ONE Fight Night 38 के लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में भिड़ेंगे दो दिग्गज मार्सेलो गार्सिया और लाक्लैन जाइल्स

marcelogarcialachlangiles

ONE Fight Night 38 के एक बेहद अहम लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच के लिए दो ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) दिग्गजों मार्सेलो गार्सिया और लाक्लैन जाइल्स की भिड़ंत का ऐलान कर दिया गया है।

शनिवार, 6 दिसंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से लाइव प्रसारित होने वाले इवेंट में ग्रैपलिंग जगत के दो धुरंधर भिड़ेंगे।

BJJ के महानतम दिग्गज गार्सिया ने चार ADCC वर्ल्ड चैंपियनशिप और पांच IBJJF वर्ल्ड टाइटल हासिल किए हैं और इसने उन्हें सबसे महान पाउंड-फोर-पाउंड एथलीट बनाया है।

उनकी तकनीकी नवीनता ने खेल को पूरी तरह से बदलकर रख दिया। उन्होंने बटरफ्लाई गार्ड, आर्म-ड्रैग बैक टेक्स और गिलोटीन चोक को परफेक्ट किया।

42 वर्षीय सुपरस्टार की यात्रा बहुत ही प्रेरणादायक रही है। 2011 में परिवार को समय देने के चलते खेल से विदाई लेने के बाद उन्हें 2023 में पेट के कैंसर का सामना करना पड़ा। करीब एक साल की जद्दोजहद के बाद वो ठीक हुए और प्रतियोगिता के लिए लौटे।

14 साल के अंतराल के बाद गार्सिया जनवरी में हुए ONE 170 में लौटे और उन्होंने जापानी लैजेंड मासाकाज़ू इमानारी को नॉर्थ-साउथ चोक से टैप करने पर मजबूर कर दिया।

अब गार्सिया की कोशिश मार्शल आर्ट्स जगत को और अधिक प्रेरित करते हुए अपने विरासत में नया अध्याय जोड़ने की होगी।

लेकिन अब “मार्सेलिन्यो” को एक और लेग-लॉक मास्टर की चुनौती से पार पाना होगा, जिन्होंने अपने करियर में बड़े-बड़े स्टार्स को ढेर किया है।

जाइल्स को 2019 ADCC वर्ल्ड चैंपियनशिप में “जायंट किलर” निकनेम हासिल हुआ। उन्होंने 77 किलोग्राम भार वर्ग में केनन डुआर्टे, पैट्रिक गौडियो और महामेद अली को सिग्नेचर इनसाइड हील हुक से शिकस्त दी।

Absolute MMA के हेड कोच ने अपनी पहचान घातक हील हुक्स, के-गार्ड पोजिशन से पैरों को जकड़ने वाले अटैक के लिए बनाई है।

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में BJJ को आगे बढ़ाने में मदद की। 39 वर्षीय दिग्गज ने ऑस्ट्रेलियाई स्टार क्रेग जोंस को 2016 में ब्लैक बेल्ट सौंपी थी। अब ONE Championship डेब्यू में गार्सिया जैसे महानतम एथलीट को हराने का उनके पास एक सुनहार मौका है।

ऐसे में 6 दिसंबर के दिन फैंस को एक यादगार ग्राउंड फाइट देखने को मिलेगी।

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35