ONE Friday Fights 87 में कोंगचाई की चोकप्रीचा पर जीत, पयाकसुरिन का दमदार TKO

Kongchai Chanaidonmueang Chokpreecha PK Saenchai ONE Friday Fights 87 42

15 नवंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में ONE Friday Fights 87 के जरिए शानदार कॉम्बैट स्पोर्ट्स एक्शन देखने को मिला।

ONE Championship ने इस हफ्ते 11 मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और MMA मुकाबलों का आयोजन किया, जिसमें शामिल स्टार्स ने मेन रोस्टर में जगह बनाने के लिए दमदार प्रदर्शन किया।

अगर आपने एशिया प्राइमटाइम पर हुए बेहतरीन मैचों को मिस कर दिया तो यहां जानिए कि शो में क्या-क्या हुआ।

तीन राउंड के जोरदार मैच में कोंगचाई ने चोकप्रीचा की जीत की लय का अंत किया

कोंगचाई चानेडोनमुएंग ने स्ट्रॉवेट मॉय थाई मुकाबले में चोकप्रीचा पीके साइन्चाई को उनके ONE Championship करियर की पहली हार का स्वाद चखाया।

थाई स्टार्स ने मैच की शुरुआत से लेकर अंत तक अनगिनत घातक वार किए और कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं था। अंत में तीनों जजों ने कोंगचाई को सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित कर करियर रिकॉर्ड को 74-13 कर दिया।

इरविन ने डेनक्रियांगक्राई को पछाड़ा

Denkriangkrai Singha Mawynn Stephen Irvine ONE Friday Fights 87 34

स्टीफन “एल मेटाडोर” इरविन ने बेहतरीन फुटवर्क और तेज-तर्रार स्ट्राइकिंग के दम पर 129-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में डेनक्रियांगक्राई सिंघा माविन पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज की।

शुरुआत में दोनों ने एक दूसरे पर वार किए। लेकिन इरविन दूसरे राउंड में ज्यादा कारगर नजर आए। उन्होंने एल्बो, पंच, किक्स और बॉडी पर अपरकट लगाकर विरोधी को चोट पहुंचाई।

मैच के बाद स्कॉटिश स्टार को सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया गया और उनका ONE Championship रिकॉर्ड 5-1 और करियर रिकॉर्ड 28-4 हो गया।

सिंगडोमथोंग ने लेफ्ट हुक्स ने वटचाराफोन को ठिकाने लगाया

AAA 1237

सिंगडोमथोंग नोकजीनलैडक्राबांग के लेफ्ट हैंड ने उन्हें 128-पाउंड कैचवेट मॉय थाई रीमैच में वटचारापोन सिंघा माविन पर हिसाब बराबर करने में मदद की।

24 वर्षीय स्टार ने विरोधी को लेफ्ट हुक से नॉकडाउन किया और फिर 1:38 मिनट पर उसी स्ट्राइक से ढेर कर दिया। इस नॉकआउट जीत के बाद सिंगडोमथोंग का करियर रिकॉर्ड 83-21 और ONE Friday Fights 5-1 हो गया।

क्रिसना ने लमनामखोंग को ONE डेब्यू में पछाड़ा

क्रिसना डाओडेनमॉयथाई ने अपने मॉय थाई डेब्यू में बेहतरीन प्रदर्शन कर 140-पाउंड कैचवेट मुकाबले में लमनामखोंग बीएस मॉयथाई हराया।

23 वर्षीय स्टार ने शुरुआत से ही लमनामखोंग पर भारी-भरकम कॉम्बिनेशन लगाए। क्रिसना ने अपने विरोधी को नॉकडाउन किया। अंत तक उन्होंने अटैक की झड़ी लगाना जारी रखी।

सर्वसम्मत निर्णय से मिली जीत ने उनके करियर रिकॉर्ड को 71-28 कर दिया।

खुनपोन ने पेटायुट पर तकनीकी नॉकआउट से जीत दर्ज की

AAA 9302

खुनपोन ओर औदउडोन ने अपने ONE Championship डेब्यू में काफी प्रभावित किया, जब उन्होंने 122-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में पेटायुट नुप्रानबुरी पर दूसरे राउंड में TKO जीत हासिल की।

पेटायुट ने स्ट्राइक्स लगाने की शुरुआत की, लेकिन खुनपोन जल्द लय पाने में कामयाब रहे और नॉकडाउन स्कोर किया। दूसरे राउंड में तीन नॉकडाउन करने की वजह से रेफरी ने 2:18 मिनट पर मैच का अंत कर दिया।

इस जीत के साथ 17 वर्षीय स्टार का रिकॉर्ड 19-6 हो गया।

पयाकसुरिन ने पेटटापी को तीसरे राउंड में रोका

AAA 8488

पयाकसुरिन सिट जेपी ने 122-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में पेटटापी रोंग्रिएनकेलासूरत को हराया।

JP Mansion Muay Thai टीम के एथलीट शुरुआत से अच्छी लय में दिखे और तेजी के साथ अटैक किया। लेकिन पेटटापी ने उन्हें दूसरे राउंड में राइट हैंड से नॉकडाउन किया।

उसके बाद उन्होंने दूसरे राउंड में एक और तीसरे राउंड में तीन नॉकडाउन स्कोर कर विरोधी को 1:24 मिनट पर TKO से ढेर किया। इस जीत ने उनके रिकॉर्ड को 42-10 कर दिया।

इरविंग ने मियाओ पर दबदबा बनाकर ONE में जीत का सिलसिला शुरु किया

NIC 7811

केंडू इरविंग ने उम्मीदों पर खरा उतरते हुए बेंटमवेट मॉय थाई मैच में मियाओ एओकी के खिलाफ शानदार खेल दिखाया।

अमेरिकी स्टार ने शॉर्ट एल्बोज़ से वार किए। दूसरे और तीसरे राउंड में ऐसी ही कहानी देखने को मिली और वो सर्वसम्मत निर्णय से विजेता बने। अब उनका ONE Championship रिकॉर्ड 2-0 और करियर रिकॉर्ड 12-3 हो गया।

डिट्रिच ने आखिरी सेकंड में ली-चिह पर TKO जीत दर्ज की

मार्विन डिट्रिच ने अपने ONE डेब्यू में स्ट्राइकिंग ताकत दिखाकर आखिरी सेकंड पर ली-चिह “येह सिफु” येह पर तकनीकी नॉकआउट से जीत प्राप्त की।

जर्मन फाइटर ने एटमवेट मॉय थाई मैच में अच्छी शुरुआत करते हुए तगड़े पंच लगाए। दूसरे राउंड में उन्होंने ताकतवर पंच और एल्बोज़ जड़ीं।

तीसरे राउंड में 2:59 पर उनकी स्ट्राइक्स की बौछार ने रेफरी को मैच रोकने पर मजबूर कर दिया और डिट्रिच तकनीकी नॉकआउट से जीते। इससे उनका रिकॉर्ड 15-5 हो गया।

शिबा की हाई किक ने तीसरे राउंड में कूपर को चौंकाया

कोजिरो शिबा ने 120-पाउंड किकबॉक्सिंग मुकाबले के आखिरी पलों में जमार्क कूपर को हराने में सफलता पाई।

पहले राउंड में शिबा ने अपने अमेरिकी प्रतिद्वंदी को लेफ्ट किक्स से धीमा किया। लेकिन कूपर ने दूसरे राउंड में घातक जैब्स से वापसी की।

Tiger Muay Thai टीम के प्रतिनिधि को शिबा की गति और लो किक्स से तीसरे राउंड में परेशानी हुई। फिर उन्होंने कूपर पर हाई किक लगाकर 2:34 मिनट पर मैच का अंत कर दिया। इस नॉकआउट जीत ने उनके रिकॉर्ड को 10-2 कर दिया।

बालुयोट ने वापसी कर कारा-ऊल को सबमिशन से हराकर शानदार डेब्यू किया

AAA 4099

इरोस बालुयोट को अपने प्रमोशनल डेब्यू में चांगी कारा-ऊल के खिलाफ खासी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन अपराजित फिलीपीनो स्टार ने अपनी ताकत दिखाकर फिनिश हासिल किया।

स्ट्रॉवेट MMA मैच में कारा-ऊल ने आत्मविश्वास के साथ शुरुआत की और अच्छी स्ट्राइकिंग दिखाई। लेकिन बालुयोट ने टेकडाउन स्कोर किया और फिर मौका मिलते ही हील हुक से विरोधी को 1:06 मिनट पर टैपआउट करवाया।

इस सबमिशन जीत ने बालुयोट के करियर रिकॉर्ड को 5-0 कर दिया।

माटसुडा ने हादझिएव को ग्राउंड गेम से धूल चटाई

सिया माटसुडा ने फेदरवेट MMA फाइट में रूसी हादझिएव के खिलाफ अपने ग्राउंड गेम की ताकत दिखाकर जीत हासिल की।

जापानी फाइटर ने शुरुआत से ही डबल लेग टेकडाउन स्कोर कर कंट्रोल हासिल किया। बुल्गेरियाई स्टार ने दूसरे राउंड में अटैक किया, लेकिन माटसुडा का ध्यान अपनी रेसलिंग पर था और फिर से टेकडाउन स्कोर किया। उन्होंने तीसरे राउंड में भी यही किया।

अंत में जजों ने उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया और उनका ONE Championship रिकॉर्ड 2-0 और करियर रिकॉर्ड 5-0 किया।

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400