कामिकुबो, टियो ने ONE: HEAVY HITTERS के लीड कार्ड में सबमिशन से शानदार जीत दर्ज कीं

Tiffany Teo Meng Bo HEAVYHITTERS 1920X1280 44.jpg 768x511

ONE Championship के साल 2022 के पहले इवेंट की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई।

शुक्रवार, 14 जनवरी को ONE: HEAVY HITTERS का लाइव प्रसारण हुआ और लीड कार्ड के दोनों मैचों में धमाकेदार फिनिश देखने को मिला।

यहां जानिए ONE: HEAVY HITTERS के लीड कार्ड में क्या-क्या हुआ।

कामिकुबो ने वर्थेन को करीबी मुकाबले में सबमिशन से हराया

शुया “स्टेल्थ” कामिकुबो ने इवेंट की शुरुआत ट्रॉय “प्रीटी बॉय” वर्थेन के खिलाफ सबमिशन जीत से की।

इस बेंटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच की शुरुआत में जापानी ग्रैपलर ने अपने विरोधी को सर्कल वॉल की तरफ धकेला। पहले 5 मिनट के दौरान दोनों एथलीट्स एक-दूसरे के करीब रहकर बढ़त बनाने की कोशिश करते नजर आए। इस बीच कामिकुबो ने अमेरिकी रेसलर की पीठ को निशाना बनाकर चोक लगाने की कोशिश की।

दोनों के बीच बहुत कड़ी टक्कर देखने को मिली, जहां “स्टेल्थ” ने शुरुआत में वर्थेन की स्ट्राइक्स से बचते हुए रेसलिंग पर ध्यान दिया। दोनों फाइटर्स के पास डोमिनेंट पोजिशन में आने का मौका था, लेकिन कोई भी बढ़त बनाने में नाकाम रहा। दूसरा राउंड बहुत करीबी रहा, जिसके आखिरी क्षणों में कामिकुबो टेकडाउन स्कोर करने में सफल रहे।

जापानी एथलीट ने तीसरे राउंड में दबाव बनाना जारी रखा। हालांकि, “प्रीटी बॉय” ने टेकडाउन से बचते हुए बैक कंट्रोल हासिल किया, लेकिन कामिकुबो ने उसके बाद जबरदस्त अंदाज में वापसी की।

उन्होंने वर्थेन को टेकडाउन कर बैक कंट्रोल हासिल किया और आखिरी राउंड में 4 मिनट 36 सेकंड पर रीयर-नेकेड चोक से फाइट को फिनिश करने में सफल रहे। इस जीत के साथ उनकी ONE में लगातार छठी जीत के साथ शानदार विनिंग स्ट्रीक भी कायम है।

टियो ने मेंग को हराकर रैंकिंग्स में पहला स्थान बरकरार रखा

टिफनी “नो चिल” टियो किसी हालत में नहीं चाहती थीं कि मेंग बो उनके डिविजन में आकर आसान जीत दर्ज करने में सफल हों। #1 रैंक की विमेंस स्ट्रॉवेट कंटेंडर ने मेंग को दूसरे राउंड में रीयर-नेकेड चोक लगाकर हराया और इस जीत के साथ उनका MMA रिकॉर्ड 10-2 का हो गया है।

टिफनी ने शुरुआत में मेंग के मूव्स को परखा और उसके बाद पहले राउंड में उनपर सटीक टाइमिंग और सही निशाने पर लेफ्ट हुक्स और स्ट्रेट राइट लगाए। राउंड को खत्म होने में 40 सेकंड बचे थे, तभी टियो ने चीनी एथलीट को मैट पर गिराया और बैक कंट्रोल प्राप्त करते हुए सबमिशन मूव लगाया, लेकिन टैप आउट होने से पहले ही राउंड समाप्त हो गया।

दूसरे राउंड में मेंग ने पंचों का सहारा लिया, लेकिन टियो ने उनसे बचते हुए शानदार अंदाज में टेकडाउन स्कोर किया। चीनी एथलीट किसी तरह स्टैंड-अप गेम में बनी रहीं, लेकिन होमटाउन हीरो आखिरकार उन्हें एक नहीं बल्कि 2 बार ग्राउंड पर लाने में सफल रहीं।

ग्राउंड फाइटिंग में टियो ने अपनी विरोधी के बाएं हाथ को जकड़कर पंच और नी स्ट्राइक्स लगानी जारी रखीं। इस बीच मेंग पर बैक कंट्रोल हासिल करते हुए “नो चिल” ने रीयर नेकेड चोक लगाया और मेंग ने दूसरे राउंड में 3 मिनट 45 सेकंड पर टैप आउट कर दिया।

ये भी पढ़ें: ONE: HEAVY HITTERS – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6
Asadula Imangazaliev, Aslamjon Ortikov, Black Panther, and Ubaid Hussain will compete at The Inner Circle 39