ONE Friday Fights 68 में अपने ‘आदर्श’ सुपरलैक से लड़ने का मौका पाकर कोंगथोरानी स्तब्ध हुए

Kongthoranee Sor Sommai Jaosuayai Sor Dechapan ONE Friday Fights 82

ONE Friday Fights 68: Prajanchai vs. Di Bella में उभरते हुए थाई स्ट्राइकर कोंगथोरानी सोर सोमाई यकीनन दुनिया के टॉप पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर के साथ रिंग साझा करेंगे।

27 वर्षीय खिलाड़ी थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के ऐतिहासिक लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में घरेलू दर्शकों के सामने मौजूदा ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन “द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ अपने फ्लाइवेट मॉय थाई मुकाबले के लिए तैयारी कर रहे हैं।

कोंगथोरानी के लिए सुपरलैक जैसे सशक्त सुपरस्टार का सामना करने का ये बहुत बड़ा अवसर है।

ये स्वीकार करते हुए कि वो अपने प्रतिद्वंद्वी से काफी प्रभावित हैं, उन्होंने onefc.com को बताया कि फाइट का प्रस्ताव उनके लिए कैसे एक आश्चर्य की बात थी:

“पहले तो मैं चौंक गया। फिर मुझे बहुत खुशी हुई। वो लंबे समय से मेरे आदर्श रहे हैं। मैंने नहीं सोचा था कि मुझे इतनी जल्दी उनसे लड़ने का मौका मिलेगा।

“मैं वास्तव में प्रस्ताव लेने से पहले कुछ समय के लिए झिझक रहा था क्योंकि वो (किकबॉक्सिंग) वर्ल्ड चैंपियन हैं, लेकिन ये अवसर दूसरी बार शायद न मिले। इसलिए मुझे इसे लपकना होगा।”

जहां वो सुपरलैक की प्रशंसा करने में तत्पर रहते हैं, वहीं कोंगथोरानी अपने आप में एक विश्वस्तरीय नॉकआउट आर्टिस्ट हैं और अपनी शक्तियों के चरम पर हैं।

80 से अधिक प्रोफेशनल मुकाबलों के साथ दो बार के Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन, Sor Sommai के प्रतिनिधि इस प्रतियोगिता में लगातार सात फाइट्स जीत कर उतरेंगे:

“मैं अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हूं। मेरा काम प्रभावशाली रहा है, और मैं प्रसिद्ध हो रहा हूं।”

कोंगथोरानी जानते हैं कि “द किकिंग मशीन” के खिलाफ फाइट आसान नहीं होगी, लेकिन वो उनके ऑलराउंड और खतरनाक किकिंग गेम का सामना करने के लिए तैयारी में जुटे हैं।

उन्होंने कहा:

“सुपरलैक की ताकत उनका कौशल और उनकी बिजली जैसी तेज किक्स हैं। मुझे उनसे निपटने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।”

कोंगथोरानी की नजरें वर्ल्ड टाइटल पर है

इस शुक्रवार को सुपरलैक कियातमू9 पर जीत से मिलने वाली प्रसिद्धि और प्रशंसा से परे, कोंगथोरानी सोर सोमाई को पता है कि यहां एक जीत उन्हें गोल्डन बेल्ट की ओर ले जा सकती है।

सुपरलैक #1 रैंक के फ़्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए, कोंगथोरानी को डिविजनल रैंकिंग्स में आगे बढ़ने और लंबे समय के किंग रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन को चुनौती देने की उम्मीद है:

“अगर मैं सुपरलैक के खिलाफ जीत सकता हूं, तो मुझे बहुत खुशी होगी। ये ऐसा होगा जैसे मैं अगले स्तर पर जा रहा हूं।

“मुझे लगता है कि रोडटंग के खिलाफ टाइटल शॉट मेरी पकड़ से दूर नहीं है।”

थाईलैंड के गावं में अपनी विनम्र शुरुआत को ध्यान में रखते हुए, कोंगथोरानी का कहना है कि ONE Championship बेल्ट को जीतना एक अविश्वसनीय उपलब्धि होगी, जो कि बस कुछ ही जीत दूर हो सकती है।

उन्होंने आगे कहा:

“अगर मैं वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीतता हूं, तो मुझे बहुत खुशी होगी। ये मेरे जीवन का सबसे अच्छा पल होगा। मैं इसका वर्णन भी नहीं कर सकता।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6
Asadula Imangazaliev, Aslamjon Ortikov, Black Panther, and Ubaid Hussain will compete at The Inner Circle 39
Rodtang, Nong O, Shimon, and Ramadan will compete at The Inner Circle 38