जाओसुयाई अपने यूएस प्राइमटाइम डेब्यू में नाकरोब पर जीत के लिए उत्सुक – ‘नॉकआउट से जीतने का लक्ष्य’

Yodlekpet Or Atchariya Jaosuayai Mor Krungthepthonburi ONE Friday Fights 95 17

उभरते हुए स्ट्राइकर जाओसुयाई मोर क्रुंगथेपथोंगबुरी जानते हैं कि पांच रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर नाकरोब फेयरटेक्स के खिलाफ आई जीत डिविजन में उन्हें काफी आगे पहुंचा देगी।

23 वर्षीय सनसनी 7 जून को होने वाले ONE Fight Night 32: Rodrigues vs. Cohen में अपना बहुप्रतीक्षित यूएस प्राइमटाइम डेब्यू नाकरोब के खिलाफ करेंगे। ये अहम फ्लाइवेट मैच थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से लाइव प्रसारित किया जाएगा।

काफी सारे फैंस इस मैच के लिए जाओसुयाई को अंडरडॉग मान रहे हैं, लेकिन उन्हें भरोसा है कि जीत उन्हीं की होगी।

जाओसुयाई लगातार चार मैचों, जिसमें तीन नॉकआउट शामिल हैं, को अपने नाम करने के बाद इस मुकाबले के लिए उतरेंगे। उन्होंने onefc.com को बताया कि वो नाकरोब का बहुत सम्मान करते हैं, लेकिन वो खुद जीत के काबिल हैं:

“नाकरोब वाकई एक चुनौती हैं। उनकी ONE में बहुत फाइट्स हो चुकी हैं और वो मौजूदा समय में रैंक वाले एथलीट हैं, जो मुझे लगता है कि अच्छा है। अगर मैं उन्हें हरा सकूं तो मैं खुद को अगले लेवल पर ले जाऊंगा और शायद रैंकिंग में भी पहुंच जाऊं।

“मैं इस बारे में नहीं सोचता कि लोग इस फाइट में मुझे अंडरडॉग कह रहे हैं। मैं खुद पर भरोसा करता हूं और मानता हूं कि मेरे पास उनसे फाइट के लिए जो चाहिए, वो सब है।”

नाकरोब के नाम ONE में 10-2 का लाजवाब रिकॉर्ड है। उन्होंने अपनी धारदार तकनीक और घातक आक्रामकता के दम पर वर्ल्ड टाइटल के लिए दावेदारी पेश कर दी है।

वहीं जाओसुयाई की बात करें तो उनका प्रमोशनल रिकॉर्ड 7-2 है और उन्हें जबरदस्त स्ट्राइकिंग स्टाइल के लिए जाना जाता है।

स्पिनिंग अटैक और फ्लाइंग नीज़ के लिए चर्चित स्टार ONE Fight Night 32 में एक्शन से भरपूर स्टाइल को लेकर आ रहे हैं:

“व्यक्तिगत रूप से मुझे खास मॉय थाई तकनीकों का इस्तेमाल करना पसंद है। अगर मुझे मौका मिला तो मैं फैंस का मनोरंजन करने के लिए हर फाइट में अनोखे मॉय थाई मूव्स दिखाऊंगा।”

जाओसुयाई की जबरदस्त ताकत और फिनिशिंग की काबिलियत ने उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ नॉकआउट आर्टिस्ट्स में से एक बना दिया है।

वो अपनी लय को जारी रखने के लिए प्रेरित हैं और अपने पहले यूएस प्राइमटाइम इवेंट में छाप छोड़ना चाहते हैं:

“मैंने अपने यूएस प्राइमटाइम डेब्यू में नॉकआउट से जीतने का लक्ष्य बनाया है क्योंकि मैं अपनी यात्रा की शुरुआत सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ करना चाहता हूं।”

जाओसुयाई के पास नाकरोब को फिनिश करने की रूपरेखा

जाओसुयाई मोर क्रुंगथेपथोंगबुरी सिर्फ एक हाई फ्लाइंग और मनोरंजक फाइटर ही नहीं हैं बल्कि वो तकनीक के महारथी और खेल के अच्छे छात्र भी हैं।

नाकरोब फेयरटेक्स के खेल का करीब से अध्ययन करने के बाद उन्हें जीत का रास्ता साफ नजर आ रहा है। उन्होंने अपने विरोधी की कमियों को पढ़ा है:

“नाकरोब की ताकत उनका स्टैमिना और अटैकिंग की अच्छी क्षमता है, लेकिन उनकी कमजोरी ये है कि वो सीधे अंदर आते हैं, जिसका अंदाजा लगाया जा सकता है और वो अपने डिफेंस को नजरअंदाज करते हैं।”

एक तरफ जाओसुयाई के रिकॉर्ड में कई सारे दमदार नॉकआउट शामिल हैं, मगर इसका कतई ये मतलब नहीं है कि वो एक लापरवाह फाइटर हैं। इसके उलट उनकी काउंटर स्ट्राइकिंग बहुत घातक साबित हो सकती है, अगर उनका प्रतिद्वंदी आक्रामक रहे।

नाकरोब के खिलाफ वो घमासान से बचते हुए एक रणनीतिक रवैया अपनाकर मैच को एक धमाकेदार शॉट से खत्म करना चाहेंगे:

“इस फाइट के लिए मेरा गेम प्लान ये है कि उनके अंदर आने का इंतजार और सटीक काउंटर करूं, लेकिन मैं उनके साथ वार-पलटवार करने से नहीं डरता। हालांकि, मैं लगातार अटैक नहीं करूंगा। मैं शॉट लगाकर साइड हटना पसंद करूंगा”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.