रिकॉर्ड 201-74-8 का हो गया है।

अनाने ने मुआंगथाई पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज की

136-पाउंड कैचवेट मुकाबले में छह फुट चार इंच लंबे नबील अनाने ने अपनी कद काठी का भरपूर इस्तेमाल करते हुए मुआंगथाई “एल्बो ज़ोम्बी” पीके साइन्चाई पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज की।

तीन राउंड तक 19 वर्षीय स्टार ने अपने विरोधी पर स्ट्रेट लेफ्ट, राउंडहाउस किक, नीज़, एल्बोज़ लगाईं और साथ ही तीसरे राउंड में नॉकडाउन भी हासिल किया।

मुआंगथाई ने वापसी की भरपूर कोशिश की, लेकिन वो विफल रहे। अनाने शानदार जीत के साथ 35-5-1 के रिकॉर्ड पर पहुंच गए हैं।

कुलबडम के लेफ्ट हैंड ने अमीनीपोर को पहले राउंड में किया चित

कुलबडम “लेफ्ट मीटियोराइट” सोर जोर पिएक उथाई और फारियार अमीनीपोर के बेंटमवेट मॉय थाई मैच में सभी को जबरदस्त एक्शन की उम्मीद थी और हुआ भी कुछ ऐसा ही।

शुरुआत में अमीनीपोर ने कुलबडम पर दबाव बनाया, लेकिन थाई स्टार ने अपने कॉम्बिनेशंस का इस्तेमाल कर पलटवार किया और लेफ्ट हैंड से नॉकडाउन भी स्कोर किया।

कुलबडम ने लेफ्ट बॉडी शॉट लगाया और उनके विरोधी पहले राउंड में 2:51 मिनट पर धराशाई हो गए। इस शानदार जीत के दम पर दो बार के Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन का रिकॉर्ड 69-18-5 का हो गया और ये 16 प्रोफेशनल फाइट में अमीनीपोर की पहली हार रही।

जाओसुयाई ने पेटसुकुमविट को तीन राउंड के शानदार मैच में हराया

जाओसुयाई सोर डेचापैन ने साबित किया कि जून महीने में पेटसुकुमविट बोई बांगना के खिलाफ आई जीत तुक्का नहीं थी और उन्होंने करीबी फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में बहुमत निर्णय से जीत हासिल की।

22 वर्षीय स्टार ने मैच के दौरान अपनी विविधता से भरी स्ट्राइकिंग का नमूना पेश किया। दूसरे राउंड में उन्होंने लेफ्ट हैंड के जरिए पेटसुकुमविट को मैट पर गिरा दिया। अंत में उन्होंने जीत दर्ज कर रिकॉर्ड को 55-20-2 किया।

सुआब्लैक ने कोकली को हराकर छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट किया हासिल

सुआब्लैक टोर प्रान49 ने 2023 का अंत अपने लिए बहुत ही शानदार अंदाज में किया, जब उन्होंने क्रेग कोकली को बेंटमवेट मॉय थाई मैच में नॉकआउट किया।

मैच के दौरान कोकली ने किक लगाई, जिसे Tor Pran49 टीम के प्रतिनिधि ने पकड़ लिया और उनके पेट के बीचों-बीच जोरदार पंच लगाकर ढेर कर दिया।

ये ONE Championship में उनका लगातार चौथा फिनिश था और इसी के साथ 27 वर्षीय स्टार का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 58-18 हो गया है। उन्होंने दमदार जीत के दम पर ONE Championship के साथ छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट भी हासिल किया।

चोरफाह ने ओगासवारा को राइट हैंड लगाकर रोका

132-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में स्थानीय हीरो चोरफाह टोर सांगटीनोई ने आइसाकु “स्पीड एक्टर” ओगासवारा को दूसरे राउंड में नॉकआउट कर दिया।

शुरुआत में ओगासवारा ने आक्रामक तरीके से अटैक कर थाई स्टार को डिफेंसिव मोड पर जाने पर मजबूर कर दिया। लेकिन पहले राउंड के आखिर में चोरफाह ने लय पकड़ी ली। दूसरे राउंड के 57 सेकंड पर एक शानदार राइट हैंड लगाकर जापानी स्टार को ढेर कर दिया।

ये 30 वर्षीय स्टार की ONE में लगातार तीसरी जीत थी और उनका रिकॉर्ड बढ़कर 104-45-8 का हो गया है।

सुरियानलैक ने योडक्रिटसदा को दूसरे राउंड में परास्त किया

सुरियानलैक पोर येनयिंग ने ONE Championship में लगातार चौथी जीत हासिल की, जब उन्होंने योडक्रिटसदा सोर सोमाई को 132-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में हराया।

थाई स्टार ने अपने हमवतन एथलीट को किक्स लगाकर धीमा किया और फिर पहले राउंड में मौके मिलने पर तगड़े पंच लगाए। उन्हें दूसरे राउंड में मुकाबला खत्म करने में सिर्फ 15 सेकंड का समय लगा।

इस जीत के साथ सुरियानलैक का रिकॉर्ड 79-26 का हो गया है।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.