ONE Fight Night 26 में होने वाले अहम मॉय थाई मुकाबले से पहले कोंगथोरानी और नाकरोब के बयान

Kongthoranee Sor Sommai Tagir Khalilov ONE 169 68

थाईलैंड के दो सबसे प्रतिभाशाली स्ट्राइकर्स ONE Fight Night 26: Lee vs. Rasulov में भिड़ने को तैयार हैं।

दो बार के पूर्व Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन कोंगथोरानी सोर सोमाई का सामना #4 रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर नाकरोब फेयरटेक्स से डिविजन के अहम मैच में होगा।

इससे पहले कि ये दोनों फ्लाइवेट मॉय थाई एथलीट्स थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में भिड़ें, आइए जानते हैं कि इन्होंने इस मैच को लेकर क्या कहा।

कोंगथोरानी की नजरें शीर्ष पांच में जगह बनाने पर

कोंगथोरानी ने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में 9-2 का शानदार रिकॉर्ड कायम किया है। वो अपनी काउंटर स्ट्राइकिंग, फाइट आईक्यू और जबरदस्त ताकत के दम पर डिविजन के सबसे खतरनाक एथलीट्स में से एक बन गए हैं।

उनका सामना एक बेहद खतरनाक फाइटर नाकरोब से हो रहा है, जिन्होंने ONE के अपने 10 मैचों में से सिर्फ एक ही हारा है।

दोनों को ही संगठन में अभी तक एक समान सफलता मिली है। लेकिन कोंगथोरानी का मानना है कि स्टाइल के नजरिए से दोनों में काफी अंतर है।

28 वर्षीय स्टार ने इस बारे में बताया:

“नाकरोब लगातार आगे बढ़ने वाले फाइटर हैं। वो बहुत ही बहादुर हैं और जोखिम लेने से पीछे नहीं हटते। मुझे उनका स्टाइल बहुत पसंद है। अगर वो आगे बढ़कर अटैक करेंगे तो उन्हें काउंटर का सामना करना पड़ेगा क्योंकि मैं ज्यादा सूझबूझ वाला फाइटर हूं।

“मुझे लगता है कि ये धमाकेदार रहेगी। नाकरोब मेरी तरफ आए और मैं उन्हें अटैक के बदले काउंटर करूंगा। अगर इस फाइट में किसी ने गलती की तो लगता नहीं कि ये फाइट पूरे राउंड तक चलेगी।”

बिल्कुल, ये दबाव बनाने वाले एक निडर फाइटर और काउंटर स्ट्राइकिंग के महारथी के बीच की भिड़ंत है। ऐसे में जबरदस्त टक्कर तो होगी ही और साथ ही जीतने वाला वर्ल्ड टाइटल के नजदीक पहुंच जाएगा।

डिविजन के बाकी एथलीट्स की तरह ही कोंगथोरानी की नजर भी गोल्ड बेल्ट पर है। चार रैंक के कंटेंडर के खिलाफ जीत से सपने को पूरा करने के करीब आ जाएंगे:

“अगर मैंने नाकरोब को हराया तो रैंकिंग्स में आ सकता हूं। ये मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण फाइट है। मैं जीतने की कोशिश कर रहा हूं क्योंकि मुझे वर्ल्ड चैंपियन बनना है। चैंपियन बनने के लिए मुझे पहले रैंकिंग्स में आना होगा।”

नाकरोब एक कठिन परीक्षा के लिए तैयार

वहीं नाकरोब फेयरटेक्स की बात करें तो वो कोंगथोरानी सोर सोमाई के लिए आगे बढ़ने की सीढ़ी नहीं बनना चाहते।

26 वर्षीय फाइटर ने टॉप पांच रैंकिंग में आने के लिए कड़ी मेहनत की है और वो इस स्थान को बचाए रखने के लिए पूरा दमखम लगा देंगे:

“ये यूएस प्राइमटाइम इवेंट में मेरी दूसरी फाइट है। ये मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि मैंने यहां तक आने के लिए बहुत कड़ी मेहनत की है। तो मैं इस स्थान को आसानी से अपने से दूर नहीं जाने दूंगा।”

नाकरोब का मानना है कि ONE Fight Night 26 का मुकाबला बहुत खतरनाक होगा। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें कोंगथोरानी जैसे साउथपॉ (बाएं हाथ के) फाइटर्स के खिलाफ परेशानी हुई है।

और भले ही उनके प्रतिद्वंदी का नाम टॉप पांच रैंकिंग्स में नहीं है, लेकिन उन्होंने कई बार साबित किया है कि वो फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन में बहुत खतरनाक साबित होंगे।

नाकरोब ने बताया:

“कोंगथोरानी की ताकत उनका शांत स्वभाव है। उनकी लेफ्ट किक और लेफ्ट पंच बहुत खतरनाक साबित होते हैं। वो बहुत डरावने साउथपॉ फाइटर हैं। मैं अपने पिछले अनुभव से कह सकता हूं कि मैंने जब भी साउथपॉ फाइटर से फाइट की है, मुझे चोट पहुंची है क्योंकि मेरे लिए खुद को डिफेंड करना काफी मुश्किल हो जाता है।

“भले ही वो रैंक वाले फाइटर नहीं हैं, लेकिन वो उनसे कम भी नहीं है। अगर उन्होंने मुझे हरा दिया तो मेरा चौथा स्थान ले लेंगे।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.