ONE Friday Fights 25 में नाकरोब फेयरटेक्स और योडलैकपेट का दबदबा कायम, डेब्यू करने वाले फाइटर्स भी चमके

Nakrob Fairtex Petputhai Or Bor Jor Nakhonpanom ONE Friday Fights 25 25

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के मशहूर लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में शुक्रवार, 14 जुलाई को मार्शल आर्ट्स के एक्शन से भरपूर एक और यादगार रात गुजरी, जहां मॉय थाई और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की दुनिया की उभरती हुई प्रतिभाएं ONE Friday Fights 25 में सामने आईं।

नाकरोब फेयरटेक्स और योडलैकपेट ओर अटचारिया ने 12 फाइट्स वाले कार्ड में जबरदस्त जुनून दिखाते हुए जीत दर्ज की तो नए चेहरे प्रभावशाली अंदाज में दुनिया के सामने खुद को लाने में सफल रहे।

अगर थाई राजधानी में हुए इस इवेंट के किसी भी मुकाबले से आप चूक गए हैं तो हम यहां इस फाइट कार्ड में क्या-क्या हुआ है, उसकी झलकियां आपके सामने पेश कर रहे हैं।

ONE में अपराजित रहने के लिए नाकरोब ने पेटपटथाई को किया नॉकआउट

https://www.instagram.com/p/Cur2f3DsJ-J/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

नाकरोब फेयरटेक्स ने फ्लाइवेट मॉय थाई बाउट में पेटपटथाई ओर बोर जोर नाखोनपनोम के खिलाफ प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए इवेंट का यादगार तरीके से समापन किया

तेज शुरुआत के बाद नाकरोब ने पेटपटथाई को बॉडी शॉट से बैकफुट पर लाते हुए ताकतवर लेफ्ट और राइट हुक के साथ रस्सियों की तरफ धकेल दिया। उनके आक्रामक अंदाज ने लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के बीच एक उत्साह का संचार कर दिया।

Fairtex टीम के प्रतिनिधि का दबदबा दूसरे राउंड में भी जारी रहा और उन्होंने 1:28 मिनट पर 2 खतरनाक एल्बो के साथ अपने थाई हमवतन एथलीट को ढेर कर दिया।

नाकरोब ने नॉकआउट जीत के साथ ONE में 4-0 की बढ़त बना ली और अपना स्कोर 63-20 से बेहतर कर लिया।

चिचेक के खिलाफ कड़ी टक्कर में अवतार की आक्रामकता रंग लाई

BB 1901

पीके साइन्चाई बेंटमवेट मॉय थाई मुकाबले में फरज़ान चिचेक के खिलाफ उतरे और तीन राउंड तक चले कड़े मुकाबले में थाई फाइटर ने विभाजित निर्णय के जरिए जीत हासिल की।

29 साल के एथलीट ने चिचेक पर हरके राउंड में दबाव डाला, लेकिन टर्किश स्टार ने बैकफुट पर रहते हुए जवाबी हमले करने नहीं छोड़े।

3 राउंड तक चली कड़ी टक्कर के बाद अवतार की आक्रामकता ने उन्हें तीन में से दो जजों को अपने पक्ष में निर्णय सुनाने के लिए मजबूर कर दिया। इस तरह उन्होंने ONE में दूसरी जीत दर्ज की और अपने प्रोफेशनल करियर रिकॉर्ड को 97-42-12 से आगे बढ़ा लिया।

वटचाराफोन ने जीत के साथ किया ONE डेब्यू

https://www.instagram.com/p/CurwNO0Ltl4/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

वटचाराफोन सिंघा माविन ने 128-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में सोंगचना टोर ब्रूसली को पराजित करते हुए दुनिया को दिखा दिया कि 4-औंस के ग्लव्स में उनके साथ बराबरी से स्ट्राइकिंग करना कभी भी बुद्धिमानी भरा फैसला नहीं होगा।

लंबे-चौड़े फाइटर्स घंटी बजते ही एक-दूसरे पर टूट पड़े, लेकिन वटचाराफोन की ताकत का दबदबा साफ नजर आया क्योंकि उन्होंने अपने थाई हमवतन एथलीट को दमदार राइट हैंड की बदौलत कैनवस पर गिरा दिया।

हालांकि, सोंगचना ने बहादुरी से फाइट करने की लाख कोशिश की, लेकिन वटचाराफोन के एक और शानदार क्रॉस ने उन्हें फिर से आगे बढ़ा दिया। इस तरह पहले राउंड के 2:31 मिनट पर ही सिंघा माविन के खाते में नॉकआउट से जीत आ गई गई, जिससे उनका शानदार रिकॉर्ड 71-7-2 से और बेहतर हो गया।

सुरियानलैक ने योडडुआंगजय को 50 सेकंड में ढेर कर किया यादगार ONE डेब्यू

https://www.instagram.com/p/CurvYJrg-E0/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

सुरियानलैक पोर येनयिंग ने शुक्रवार रात को इससे बेहतर प्रोमोशनल डेब्यू की उम्मीद नहीं की होगी। दरअसल, उन्होंने 132-पाउंड कैचवेट मॉय थाई बाउट के पहले राउंड के 50 सेकंड में ही योडडुआंगजय सोरजोरमोंट्री को नॉकआउट कर दिया।

26 साल के फाइटर ने शुरुआती बैल से ही अपने थाई हमवतन प्रतिद्वंदी पर दबाव डाला और सही समय पर लगाई गई पुश किक ने योडडुआंगजय को शुरू में ही कैनवस पर गिरा दिया। हालांकि, ये तो बस शुरुआत ही थी।

सुरियानलैक ने दबाव बनाना नहीं छोड़ा और एक राइट अपरकट के बाद लेफ्ट हुक ने पहले राउंड के 50 सेकंड में ही मैच को समाप्त कर दिया।

इस तरह पहली जीत के साथ ही सुरियानलैक ने अपने प्रोफेशनल रिकॉर्ड को 76-25-2 से बेहतर कर लिया।

काओक्लाई ने योडानुचा को पहले राउंड में हराकर किया बेहतरीन आगाज़

BA 0847

काओक्लाई चोर हापयाक ने खुद को ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई डिविजन में खतरनाक फाइटर के रूप में साबित करने में जरा भी समय बर्बाद नहीं किया। उन्होंने पहले राउंड में ही योडानुचा चोट बांगसाइन को तकनीकी नॉकआउट से हरा दिया।

24 साल के स्ट्राइकर घंटी बजते ही योडानुचा से जा भिड़े और उन्हें सांस लेने का भी मौका नहीं दिया।

काओक्लाई के लगातार हमलों ने थाई प्रतिद्वंदी को तुरंत मैट पर गिरा दिया, जिसके बाद रेफरी को पहले राउंड के 2.40 मिनट पर ही मुकाबले को रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा।

डेब्यू करने वाले एथलीट की प्रभावशाली जीत ने उनके रिकॉर्ड को 38-13 तक पहुंचा दिया।

चैटपिचिट के खिलाफ सकोलपट के खाते में आई सर्वसम्मत निर्णय से जीत

BA 9826

सकोलपट चोटबांगसाइन और चैटपिचिट सोरसोरटोइपाड्रियू के बीच 113-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबला तीन राउंड तक चला, लेकिन अंत में जीत सकोलपट के खाते में आई।

थाई स्टार ने शुरुआती बैल से ही फ्रंटफुट पर आकर हमला करना शुरू कर दिया था और आगे बढ़ने के लिए लगातार हेवी पंच चलाते रहे, जिससे उनके हमवतन प्रतिद्वंदी पिछड़ने लगे।

विरोधी के जोरदार आक्रमण के बावजूद चैटपिचिट मैच में आगे बढ़ते रहे और दूसरे व तीसरे राउंड में खतरनाक एल्बो के जरिए स्कोर किया।

हालांकि, ये हमले काफी नहीं थे। इस तरह सकोलपट की आक्रामकता ने सर्वसम्मत निर्णय से जीत दिलाते हुए उनका ओवरऑल रिकॉर्ड 44-15-2 कर दिया।

गॉडफ्रेडसेन को हराकर योडलैकपेट ONE में अपराजित

https://www.instagram.com/p/CuroO-JtXID/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

योडलैकपेट “द डेस्ट्रॉयर” ओर अटचारिया ने 142-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में खुद से 7 इंच लंबे जॉर्डन “वुल्फ” गॉडफ्रेडसेन पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाते हुए विभाजित निर्णय से जीत दर्ज की।

गॉडफ्रेडसेन ने शुरुआती राउंड में अपनी लंबाई का फायदा उठाया क्योंकि जब भी चार बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन आगे बढ़े, उन्होंने अपरकट और हुक लगाते हुए योडलैकपेट के चेहरे पर जोरदार वार किए।

थाई प्रतिद्वंदी ने धीरे-धीरे डेब्यू कर रहे विरोधी की सुरक्षा भेदनी शुरू की। हालांकि, भारी-भरकम हमलों के साथ उन्होंने दूसरे और तीसरे राउंड में दूरी भी कम की।

योडलैकपेट के मजबूत प्रदर्शन के दम पर ही तीन में से दो जजों ने उनके पक्ष में निर्णय सुनाया और वो संगठन में 4-0 से आगे बढ़ गए। इस तरह उनका करियर रिकॉर्ड 88-33-3 का हो गया।

समुराई को कड़े मुकाबले में हराकर गज़ाली ने ONE में तीसरी जीत हासिल की

https://www.instagram.com/p/CurlYgKtnof/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

इस मुकाबले में युवा मॉय थाई प्रतिभाएं एक-दूसरे के सामने तब आईं, जब जोहान “जोजो” गज़ाली और समुराई सीओपल फ्लाइवेट मॉय थाई मुकाबले में आपस में टकराए। इसमें तीन रोमांचक राउंड के बाद गज़ाली विजेता रहे।

16 साल के सनसनी गज़ाली ने अपने तेज-तर्रार बॉडी शॉट्स और जबरदस्त कॉम्बिनेशन की बदौलत शुरुआती राउंड में अपना प्रभाव जमा लिया, लेकिन समुराई दूसरे राउंड में वापसी करने में कामयाब रहे।

मैच में हर पैंतरे के साथ “जोजो” अपने 18 साल के प्रतिद्वंदी को अंतिम राउंड तक लेकर गए और उनकी कोशिशों से प्रभावित होकर जजों ने उन्हें सर्वसम्मत निर्णय के जरिए विजेता घोषित कर दिया।

इस जीत के साथ गज़ाली का ONE में 3-0 और ओवरऑल 22-6 का रिकॉर्ड हो गया है।

काओटाएम के साथ डेब्यू बाउट में भी असलमजोन अपराजित रहे

https://www.instagram.com/p/Curi_DssW2F/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

असलमजोन ओर्तिकोव ने काओटाएम फेयरटेक्स के साथ 128-पाउंड कैच वेट मॉय थाई बाउट में पहली जीत के साथ अपनी अपराजित छवि को बरकरार रखा।

उज्बेकिस्तान के एथलीट ने पहले राउंड में प्रतिद्वंदी को राइट हैंड से गिराते हुए वहीं से अपना दबदबा बढ़ाना शुरू कर दिया।

हालांकि, काओटाएम दूसरे और तीसरे राउंड में हमले करने में सफल रहे। फिर भी ओर्तिकोव के ताकतवर पंच और अपरंपरागत शॉट्स ने उन्हें अपने प्रतिद्वंदी से एक कदम आगे ही रखा। इस तरह सर्वसम्मत निर्णय के माध्यम से उन्होंने अपना रिकॉर्ड 15-0 से और बेहतर कर लिया।

जेलेवन ने पहले राउंड में किया लुकसुआन को फिनिश

https://www.instagram.com/p/CuriIIZOKEb/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

सुलेमान लुकसुआन फ्लाइवेट मॉय थाई फाइट में काबिलन जेलेवन के खिलाफ पहले मिनट में मजबूत नजर आए, लेकिन डेब्यू कर रहे मलेशियाई एथलीट की पंचिंग पावर ने जल्द ही पूरे मैच की रूपरेखा बदल दी।

जेलेवन ने लुकसुआन को राइट हैंड से चोट पहुंचाई, जिससे वो लड़खड़ा गए, लेकिन म्यांमार के फाइटर ने मैच में फिर से अपनी पकड़ बना ली।

हालांकि, कुछ देर बाद ही Rentap Muaythai Gym के प्रतिनिधि ने राइट हैंड से उछलकर हमला करते हुए विरोधी को गिरा दिया।

इसके बाद उन्होंने लुकसुआन को एक और राइट हैंड जड़ा। इस तरह पहले राउंड के 2:51 मिनट पर ही तकनीकी नॉकआउट से फिनिश हासिल करते हुए उन्होंने अपना रिकॉर्ड 25-3-1 से आगे बढ़ा लिया।

डोनचेंको ने ONE डेब्यू में सूज़ा को पहले राउंड में किया नॉकआउट

https://www.instagram.com/p/CuregbTAEhu/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

डेनियल डोनचेंको नॉकआउट के इरादे से ही लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में पहुंचे थे और उन्होंने गेब्रियल सूज़ा के साथ अपने लाइटवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले में पहले राउंड में ही अपनी तमन्ना पूरी कर ली।

मुकाबला जब शुरू हुआ तो डेब्यू करने वाले यूक्रेनी फाइटर ने सूज़ा को दूर रखने के लिए फुटवर्क का इस्तेमाल किया। एक बार जब उन्हें अपनी मनचाही रेंज मिल गई तो डोनचेंको ने तुरंत अपने ब्राजीलियाई प्रतिद्वंदी को गिरा दिया और पहले राउंड के 1:24 मिनट पर जीत पक्की करने के लिए हैमरफिस्ट का इस्तेमाल किया।

इस तरह डोनचेंको का ONE में जीत के साथ खाता खुल गया और उनका रिकॉर्ड 6-2 से बेहतर हो गया।

अल्वारेज़ को दूसरे राउंड में घासेमी के खिलाफ मिला सबमिशन

https://www.instagram.com/p/Curdtfct8Gz/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

कार्लोस अल्वारेज़ ने फेदरवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट में सादेघ “कुर्दिश वॉरियर” घासेमी के खिलाफ तब तक हमले करने नहीं छोड़े, जब तक वो दूसरे राउंड में सबमिशन हासिल करने में सफल नहीं हो गए।

उभरते हुए फिलीपीनो सनसनी ने प्रतिद्वंदी को पहले राउंड में ग्राउंड पर रोके रखा था और गिलोटीन व ट्रायंगल चोक के साथ फिनिश के करीब आ गए थे। इस दौरान उनका धैर्य काम आया, जिसने उन्हें सबमिशन दिलाने में मदद की।

हालांकि, जब अल्वारेज़ ने दूसरे राउंड में डार्स चोक लगाया तो ईरानी एथलीट को उससे बच निकलने का कोई रास्ता नहीं सूझा। इस तरह 1:23 मिनट पर उन्होंने ONE Friday Fights में लगातार दूसरा फिनिश हासिल कर लिया।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.