ONE X में रीनियर डी रिडर और आंद्रे गल्वाओ के बीच होगा ग्रैपलिंग मैच

MMA fighter Reinier de Ridder faces BJJ star Andre Galvao at ONE

2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन रीनियर डी रिडर अपने पहले टाइटल डिफेंस के बाद MMA करियर से एक छोटा ब्रेक लेकर BJJ लैजेंड आंद्रे गल्वाओ से ग्रैपलिंग मैच में भिड़ने वाले हैं।

दोनों एथलीट्स ने कई बार इस मैच के होने के संकेत दिए थे, लेकिन अब शनिवार, 26 मार्च को ONE X के लिए इस मैच को ऑफिशियल कर दिया गया है।

पिछले शुक्रवार ONE: FULL CIRCLE में डी रिडर ने कियामरियन अबासोव को सबमिशन से हराकर अपने मिडलवेट टाइटल को रिटेन किया था।

मैच के तुरंत बाद BJJ और जूडो ब्लैक बेल्ट होल्डर डी रिडर ने माइक लेकर ब्राजीलियाई एथलीट को चुनौती दी।

“तीन हफ्ते बाद ONE X में, आंद्रे गल्वाओ, पता करते हैं कि दुनिया का सबसे बेहतरीन ग्रैपलर कौन है। चलिए आ जाइए, मैं आपको चोक कर दूंगा।”

ONE मिडलवेट और लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन रीनियर डी रिडर

गल्वाओ 5 बार के BJJ वर्ल्ड चैंपियन और 6 बार ADCC वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और लंबे समय से अपने ONE Championship डेब्यू का इंतज़ार कर रहे हैं।

39 वर्षीय एथलीट ने पिछले साल नवंबर में ONE को जॉइन किया था और वो सबमिशन ग्रैपलिंग और MMA फाइट्स का भी हिस्सा बनेंगे।

महान ग्रैपलर ने डी रिडर के चैलेंज को तुरंत स्वीकार करते हुए ONE से इस मैच को ऑफिशियल करने की मांग की।

“चलो @onechampionship इस मुकाबले को पूरा करते हैं!!! 💯👊🏼👊🏼👊🏼✨🤩 इसके लिए मैं तैयार हूं!”

आंद्रे गल्वाओ का इंस्टाग्राम कैप्शन

ONE X में एक और धमाकेदार ग्रैपलिंग मैच होगा

रीनियर डी रिडर और आंद्रे गल्वाओ अकेले एथलीट्स नहीं हैं, जो ONE X के ग्रैपलिंग मैच में फाइट करेंगे।

बुधवार को इस बात की जानकारी दी गई कि अमेरिकी स्टार डेनियल केली अपने ONE Championship डेब्यू मैच में जापानी एथलीट और BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर मेई यामागुची से भिड़ेंगी।

केली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मैच के ऑफिशियल होने की खुशी जाहिर की थी:

जल्द सिंगापुर आ रही हूं और इस कार्ड का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हूं।

केली चाहे ONE Championship में नई हों, लेकिन अभी तक ग्रैपलिंग बाउट्स में वर्ल्ड-क्लास एथलीट्स को मात दे चुकी हैं। इनमें उनकी कार्ला एस्पार्ज़ा, रोक्सेन मोडाफेरी और सिंथिया काल्वियो के खिलाफ जीत भी शामिल हैं।

यामागुची भी एक वर्ल्ड-क्लास एथलीट हैं, जिनका कार्डियो बहुत शानदार है और वो अमेरिकी स्टार के सामने बड़ी मुसीबतें पैदा कर सकती हैं।

मैं सिंगापुर में एक बार फिर फाइट करने को तैयार हूं। ONE X, ONE Championship के इतिहास का सबसे बड़ा इवेंट होगा। चलिए पावर दिखाते हैं।

मेई यामागुची का इस्टाग्राम कैप्शन

डी रिडर vs. गल्वाओ और केली vs. यामागुची ग्रैपलिंग मैचों में 15 मिनट का केवल एक राउंड देखने को मिलेगा। ONE X से जुड़ी ज्यादा जानकारी पाने के लिए ONEFC.com को फॉलो करते रहिए।

न्यूज़ में और

Nabil Anane at The Inner Circle 25
Masaaki Noiri faces off with Liu Mengyang with the Tokyo skyline in the background
Suakim celebrates his win over Nabil Anane at The Inner Circle 25.
Nabil Anane and Suakim face off ahead of The Inner Circle 25
Phetjeeja vs. Antonia Prifti for ONE Atomweight Kickboxing World Title at The Inner Circle 28
ONE Championship booked Gilbert Nakatani vs. Nazareth Lalthazuala for ONE Fight Night 47
Nabil Anane during his post-fight speech at ONE 170.
Nabil Anane punches Ilias Ennahachi at ONE Friday Fights 126
Elbek Alyshov celebrates after capturing the ONE Bantamweight MMA World Championship at The Inner Circle 24.
Ramadan Ondash connects with a right hand on Johan Ghazali at The Inner Circle 24.
MMA stars Enkh-Orgil Baatarkhuu and Elbek Alyshov face off ahead of The Inner Circle 24
Malaysian Prime Minister Datuk Seri Anwar Ibrahim (L) and Aliff Sor Dechapan (R) at the Prime Minister's Office in Putrajaya, Malaysia.