तवनचाई के खिलाफ किकबॉक्सिंग मैच के लिए पूरी तरह तैयार हैं डेविट कीरिया – ‘ये करो या मरो की स्थिति है’

Davit Kiria Mohammed Boutasaa ONE157 1920X1280 42

जॉर्जियाई स्टार डेविट कीरिया मौजूदा फेदरवेट मॉय थाई किंग तवनचाई पीके साइन्चाई के ONE में किकबॉक्सिंग डेब्यू को खराब करना चाहते हैं।

5 अगस्त को ONE Fight Night 13: Allazov vs. Grigorian में कीरिया का सामना थाई सुपरस्टार से होगा, जिसका परिणाम तय करेगा कि वो बड़े सुपरस्टार बनेंगे या नहीं।

थाईलैंड की बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से उत्तर अमेरिकी प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित होने वाले इवेंट में Team Kiria के प्रतिनिधि करीब एक साल बाद ONE में वापसी कर रहे होंगे।

मई 2022 में मोहम्मद बुटासा के खिलाफ हार के बाद उन्हें ONE Championship से बाहर 2 किकबॉक्सिंग मुकाबलों में जीत मिली। उन्होंने पहले मैच में दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट और दूसरे मुकाबले को सर्वसम्मत निर्णय से जीता।

जीत की लय वापस प्राप्त करने के बाद वो अब ग्लोबल स्टेज पर वापसी के लिए तैयार हैं। उन्हें तवनचाई के खिलाफ मैच का ऑफर मिला, जो उनका जीवन बदल सकता है।

उन्होंने ONEFC.com से कहा:

“मैंने कहा, ‘ठीक है, मैं फाइट करना चाहता हूं।’ जब मुझे तवनचाई के खिलाफ किकबॉक्सिंग फाइट का ऑफर मिला तो मैंने सोचा, ‘ये अब करो या मरो की स्थिति है।'”

पूर्व Glory वर्ल्ड चैंपियन कीरिया ने 2021 में ONE को जॉइन किया था और शानदार रिकॉर्ड के कारण काफी लोगों को उनसे उम्मीदें थीं, लेकिन अभी तक उन्हें संघर्ष ही करना पड़ा है। बुटासा के अलावा उन्हें जियोर्जियो पेट्रोसियन और सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग के खिलाफ भी हार मिली है।

अब उनके पास अपनी किस्मत बदलने का मौका होगा, लेकिन ऐसा करने के लिए उन्हें ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन तवनचाई को हराना होगा। तवनचाई को दुनिया के बेस्ट पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर्स में से एक माना जाता है।

जॉर्जियाई स्टार जानते हैं कि उन्हें थाई क्राउड का भी सामना कर रहा होगा, जो तवनचाई के हर एक मूव को चीयर कर रहा होगा, लेकिन वो मॉय थाई के गढ़ में फाइट करने को लेकर उत्साहित हैं। वो इस अवसर के मिलने से खुश हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वो तवनचाई पर किसी तरह का रहम दिखाएंगे।

उन्होंने कहा:

“सभी फाइटर्स का लुम्पिनी स्टेडियम में फाइट करने का सपना होता है। इसलिए मैं पहली बार लुम्पिनी में फाइट करने को लेकर उत्साहित हूं। ONE Championship का हिस्सा होना और एक आइकॉनिक स्टेडियम में फाइट करना मेरे लिए एक खास लम्हा और सम्मान की बात है।

“वो थाईलैंड में अपने समर्थकों के सामने फाइट करेंगे, लेकिन इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता क्योंकि मैंने दूसरी जगहों पर जाकर होमटाउन स्टार्स का कई बार सामना किया है।”

तवनचाई की किक्स को रोकना कीरिया की पहली प्राथमिकता होगी

डेविट कीरिया जानते हैं कि 5 अगस्त को वो अभी तक अपने प्रोफेशनल करियर की सबसे कठिन चुनौती का सामना कर रहे होंगे।

ऐसा इसलिए क्योंकि तवनचाई पीके साइन्चाई ने पिछले मैच में जमाल युसुपोव को पहले राउंड में नॉकआउट कर अपने ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड किया था। तवनचाई दुनिया के सबसे खतरनाक स्ट्राइकर्स में से एक हैं, जिनके हाथ और पैरों में फाइट को फिनिश कर देने की काबिलियत है।

कीरिया ने अपनी रणनीति के बारे में कुछ नहीं बताया, लेकिन ये जरूर स्वीकार किया कि वो डिफेंडिग चैंपियन के किकिंग गेम को रोकने पर ध्यान देंगे।

उन्होंने कहा:

“मेरा गेम प्लान फाइट के दौरान ही पता चलेगा, मैं सब चीज़ों के बारे में नहीं बता सकता। मैं इतना जरूर जानता हूं कि उनकी किक्स अच्छी हैं इसलिए मुझे उनके करीब जाकर किक्स को ब्लॉक करते हुए काउंटर अटैक करना होगा।”

जॉर्जियाई एथलीट इस बात को लेकर चिंतित नहीं हैं कि तवनचाई क्या कर सकते हैं बल्कि वो उनके स्टाइल को स्टडी कर रहे हैं।

अपने विरोधी को डिफेंसिव मोड में जाने पर मजबूर करना मैच का परिणाम उनके पक्ष में ला सकता है।

उन्होंने कहा:

“वो अपने तरीके से फाइट करेंगे और मैं अपने तरीके से। मुझे अपनी स्किल्स और बॉक्सिंग की मदद से उनकी किक्स को ब्लॉक करना होगा। मैं नॉकआउट की कोशिश जरूर करूंगा, लेकिन उन्हें अपने स्टाइल के अनुसार फाइट करने से रोकना भी अहम होगा, इसलिए मैं उनके स्टाइल को परख रहा हूं। मैं उनसे उलट चीज़ें करने का प्रयास कर रहा हूं। मैं आक्रामकता अपनाए हुए उनके करीब जाकर बढ़त बनाऊंगा।”

किकबॉक्सिंग में और

OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88
collage
twobouts