9 दिसंबर को गुयेन ट्रान ड्युए नट ONE Fight Night 17 में वापसी कर डेनिस पुरिच का सामना करेंगे

NguyenTranDuyNhat Ringpost 1200X800

शनिवार, 9 दिसंबर को होने वाले ONE Fight Night 17 के बाउट कार्ड में एक और जबरदस्त मॉय थाई मुकाबले को शामिल किया गया है।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से लाइव प्रसारतित होने वाले शो के फ्लाइवेट मैच में डेनिस “द बोस्नियन मेनेस” पुरिच का सामना लंबे समय बाद वापसी कर रहे “नंबर 1” गुयेन ट्रान ड्युए नट से होगा।

ड्युए नट ने 2019 में ग्लोबल स्टेज पर धमाकेदार डेब्यू किया था, जब उन्होंने लगातार जीत नॉकआउट से हासिल कीं।

पहले वियतनामी सुपरस्टार ने सितंबर 2019 में हुए ONE: IMMORTAL TRIUMPH में अज्वान शे विल को तीसरे राउंड में हराया। उसके दो महीने बाद सिंगापुर में हुए ONE: EDGE OF GREATNESS में युता वतनबे को हेड किक लगाकर दूसरे राउंड में ढेर किया।

तब से लेकर अब तक 34 वर्षीय स्टार दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में नजर नहीं आए, लेकिन इस दौरान वो सक्रिय रहे। अपना जिम चलाने के अलावा ड्युए नट ने मॉय थाई में जीत हासिल की और अपना MMA करियर भी लॉन्च किया, जहां एमेच्योर प्रतियोगिताओं में 4-0 का रिकॉर्ड कायम किया।

अब ड्युए नट वापसी करने के लिए तैयार हैं और वो अपनी जीत के सिलसिले को जारी रखना चाहेंगे और वियतनामी स्टार के सामने पुरिच के रूप में कड़ी चुनौती होगी।

“द बोस्नियन मेनेस” काफी अनुभवी स्ट्राइकर हैं, जिनके पास गजब की ताकत और जबरदस्त स्टाइल है। उन्होंने इसी ताकत के दम पर अक्टूबर 2022 में हुए ONE 162 में पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर तगीर खलीलोव को हराया था।

अब पुरिच के पास डिविजन की टॉप 5 रैंकिंग्स में जगह बनाने का मौका होगा, लेकिन उनके रास्ते में होंगे ड्युए नट।

ONE Fight Night 17 से जुड़ी अधिक जानकारी पाने के लिए onefc.com पर बने रहिए।

न्यूज़ में और

Takeru
eerselrung
nadakasong
Kongchai Chanaidonmueang Mehrdad Khanzadeh ONE Friday Fights 148 6 scaled
Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled