ONE Fight Night 20 के लिए जेनेट टॉड Vs. फेटजीजा, एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ Vs. क्रिस्टीना मोरालेस वर्ल्ड टाइटल मैचों का ऐलान

Phetjeeja Anissa Meksen ONE Friday Fights 46 95 scaled

शनिवार, 9 मार्च को ONE Championship की बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में यूएस प्राइमटाइम इवेंट के साथ वापसी होने जा रही है।

ONE Fight Night 20 का आयोजन 2024 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर किया जाएगा, जिसमें दो विमेंस वर्ल्ड टाइटल मैच शो को हेडलाइन करेंगे।

मेन इवेंट में ONE विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जेनेट टॉड का सामना अंतरिम चैंपियन “द क्वीन” फेटजीजा से वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मैच में होगा।

38 वर्षीय “JT” दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में 9 फाइट्स का हिस्सा बन चुकी हैं और उन्हें दुनिया की टॉप पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर्स में से एक माना जाता है।

मॉय थाई में चार फाइट करने के बाद और अंतरिम एटमवेट खिताब अपने नाम कर चुकीं स्टार अब किकबॉक्सिंग में वापसी कर अपनी बेल्ट को डिफेंड करने जा रही हैं।

टॉड का सामना 2023 में संगठन की सबसे तेजी से उभरती हुई स्टार्स में से एक से होने जा रहा है।

मात्र 22 वर्ष की फेटजीजा एक मशहूर मॉय थाई सुपरस्टार हैं, जिन्होंने किकबॉक्सिंग में भी आकर अच्छा प्रदर्शन किया है।

थाई स्टार ने 2023 में लगातार पांच जीत हासिल कीं और दिग्गज स्ट्राइकर अनीसा “C18” मेक्सेन को हराकर ONE अंतरिम विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया।

अब युवा सनसनी का सामना अमेरिकी दिग्गज से होगा। इस मुकाबले की विजेता डिविजन की अनडिस्प्यूटेड चैंपियन बन जाएगी।

को-मेन इवेंट की बात करें तो ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ अपनी चैंपियनशिप बेल्ट को स्पैनिश सनसनी क्रिस्टीना मोरालेस के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं।

ब्राजीलियाई स्टार ने 2020 में थाई मेगास्टार और मौजूदा ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

बच्चे के जन्म के चलते उन्होंने लंबा ब्रेक लिया और फिर पिछले साल टॉड के खिलाफ वापसी कर दुनिया को अपनी तकनीक और ताकत से एक बार फिर रूबरू करवाया।

रोड्रीगेज़ उसके बाद स्ट्रॉवेट मॉय थाई डिविजन में गईं। उन्होंने स्मिला संडेल को उनके खिताब के लिए चैलेंज किया, जिसमें वो नाकाम रहीं और अब वो अपने नेचुरल भार वर्ग में आकर खिताब पर दांव लगाएंगी।

चैलेंजर की बात करें तो मोरालेस एक पूर्व ISKA K-1 वर्ल्ड चैंपियन रही हैं, जिन्होंने हाल ही में एक शानदार जीत हासिल की थी।

पिछले साल नवंबर में हुए ONE Fight Night 16 में मोरालेस ने एना जारूनसाक को पहले राउंड में स्टॉपेज के जरिए हराया था।

उस शानदार जीत की बदौलत 30 वर्षीय स्टार को खिताबी मैच मिला है और अब वो अपनी आक्रामक स्ट्राइकिंग को रोड्रीगेज़ की जबरदस्त फाइट आईक्यू और क्लिंच गेम के खिलाफ परखेंगी।

किकबॉक्सिंग में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130