जिम में वापस लौटकर उत्साहित हैं ये मार्शल आर्ट्स सुपरस्टार्स

Former ONE Flyweight Muay Thai World Champion Jonathan “The General” Haggerty

ONE Championship के बेहतरीन मार्शल आर्टिस्ट्स के लिए COVID-19 महामारी के दौरान जीवन काफी कठिन रहा लेकिन अब लग रहा है कि जीवन फिर से पटरी पर लौट आया है।

कुछ सरकारों ने जिम पर लगे प्रतिबंधों में ढील देनी शुरू कर दी है। खासकर प्रोफेशनल एथलीट्स के लिए और ये देखते हुए सुपरस्टार्स ने रफ्तार के साथ अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है।

हो सकता है कि इन एथलीट्स को अपनी रेगुलर फिटनेस फिर से पाने में थोड़ा समय लगे लेकिन साफ है कि इन चीजों से काफी समय तक दूर रहने के बाद वो फिर इन चीजों को पाकर काफी उत्साहित हैं।

आइए देखते हैं ONE Championship हीरोज की कुछ फोटोज और वीडियोज, जब वो उन चीजों को करने लौटे हैं, जिसमें वो सबसे अच्छे हैं।

लियाम हैरिसन

अपने दावे के बावजूद उन्हें “थोड़ा धीमा” और “थोड़ा जंग लगा हुआ” कहा जा रहा था लेकिन अब देखकर ऐसा लग रहा है कि लियाम “हिटमैन” हैरिसन हर छोर पर आक्रमण कर रहे हैं।

सेज नॉर्थकट

कराटे वर्ल्ड चैंपियन सेज “सुपर” नॉर्थकट ने अपने लिए ग्रैपलिंग का कुछ काम चुना है क्योंकि वो 10वें प्लेनेट ऑस्टिन में बेहतरीन सबमिशन स्पेशलिस्ट काइल बोहिम के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं।

जोनाथन हैगर्टी

पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी अपने जाने-माने मूव्स को धार देते हुए साफ नजर आ रहे हैं।

शेनन विराचाई

अपने अपार्टमेंट की चार-दीवारी से बाहर निकलकर शेनन “वनशिन” विराचाई ने पिछले तीन महीनों में पहले पैड वर्कआउट के लिए अपने कोच मास्टर थोंग से फिर संपर्क किया।

रुई बोटेल्हो

रुई बोटेल्हो के पास भले ही पैड संभालने के लिए कोई न हो लेकिन उनके पास एक हेवी बैग जरूर है, जिस पर उन्होंने पिछले कई महीनों की कुंठा निकाल दी और ऐसा करने में उन्हें काफी मजा आया।

एंडी हाओसन

https://www.instagram.com/p/CA-JzjFhHL7/

ONE Super Series के स्ट्रॉवेट दावेदार एंडी “पनिशर” हाओसन इंग्लैंड के लीड्स में अपने होम जिम बैड कंपनी में वापस आ चुके हैं। उन्हें अपने ताकतवर कॉम्बिनेशंस को इस्तेमाल करने से अब कोई नहीं रोक सकता है।

ये भी पढ़ें: 5 तरीकों से आप सुरक्षा के साथ बाहर मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग कर सकते हैं

न्यूज़ में और

Jaradchai Maxjandee punches Othman Rhouni at ONE Friday Fights 161
Joshua Pacio celebrates his ONE World Title victory over Mansur Malachiev at The Inner Circle 21
Joshua Pacio faces off with Mansur Malachiev ahead of their rematch at The Inner Circle 21
Jonathan Haggerty faces former king Hiroki Akimoto in Tokyo
Scottish Muay Thai fighter Nico Carrillo gets ready for battle
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova
Joshua Pacio punches Mansur Malachiev in their first MMA fight
Photo collage of Lito Adiwang and Antonio Cesar
Joshua Pacio uppercuts Mansur Malachiev at ONE Fight Night 15
George Jarvis walks away after knocking out Rungrawee Sitsongpeenong
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)