थान ली पर टांग काई की वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत से प्रभावित हुए मार्टिन गुयेन

Martin Nguyen Kirill Gorobets LIGHTS OUT 1920X1280 59 768x512

पूर्व ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन गुयेन पिछले महीने ONE 160: Ok vs. Lee II के को-मेन इवेंट से बहुत प्रभावित हुए हैं।

26 अगस्त को चीनी स्टार टांग काई ने थान ली को हराकर ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया। इस फाइट ने गुयेन को बहुत प्रभावित किया और एक पुरानी याद को ताजा ही किया है।

इस मैच ने गुयेन को ली के खिलाफ अपनी वर्ल्ड चैंपियनशिप हार की याद दिलाई है।

अक्टूबर 2020 में ली ने गुयेन को स्टैंड-अप गेम में मात देते हुए नॉकआउट से जीत हासिल की और वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया था। मगर इस बार वियतनामी-अमेरिकी स्टार को हार झेलनी पड़ी है।

“द सीटू-एशियन” ने बताया:

“मेरी नजर में टांग ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया। कुछ लोग मुझे गलत ठहरा सकते हैं, लेकिन मेरी नजर में ये मैच मेरे और ली के मुकाबले जैसा रहा। इस हालिया फाइट में थान ली, टांग काई के रूप में और मैं जैसे थान ली के रूप में था।

“मैं आगे आकर स्ट्राइक्स लगाना चाह रहा था, लेकिन उन्होंने बचते हुए स्टाइक्स लगाईं, ट्रैप सेटअप किए और मुझे क्षति पहुंचाई। कुछ इसी तरह टांग काई ने थान ली को मात दी है।”

टांग और ली की वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइट 5 राउंड्स तक चली और अंत में चीनी सुपरस्टार ने अपने विरोधी से एक कदम आगे रहकर सर्वसम्मत निर्णय से जीत प्राप्त की।

मगर गुयेन मानते हैं कि अगर रीमैच हुआ तो ली अपने गेम में बदलाव कर बेल्ट को दोबारा जीतने की काबिलियत रखते हैं।

उन्होंने ONEFC.com से कहा:

“मैं नहीं जानता कि ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने किन बातों पर ज्यादा ध्यान दिया इसलिए मैं उनके स्टाइल को जज नहीं कर सकता। लेकिन अगर मैं वहां उन्हें सलाह देने के लिए मौजूद होता तो जब भी टांग आगे आ रहे थे, तभी उन्हें सब्र से काम लेकर अटैक करने के लिए कहता।

“मैं मानता हूं कि अगर उन्होंने सब्र से काम लिया होता तो टांग काई के आक्रामक स्टाइल को मात दे पाते। वो सटीक तरीके से शॉट्स लगा पाते हैं, जो बहुत गहरा प्रभाव छोड़कर जाते हैं।”

टांग काई के साथ मैच होने पर सब्र से काम लेंगे मार्टिन गुयेन

मार्टिन गुयेन अभी भी डिविजन के खतरनाक एथलीट्स में से एक हैं और रैंकिंग्स में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।

वो अगर ONE Fight Night 2: Xiong vs. Lee III में इल्या फ्रेमानोव को हरा पाए तो जरूर वर्ल्ड चैंपियनशिप की रेस में शामिल हो जाएंगे।

हालांकि, गुयेन टाइटल शॉट हासिल करने के प्रति कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते। वहीं टांग को भी नए चैलेंजर्स मिल सकते हैं, लेकिन अगर गुयेन का मौजूदा चैंपियन से मैच हुआ तो उन्होंने बताया कि वो उस समय कैसी रणनीति अपनाएंगे।

वियतनामी-ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने कहा:

“मैं टांग काई के खिलाफ कैसे फाइट करूंगा? जैसा मैंने थान ली के बारे में कहा कि उन्हें क्या रणनीति अपनानी चाहिए थी यानी मैं सब्र से काम लूंगा। मैं उनपर दबाव बनाने की कोशिश करूंगा और अगर उन्होंने आगे आने की कोशिश की तो मेरे शॉट्स पहले से उनका इंतज़ार कर रहे होंगे।

“मुझे फ्रंट-फुट पर रहते हुए अटैक कर अपने विरोधी पर दबाव बनाना पसंद है और कभी-कभी ये रणनीति मुझपर भारी भी पड़ी है।

“मैंने सुना है कि वो ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरबोन को ललकार रहे हैं। मैं फिलहाल नहीं जानता कि क्या होगा, देखते हैं क्या होता है और मैं कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता।”

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4