कीटो यामाकीटा और हिरोबा मिनोवा ONE 165 में घरेलू फैंस के सामने ‘छाप छोड़ने’ के लिए उत्सुक

Bokang Masunyane Hiroba Minowa ONE Fight Night 9 44

जापान में ONE Championship की बहुप्रतीक्षित वापसी में देश के दो सबसे रोमांचक उभरते सितारे MMA मैच में शामिल होंगे। स्ट्रॉवेट कंटेंडर्स हिरोबा मिनोवा और कीटो “पॉकेट मॉन्क” यामाकीटा दोनों ही ONE 165: Superlek vs. Takeru में एक्शन में दिखेंगे।

इस रविवार, 28 जनवरी को टोक्यो के एरियाके एरीना में आयोजित होने वाले ब्लॉकबस्टर इवेंट में दोनों एथलीट्स के लिए डिविजनल रैंकिंग्स पर चढ़ाई करने और घरेलू दर्शकों के सामने अपने शानदार कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर होगा।

मिनोवा और यामाकीटा ने हाल ही में onefc.com से अपने आगामी बड़े मुकाबलों के बारे में बात की और बताया कि जापान में एक बार फिर प्रतिस्पर्धा करने का क्या मतलब है और इस बार दुनिया के सबसे बड़े मंच पर।

हिरोबा मिनोवा जापानी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रेरित हैं

पहले #3 रैंक के स्ट्रॉवेट MMA कंटेंडर मिनोवा का मुकाबला #4 रैंक के क्यूबन पावरहाउस गुस्तावो “एल ग्लैडीएडर” बलार्ट से होगा।

ऐसा प्रतीत होता है कि जापानी एथलीट को ये फाइट अवश्य ही जीतनी होगी यदि वो अपनी वर्ल्ड टाइटल की आकांक्षाओं को जीवित रखना चाहते हैं।

अपने ONE कार्यकाल की शुरुआत में लगातार दो मुकाबलों में जीत हासिल करने के बाद 25 वर्षीय एथलीट को लगातार दो हार का सामना करना पड़ा है।

मिनोवा का कहना है कि वो हार के सिलसिले के बारे में नहीं सोच रहे हैं। इसके बजाय वो अपने समर्पित घरेलू प्रशंसकों के सामने प्रदर्शन करने के अवसर पर अत्यधिक ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और उससे वो प्रेरित हैं:

“मैं प्रेरित हूं इसलिए नहीं कि मैं लगातार दो मैच हार चुका हूं बल्कि मेरे पास अन्य जापानी फाइटर्स के साथ जापानी MMA फैंस को ये दिखाने का मौका है कि ONE एक विश्वस्तरीय संगठन है। मुझे अपने कौशल और लड़ाकू क्षमता पर पूरा भरोसा है।”

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में शामिल होने से पहले STF द्वारा प्रशिक्षित एथलीट ने मजबूत जापानी रीजनल MMA सर्किट में Shooto चैंपियनशिप जीती।

ऐसे उच्च-स्तरीय अनुभव और टॉप प्रतिस्पर्धियों के साथ वर्षों के प्रशिक्षण के बाद मिनोवा आत्मविश्वास के साथ ग्रैपलिंग के आदि बलार्ट के साथ अपने मुकाबले में कदम रखेंगे:

“मैं उनकी ओलंपिक रेसलिंग के कौशल का सम्मान करता हूं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि MMA में उनकी रेसलिंग कौशल का अनुकूलन मेरे लिए कोई समस्या पेश करेगा। मैं पहले दिन से ही MMA के सभी पहलुओं में प्रशिक्षण ले रहा हूं और मेरा MMA स्किल सेट स्ट्रॉवेट डिविजन में किसी से पीछे नहीं है।”

अंततः मिनोवा न केवल जीत हासिल कर ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड टाइटल की ओर बढ़ना चाहते हैं बल्कि ये भी साबित करना चाहते हैं कि जापानी फाइटर्स दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हैं।

उन्होंने चार साल के बाद घरेलू धरती पर अपने पहले मैच के लिए अपनी मानसिकता बताई:

“चूंकि हम (जापानी फाइटर्स) ONE में आम तौर पर विदेशों में लड़ते हैं इसलिए कई जापानी MMA प्रशंसकों को शायद ये नहीं पता होगा कि हम कौन हैं।

“इसलिए मुझे जापानी MMA फैंस को ये दिखाने के लिए एक निर्णायक जीत के साथ बयान देने की जरूरत है कि विश्वस्तरीय MMA जापानी तटों से परे भी मौजूद हैं और हमारे जैसे फाइटर्स उन विश्वस्तरीय प्रतिभाओं के खिलाफ अपनी पकड़ बनाए हुए हैं।”

मासूनयाने के खिलाफ कीटो यामाकीटा बोनस जीतना चाहते हैं

इवेंट में अपराजित सनसनी यामाकीटा ONE में अपने दूसरे मुकाबले में #2 रैंक के स्ट्रॉवेट MMA कंटेंडर बोकांग मासूनयाने से भिड़ेंगे।

विलक्षण शारीरिक शक्ति वाले एक प्रतिभाशाली रेसलर “पॉकेट मॉन्क” ने पिछले मार्च में अपने प्रमोशनल डेब्यू में पूर्व डिविजनल किंग एलेक्स सिल्वा पर एक रोमांचक जीत हासिल की थी।

अब वो उस गति को जारी रख कर अपने 8-0 के प्रोफेशनल MMA रिकॉर्ड को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे और इस धमाकेदार इवेंट में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे जो एक जापानी मेगास्टार द्वारा हेडलाइन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा:

“ये एक बड़ा इवेंट है, जिसमें टकेरु मेन इवेंट का हिस्सा हैं। मैं जानता हूं कि इस शो को बहुत सारे लोग देख रहे होंगे इसलिए मुझे उम्मीद है कि मैं अपने प्रदर्शन से यहां अपनी छाप छोड़ सकूंगा।” 

27 वर्षीय फाइटर मासूनयाने की शक्ति और रेसलिंग क्षमता का सम्मान करते हैं, लेकिन मिनोवा की तरह उन्हें भी अपनी ट्रेनिंग और तैयारी पर बहुत भरोसा है।

यामाकीटा ने बताया:

“मेरा मानना ​​है कि (मासूनयाने का) बैकग्राउंड ग्रीको-रोमन रेसलिंग में है इसलिए उनके पास पास ताकतवर थ्रो की क्षमता होगी। हालांकि, मेरे जिम में काज़ुमा कुरामोटो जैसे फाइटर्स हैं, जिनकी ग्रीको-रोमन रेसलिंग पृष्ठभूमि मजबूत है इसलिए मैं उनकी रेसलिंग से बहुत ज्यादा चिंतित नहीं हूं।

“मैं प्रत्येक फाइट में इस मानसिकता के साथ उतरता हूं कि मेरा कोई भी प्रतिद्वंदी उन लोगों के बराबर नहीं है जिनके साथ मैं अपने जिम में प्रशिक्षण लेता हूं।”

ONE 165 में मासूनयाने पर जीत यामाकीटा को प्रतिभा से भरे स्ट्रॉवेट MMA रैंकिंग्स में ऊपर पहुंचा सकती है।

वो निश्चित रूप से गोल्डन बेल्ट को ध्यान में रखकर लड़ेंगे, इसके साथ उनका लक्ष्य शानदा प्रदर्शन करना और यदि संभव हो तो ONE के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग से 50,000 अमेरिकी डॉलर का प्रदर्शन बोनस प्राप्त करना भी है:

“बेल्ट जीतने के अलावा मैं जी-जान से लड़ना चाहता हूं और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता हूं। ऐसा करके मुझे संगठन पर अपनी छाप छोड़ने और लोगों का ध्यान आकर्षित करने की उम्मीद है।

“मैं ऐसा प्रदर्शन करना चाहता हूं जो बोनस के योग्य हो और मुझे आशा है कि मुझे चाट्री द्वारा बोनस राशि से पुरस्कृत किया जाएगा!”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.