तवनचाई ने फेदरवेट बाउट में धमाकेदार मुकाबले की उम्मीद जताई – ‘मेरे मूव्स पहले से ज्यादा ताकतवर होंगे’

Saemapetch Tawanchai HEAVYHITTERS 1920X1280 31.jpg 768x512

तवनचाई पीके.साइन्चाई अब ONE Championship के फेदरवेट डिविजन में खतरनाक स्ट्राइकिंग के दम पर अपनी छाप छोड़ना चाहते हैं।

अपने पिछले मैच में थाई स्टार ने #1 रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर सैमापेच फेयरटेक्स पर शानदार जीत हासिल की थी, लेकिन निचले डिविजन में उन्हें संघर्ष करते देखा गया है।

अब शुक्रवार, 3 जून को ONE 158 में तवनचाई को निकलस लारसेन के खिलाफ धमाकेदार जीत की उम्मीद होगी, जो अपना डेब्यू कर रहे होंगे।

उन्होंने बताया:

“निचले डिविजन में मुझे अपने वजन पर कंट्रोल रखना पड़ रहा था। मैं वजन बढ़ने के डर से कम खाना खा रहा था, इसलिए मेरा एनर्जी लेवल भी कमजोर पड़ा। मैं साथ ही अपनी मसल्स को प्राकृतिक तौर पर तगड़ा नहीं बना पा रहा था।

“मगर मैं फेदरवेट डिविजन में ज्यादा अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं स्ट्रेंथ को बढ़ाने और अपनी बॉडी के अनुसार मसल्स को बेहतर बना पा रहा हूं। मुझे लगता है कि इससे मेरा प्रदर्शन बेहतर होगा, मेरे अंदर चुस्ती आएगी और मेरे मूव्स पहले से ज्यादा ताकतवर होंगे।”

फेदरवेट डिविजन में आना मतलब तवनचाई के प्रतिद्वंदी अब पहले से अधिक ताकतवर होंगे, लेकिन इससे PK.Saenchai Muaythaigym के स्टार को कोई डर महसूस नहीं हो रहा।

वो अभी तक दुनिया के कई टॉप मॉय थाई एथलीट्स से भिड़ चुके हैं और इस लिस्ट में कुछ नए नामों को जोड़ने के लिए उत्साहित हैं।

केवल एक फाइटर उन्हें सोचने पर मजबूर करता है और वो हैं मौजूदा ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरबोन सिंघा माविन, लेकिन 23 वर्षीय स्टार इतने ऊंचे लेवल के फाइटर का सामना जरूर करना चाहेंगे।

तवनचाई ने कहा:

“फेदरवेट डिविजन में वर्ल्ड क्लास फाइटर्स मौजूद हैं इसलिए भविष्य में मुझे कठिन चुनौतियां मिलने वाली हैं। मुझे किसी से डर नहीं लगता, मुझे फर्क नहीं पड़ता कि उनकी स्किल्स कितनी अच्छी हैं। मैं सभी से फाइट करने के लिए तैयार हूं। मैं नियमित रूप से खुद में सुधार कर और अपनी कमजोरियों को दूर कर इस डिविजन के बेस्ट एथलीट्स में शामिल होना चाहता हूं।

“मेरे लिए सुपरबोन सबसे खतरनाक फाइटर हैं और इस समय बहुत शानदार लय में चल रहे हैं। वो मेरे आदर्श हैं, मैं हमेशा उनकी ट्रेनिंग और फाइट्स को परखता हूं, लेकिन मुझे उनसे डर नहीं लगता और किसी भी समय उनसे फाइट करने के लिए तैयार हूं।”

निकलस लारसेन को चौंकाना चाहते हैं तवनचाई

तवनचाई पीके.साइन्चाई इस डिविजन के उभरते हुए स्टार्स में शामिल होने के बाद ONE वर्ल्ड टाइटल शॉट पाने की उम्मीद कर रहे हैं।

मगर इस सबसे पहले #5 रैंक के फेदरवेट मॉय थाई कंटेंडर को WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन निकलस लारसेन की चुनौती से पार पाना होगा।

उनके पास एलीट लेवल के एथलीट्स के साथ फाइटिंग का काफी अनुभव है और सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में भी उनकी खतरनाक स्किल्स आकर्षण का केंद्र बनी होंगी इसलिए तवनचाई जानते हैं कि उन्हें किस तरह की उम्मीद रखनी चाहिए।

उन्होंने ONE Championship से कहा:

“मैं (लारसेन को) मॉय थाई स्किल्स के मामले में 10 में से 10 नंबर दूंगा। उनका मॉय थाई गेम अच्छा है और कई टॉप थाई फाइटर्स के खिलाफ फाइट का अनुभव है और वो किसी के लिए आसान शिकार बिल्कुल नहीं हैं।

“उनके पंच बहुत खतरनाक होते हैं, खासतौर पर तब जब छोटे ग्लव्स पहन कर फाइट हो रही होती है। मुझे उनके पंचों से सावधान रहना होगा क्योंकि वो बहुत तेज और ताकत से भरपूर होते हैं।”

तवनचाई अपने अगले विरोधी का सम्मान करते हैं, इसी वजह से उन्हें इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले के लिए कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा मिली है।

उन्हें फाइट कैम्प में अपने साथियों का साथ मिल रहा है और वो फैन फेवरेट होते हुए कई नए मूव्स के जरिए इस वर्ल्ड टाइटल एलिमिनेटर बाउट में “ड्रीमचेज़र” के खिलाफ अच्छा करना चाहेंगे।

थाई स्टार ने बताया:

“मैं अभी अपने गेम प्लान के बारे में कुछ नहीं कह सकता क्योंकि मैं फाइट के दिन उन्हें सरप्राइज़ देना चाहता हूं। मैं अभी के लिए इतना कह सकता हूं कि उन्हें मेरे पंच, किक्स, नी और एल्बोज़ से भी बचकर रहना होगा और फाइट के दौरान नॉकडाउंस और नॉकआउट भी देखने को मिल सकता है।

“मैं फैंस के लिए इस फाइट को यादगार बनाना चाहता हूं। मैं इस फाइट के जरिए अपने लक्ष्य यानी ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप के करीब पहुंचना चाहता हूं।”

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)