नबील अनाने ONE Friday Fights 126 में इलियास एनाहाचि के खिलाफ करेंगे किकबॉक्सिंग डेब्यू

collage 5

26 सितंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले ONE Friday Fights 126 के लिए एक जबरदस्त मैच का ऐलान किया गया है।

तवनचाई पीके साइन्चाई और लिउ मेंगयैंग मैच की घोषणा के बाद अब तीन राउंड की बेंटमवेट किकबॉक्सिंग बाउट में अनडिस्प्यूटेड ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नबील अनाने का सामना पूर्व ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन इलियास एनाहाचि से होगा।

अनाने जून 2023 में दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में डेब्यू करने के बाद से बहुत ही शानदार रहे हैं।

21 वर्षीय स्ट्राइकिंग सनसनी को अपने डेब्यू मैच में सुपरलैक “द किकिंग मशीन” कियातमू9 के खिलाफ हार मिली, लेकिन उसके बाद उबरते हुए लगातार सात जीत अपने नाम कीं।

फिर जनवरी में हुए ONE 170 में अनाने ने स्कॉटिश नॉकआउट आर्टिस्ट निको “किंग ऑफ द नॉर्थ” कैरिलो को पहले राउंड में धमाकेदार अंदाज में नॉकआउट कर अंतरिम बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल जीता।

हालांकि, सुपरलैक के खिलाफ आई बदले की जीत ने उन्हें बहुत बड़े सुपरस्टार में तब्दील कर दिया।

छह फुट चार इंच लंबे स्ट्राइकिंग सुपरस्टार ने “द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 पर शानदार कॉम्बिनेशंस लगाए। यहां तक कि उन्होंने एक हेड किक से नॉकडाउन भी हासिल किया और फिर अंत में सर्वसम्मत निर्णय से जीत अपने नाम की।

जून में अनडिस्प्यूटेड ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन के रूप में प्रमोशन होने के बाद Team Mehdi Zatout के एथलीट अब दो खेलों में खिताब जीतने की ओर बढ़ना चाहते हैं।

उनका सामना डच-मोरक्कन सनसनी एनाहाचि से होगा, जिन्होंने अपनी फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग बेल्ट को दो बार डिफेंड करने में सफलता पाई और 2023 में बेल्ट छोड़ दी।

उसके बाद 29 वर्षीय एथलीट ने ONE Friday Fights 6 से बेंटमेवट डिविजन में अलीअसगर घोड़रातिसरासकन के खिलाफ डेब्यू करते हुए पहले राउंड में फिनिश हासिल किया।

फिर पिछले साल सितंबर में हुए ONE Friday Fights 81 में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन हिरोकी अकिमोटो को हराकर रैंकिंग में दूसरा स्थान अपने नाम करने में सफलता दर्ज की।

अगर अनाने इस मैच में बेहतरीन जीत दर्ज कर लेते हैं तो वो दो खेलों में चैंपियन बनने के बेहद करीब पहुंच जाएंगे। वहीं एनाहाचि बेंटमवेट मॉय थाई चैंपियन को हराकर भविष्य में खिताबी मैच जल्दी हासिल कर सकते हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty