ONE Fight Night 21 में डेनिस पुरिच ने जैकब स्मिथ को हराने का वादा किया – ‘वो ढेर हो जाएंगे’

Denis Puric Nguyen Tran Duy Nhat ONE Fight Night 17 22 scaled

डेनिस “द बोस्नियन मेनेस” पुरिच ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल हासिल करने की दिशा में बढ़ना चाहते हैं।

शनिवार, 6 अप्रैल को कनाडाई-बोस्नियाई स्टार का सामना ONE Fight Night 21: Eersel vs. Nicolas में जैकब स्मिथ से होगा, जिन्हें हराकर वो साबित करना चाहेंगे कि उन्हें रोडटंग जित्मुआंगनोन के खिलाफ मैच मिल सकता है।

39 वर्षीय स्ट्राइकर की अपने अंग्रेज प्रतिद्वंदी से किसी तरह की निजी दुश्मनी नहीं है। लेकिन पुरिच जानते हैं कि थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में उनके पास स्मिथ को हराने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है।

“द बोस्नियन मेनेस” ने onefc.com से बात करते हुए बताया:

“वो अच्छे और मजबूत हैं, लेकिन वो मेरी तरह नहीं हैं। इस वजह से फाइट को लेकर मैं आत्मविश्वास में हूं। मैंने उनकी कुछ फाइट्स देखी हैं। जैसा मैंने कहा कि वो बुरे नहीं हैं, लेकिन मेरे स्तर पर नहीं हैं।

“वो बहुत ही अच्छे शख्स हैं। पिछले इवेंट के दौरान मुझे उनके साथ वक्त बिताने का मौका मिला और हमारी अच्छी जान-पहचान हुई। मुझे लगता है कि हम दोस्त हैं।”

पुरिच ने अपने करियर में ढेर सारे शीर्ष प्रतिद्वंदियों का सामना किया है, लेकिन उनका मानना है कि वो अब ONE में अपनी लय पा रहे हैं।

गुयेन ट्रान ड्युए नट पर पिछले मैच में शानदार नॉकआउट जीत के बाद पुरिच को लगता है कि वो अपने खतरनाक रूप में वापस आ गए हैं और उनके विरोधी उनके सामने टिक नहीं पाएंगे।

उन्होंने कहा:

“मुझे उनकी ताकत के बारे में पता नहीं है, लेकिन उनकी कमजोरी जानता हूं। वो आगे आते हैं और अगर आगे आए तो उन्हें नुकसान पहुंचाऊंगा। मैं बहुत तेज और मजबूत हूं।

“एक बार मेरे पंच उन पर पड़े तो वो ढेर हो जाएंगे। मेरे जबड़ा लोहे का बना हुआ है। वो मुझे नहीं तोड़ पाएंगे। वो मुझे नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे।”

डेनिस पुरिच को सिर्फ और सिर्फ रोडटंग के खिलाफ मैच चाहिए

डेनिस पुरिच ने साफ कर दिया है कि वो ONE Championship में सिर्फ रोडटंग जित्मुआंगनोन का सामना करने के लिए आए हैं।

अब जब वो जीत की राह पर लौट आए हैं तो उन्हें पता है कि जैकब स्मिथ के साथ मैच इस रास्ते में आगे बढ़ने का एक जरिया हो सकता है।

उन्होंने बताया:

“मैं फाइट के लिए उत्साहित हूं। मुझे #2 नंबर का स्थान (स्मिथ की रैंकिंग) चाहिए ताकि मैं रोडटंग से फाइट कर सकूं। इस वजह से मैं यहां आया हूं।

“मैं यहां सिर्फ और सिर्फ रोडटंग के लिए आया हूं। मैं बाकी का सामना कर रहा हूं क्योंकि ONE ये चाहता है। लेकिन वो रोडटंग को ज्यादा समय के लिए मुझसे छुपाकर नहीं रख पाएंगे। उन्हें बाहर आना ही होगा।”

“द बोस्नियन मेनेस” रोडटंग के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और वो अच्छी तरह से जानते हैं कि उनके खिलाफ मैच फैंस को लंबे समय तक याद रहेगा।

उन्होंने कहा: 

“मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं। उन्होंने बहुत नीचे से शुरुआत कर दुनिया के सबसे मशहूर फाइटर्स में से एक के रूप में जगह पाई है।

“मैं जानता हूं कि वो एक योद्धा है। वो किसी से भी फाइट कर सकते हैं तो मैं उन्हें एक रियल फाइट देना चाहता हूं। हम दोनों का स्टाइल एक जैसा है, आगे आकर तेजी से वार करते हैं। और फैंस को यही चाहिए।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.