अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2020: ऋतु फोगाट से कुछ खास योगासन और उनके फायदे जानें

Ritu Phogat practicing yoga

21 जून यानी आज पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। साल 2015 से लगातार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग की शुरुआत सैकड़ों साल पहले भारत में हुई थी और आज पूरी दुनिया में लोग योग का अभ्यास करते हैं।

योग से ना सिर्फ शरीर को फिट रखने में मदद करता है बल्कि बीमारियों को दूर करने के साथ-साथ मन को भी शांत रखता है। 21 जून को योग दिवस मनाने के पीछे की एक वजह ये है कि ये साल का सबसे लंबा दिन होता है। योग अब खिलाड़ियों से लेकर बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज़ के लाइफ स्टाइल का हिस्सा बन गया है।

ONE Championship की भारतीय सुपरस्टार ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट कुछ खास आसन करके दिखा रही हैं और साथ-साथ इनके फायदे भी बता रही हैं।

भुजंगासन

https://www.instagram.com/p/B_NKyfBB-UL/

इस योगासन से होने वाले फायदे:

  • रीढ़ की हड्डी मजबूत करने में मददगार
  • थकान और तनाव दूर होता है
  • अस्थमा के मरीजों के लिए फायदेमंद
  • कमर और कंधों की मसल्स खोलने में लाभकारी

पद्मासन

https://www.instagram.com/p/B_IDkE_hsPu/

इस योगासन से होने वाले फायदे:

  • मन शांत रखने में लाभकारी
  • एकाग्रता बढ़ाने में मददगार
  • बैठने का तरीका ठीक करता है
  • इस आसान से रीढ़ की हड्डी सीधी रहती है

ताड़ासन

https://www.instagram.com/p/B_Fk5KZhKB1/

इस योगासन से होने वाले फायदे:

  • बैलेंस सही करने में मददगार
  • पाचन क्रिया को मजबूत करता है
  • पैरों को जॉइंट्स को मजबूती देता है
  • सांस संबंधी बीमारियों में फायदेमंद

योगासन को बच्चों से लेकर बूढ़े सभी लोग कर सकते हैं। हर साल योग दिवस की एक खास थीम होती है। इस बार की थीम है- घर पर योग, परिवार के साथ योग।

पूरा विश्व इस समय COVID-19 महामारी की वजह से घरों में बंद है। इस वजह से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को ये खास थीम दी गई है। ऐसे में आप घर पर रहकर योग करें और अपने व अपने परिवार का ख्याल रखें।

ये भी पढ़ें: ऋतु फोगाट ने इंस्टाग्राम पर वीडियो किया शेयर, वर्ल्ड चैंपियनशिप है उनका टारगेट

न्यूज़ में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.