ONE Fight Night 14 की बेंटमवेट MMA फाइट में आमने-सामने होंगे जॉन लिनेकर और स्टीफन लोमन

John Lineker Kim Jae Woong ONE Fight Night 13 98

टॉप रैंक के बेंटमवेट MMA कंटेंडर्स वर्ल्ड टाइटल मुकाबला पाने के लिए ONE Fight Night 14: Stamp vs Ham में भिड़ेंगे।

शनिवार, 30 सितंबर को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में यूएस प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित होने वाले इवेंट में पूर्व डिविजनल किंग जॉन लिनेकर और उभरते हुए स्टार स्टीफन लोमन आमने-सामने होंगे।

लिनेकर ने इसी महीने हुए ONE Fight Night 13 में किम जे वूंग को स्टॉपेज के जरिए हराया था।

इस जीत की वजह से “हैंड्स ऑफ स्टोन” ने #1 रैंक के कंटेंडर के रूप में उनकी स्थिति को मजबूती दी क्योंकि वो इसी साल फरवरी में फैब्रिसियो एंड्राडे के हाथों अपने टाइटल को गंवा बैठे थे।

अब 7 अक्टूबर को एंड्राडे का सामना वेकेंट (रिक्त) ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए जोनाथन हैगर्टी के साथ बुक किया जा चुका है, ऐसे में ब्राजीलियाई स्टार लोमन के साथ अपनी फाइट को जीतकर खिताबी मैच फिर से हासिल करने का प्रयास करेंगे।

हालांकि, #2 रैंक के कंटेंडर लोमन खुद भी इस बात से वाकिफ होंगे कि सिंगापुर में लिनेकर के खिलाफ जीत उन्हें भी वर्ल्ड टाइटल मैच दिला सकती है।

28 वर्षीय फिलीपीनो स्टार ने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में लगातार तीन जीत हासिल की हैं, जिनमें बेंटमवेट डिविजन के सबसे महान एथलीट बिबियानो फर्नांडीस के खिलाफ आई जीत भी शामिल है।

“द स्नाइपर” की ऑलराउंड स्किल्स उन्हें अपने प्रतिद्वंदी के लिए बड़ा खतरा साबित कर सकती है, मगर लिनेकर को अपने हाथों की गजब की ताकत के लिए जाना जाता है।

इस जबरदस्त मुकाबले के अलावा कार्ड को स्टैम्प फेयरटेक्स और हैम सिओ ही के बीच होने वाला ONE अंतरिम विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल मैच हेडलाइन करेगा।

वहीं डेनियल केली और जेसा खान के बीच पहला ONE विमेंस एटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल मैच, एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ और स्मिला संडेल के बीच ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच और स्ट्रॉवेट MMA क्वीन जिओंग जिंग नान का सामना स्पेशल रूल्स स्ट्राइकिंग मुकाबले में नट “वंडरगर्ल” जारूनसाक से होगा।

ONE Fight Night 14 से जुड़ी अधिक जानकारी पाने के लिए onefc.com पर बने रहिए।

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)