ONE Friday Fights 6 में धमाकेदार फाइट के लिए तैयार हैं कोंगथोरानी और गिंगसंगलैक

GingsanglekTorLaksong KongthoraneSorSommai 1280X800 768x480

कोंगथोरानी सोर सोमाई और गिंगसंगलैक टोर लकसोंग ONE Friday Fights 6 के मेन इवेंट में भिड़ने के लिए तैयार हैं।

वो अभी तक एक-दूसरे को 1-1 बार हरा चुके हैं और अब इस प्रतिद्वंदिता में बढ़त बनाना चाहते हैं और ये मौका उन्हें आइकॉनिक लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में मिलेगा, जहां वो अपना-अपना ONE डेब्यू कर रहे होंगे।

दोनों एथलीट्स ग्लोबल स्टेज पर अपने पहले मैच को यादगार बनाना चाहते हैं। हालांकि, पिछले कुछ हफ्तों में कई धमाकेदार मुकाबलों ने इवेंट्स को हेडलाइन किया है और अब कोंगथोरानी vs. गिंगसंगलैक मैच से भी सबको काफी उम्मीदें होंगी।

यहां जानिए ONE Friday Fights 6 से पहले दोनों ने किस तरह एक-दूसरे को ललकारा है।

कोंगथोरानी सोर सोमाई: ‘मुझे शुरुआत से अपने इरादे साफ करने होंगे’

अप्रैल 2021 में अपना पहला मैच हारने के बाद कोंगथोरानी ने मार्च 2022 में हुए रीमैच में गिंगसंगलैक को हराकर इस प्रतिद्वंतिया में बराबरी हासिल की थी।

Sor Sommai टीम के स्टार ने 10 राउंड्स तक गिंगसंगलैक के साथ फाइट कर काफी कुछ सीखा है, लेकिन उन्हें अगले मैच में अपने हमवतन एथलीट से काफी सुधार की उम्मीद है।

उन्होंने कहा:

“गिंगसंगलैक के पास दमदार किक्स और पंच हैं। उनके साथ पहली फाइट में हमारे बीच कांटेदार टक्कर देखने को मिली, लेकिन जजों ने उन्हें विजेता घोषित किया। वहीं रीमैच में मैंने आक्रामक रणनीति अपनाई, जहां मैं उनके मूव्स से बचते हुए तेजी से काउंटर अटैक कर रहा था। वहीं पांचवें राउंड में मुझे उन्हें एल्बो लगाने का मौका मिला, जिसने मेरी जीत सुनिश्चित की।

“अब हमारी पिछली भिड़ंत को कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन मैं कभी-कभी गिंगसंगलैक को फाइट करते देखता हूं। मुझे लगता है कि पहले की तुलना में अब उनकी किक्स और पंचों की ताकत में इजाफा हुआ है।”

गिंगसंगलैक ने कई क्षेत्रों में सुधार किया है, लेकिन कोंगथोरानी का मानना है कि उनकी तकनीक इस बार भी पहले जैसी होगी, जो उन्हें जीत दिलाने में कामयाब होगी।

इस बार उनका मैच 3 राउंड्स तक चलेगा, जिससे मैच में अलग तरीके का एक्शन देखने को मिलेगा। 26 वर्षीय स्टार ज्यादा आक्रामक होकर शुरुआत से अपने विरोधी पर बढ़त बनाना चाहेंगे।

कोंगथोरानी ने कहा:

“ये पहला मौका होगा जब मैं 4-औंस के गलव्स पहनकर फाइट करूंगा। छोटे ग्लव्स मुझे ज्यादा आक्रामक तरीके से फाइट करने पर मजबूर कर रहे होंगे और साथ ही ये फाइट केवल 3 राउंड्स तक चलेगी। मुझे शुरू से लेकर अंत तक पूरी ताकत झोंकनी होगी।

“मैं शायद पहले की तरह मूवमेंट करते हुए शॉट्स को लैंड कराऊंगा और मेरे हिसाब से ये फाइट दिलचस्प रहने वाली है। मैं पंचों से गिंगसंगलैक को नॉकआउट करते हुए अपने Sor Sommai टीम मेंबर्स की तरह परफॉर्मेंस बोनस जीतना चाहता हूं।”

गिंगसंगलैक टोर लकसोंग: ‘मुझे उम्मीद है कि मैं उन्हें नॉकआउट कर पाऊंगा’

गिंगसंगलैक ने थाई सर्किट में खूब पहचान हासिल की है, जहां वो मौजूदा ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन तवनचाई पीके साइन्चाई समेत कई बड़े स्टार्स को मात दे चुके हैं।

पिछली बार 21 वर्षीय एथलीट को कोंगथोरानी के खिलाफ हार मिली थी, लेकिन उन्हें भरोसा है कि उनकी कड़ी मेहनत उन्हें ONE Friday Fights 6 में जीत जरूर दिलाएगी।

Tor Laksong Gym के प्रतिनिधि ने कहा:

“उनके साथ पहले मैच में मुझे स्कोरकार्ड्स से जीत मिली। मेरी उन्हें बैकफुट पर धकेलते हुए अटैक करने की रणनीति ने मैच में बड़ा अंतर पैदा किया। वहीं दूसरी भिड़ंत में मुझे लगता है कि आखिरी राउंड से पहले मैंने उनपर बढ़त बनाई हुई थी।

“मैं सच कहूं तो मैं शारीरिक तौर पर फिट नहीं था क्योंकि मैंने फाइट को कम समय के नोटिस पर स्वीकार किया था। वहीं कोंगथोरानी का गेम प्लान भी शानदार रहा।

“अब तीसरी फाइट में मैं उनके स्टाइल से पहले से वाकिफ हूं और पिछले 2 मुकाबलों की तुलना में मेरा आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है।”

गिंगसंगलैक सोचते हैं कि 4-औंस के ग्लव्स और 3 राउंड्स के मैच का पहलू उन्हें ज्यादा खतरनाक तरीके से फाइट करने में मदद करेगा और वो लुम्पिनी स्टेडियम में अपने लंबे प्रतिद्वंदी की चुनौती के लिए अच्छी तरह तैयार हैं।

Tor Laksong Gym के स्टार जानते हैं कि उन्हें कई मौकों पर खतरा भी मोल लेना होगा, लेकिन वो अपने ONE डेब्यू में शानदार प्रदर्शन कर फैंस का दिल जीतने को बेताब हैं।

गिंगसंगलैक ने कहा:

कोंगथोरानी का स्टाइल ज्यादा नहीं बदला है। वो आमतौर पर स्ट्राइक लगाने के सही मौके का इंतज़ार करते हैं, वहीं मुझे आक्रामक अंदाज में दमदार पंच और लेग किक्स लगाना पसंद है।

“छोटे ग्लव्स पहन कर फाइट करने से फिनिश होने का खतरा बढ़ जाता है इसलिए उम्मीद करता हूं कि मैं उन्हें फिनिश कर पाऊंगा। ये मैच हमारी प्रतिद्वंदिता को समाप्त करेगा इसलिए मैं इस मैच में अपनी पूरी ताकत झोंकने वाला हूं।”

https://www.facebook.com/100067786101055/videos/408738687716584/

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.