टोक्यो में होने वाले ONE 165 के लिए केड रुओटोलो Vs. टॉमी लेंगाकर II वर्ल्ड टाइटल रीमैच बुक किया गया

Kade Ruotolo Tommy Langaker ONE Fight Night 11 31

केड रुओटोलो आधिकारिक तौर पर ONE 165 में अपने ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करेंगे।

28 जनवरी को अमेरिकी BJJ (ब्राजीलियन जिउ-जित्सु) सनसनी जापान की राजधानी टोक्यो के एरियाके एरीना में नॉर्वे के स्टार टॉमी लेंगाकर से दोबारा मुकाबला करेंगे।

इस जोड़ी का पहली बार जून में ONE Fight Night 11 में आमना-सामना हुआ था, जब लेंगाकर ने रुओटोलो को उनकी गोल्ड बेल्ट के लिए चुनौती दी थी। ये मैच 2023 के सबसे मनोरंजक सबमिशन ग्रैपलिंग मैचों में से एक साबित हुआ था।

नॉर्वे के एथलीट ने अपने तगड़े गार्ड और हील हुक के प्रयास के साथ शुरुआती खतरा पैदा किया, लेकिन बेल्ट को डिफेंड कर रहे वर्ल्ड चैंपियन ने अपनी लेग लॉक की कोशिशों और निरंतर पासिंग गेम से उसका जवाब दिया।

Atos टीम के प्रतिनिधि को अंततः सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल हुई, जिससे उनका ONE में रिकॉर्ड 4-0 हो गया और उनकी लगातर जीतों का सिलसिला 19 तक पहुंच गया।

हालांकि, रुओटोलो ने तब से किसी मैच में भाग नहीं लिया है।

20 वर्षीय सनसनी कोस्टा रिका में अपना नया जिम बना रहे हैं, साथ ही अपने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू की तैयारी भी कर रहे हैं इसलिए वो प्रतियोगिता में कम सक्रिय रहे हैं।

बेशक वो अभी भी अपने जुड़वा भाई, मौजूदा ONE वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन टाय रुओटोलो, के साथ ट्रेनिंग कर खुद को चुस्त-दुरुस्त रख रहे हैं, जिन्होंने अगस्त और नवंबर में फाइट्स लड़ी थीं। लेकिन उनका ये लंबा ब्रेक लेंगाकर के लिए एक अवसर प्रदान कर सकता है।

जहां रुओटोलो रिंग से बाहर रहे हैं, वहीं उनके 29 वर्षीय प्रतिद्वंदी अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं।

लेंगाकर ने उस हार के बाद से 14-1 का रिकॉर्ड बनाया है, जिसमें लगातार 11 जीत शामिल हैं और जिनकी बदौलत उन्होंने IBJJF नो-गी यूरोपीय एवं वर्ल्ड टाइटल्स अर्जित किए।

Wulfing Academy के प्रतिनिधि रुओटोलो के खेल को अच्छी तरह से जानते हैं क्योंकि उनकी पहली फाइट लंबी चली थी और वो अब आत्मविश्वास से भरपूर अविश्वसनीय गति के साथ एक बार फिर इस खेल के सबसे बड़े वर्ल्ड टाइटल को जीतने की कोशिश करेंगे।

यदि पहले मुकाबले को याद करें तो खेल के मौजूदा दो सर्वश्रेष्ठ पाउंड-फोर-पाउंड खिलाड़ियों के बीच एक रोमांचक फाइट होना तय है।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.