पहली हार को भुलाकर जोरदार वापसी के मूड में बोकांग मासूनयाने – ‘मैं यहां वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए आया हूं’

Bokang Masunyane Jarred Brooks ONE156 1920X1280 3 768x512

विपरीत परिस्थितियों से लोहा लेने में बोकांग मासूनयाने काफी माहिर हैं और MMA में अपने करियर की पहली हार के बाद वापसी करने के लिए उत्साहित हैं।

अपनी छोटी कद-काठी के बावजूद चुनौतियों से उबर पाने की काबिलियत के चलते ही उनका उपनाम “लिटल जायंट” पड़ा था। ऐसे में 22 जुलाई को ONE 159: De Ridder vs. Bigdash में जब #2 रैंक के एथलीट का सामना #3 रैंक के हिरोबा मिनोवा से होगा तो ये साबित करना चाहेंगे कि वो वर्ल्ड टाइटल के लिए चुनौती देने के लायक हैं।

अप्रैल में #1 रैंक के जैरेड ब्रूक्स से सबमिशन के माध्यम से हार मिलने के बावजूद मासूनयाने जापानी एथलीट के खिलाफ मुकाबला स्वीकारने में जरा भी नहीं हिचके। उन्होंने वापसी में समय लेने की जगह डिविजन के बेहतरीन एथलीट का सामना करने का विकल्प चुना।

उन्होंने बताया:

“मैं हमेशा से ही दुनिया के बेस्ट फाइटर्स से मुकाबला करना चाहता था और ONE Championship के पास दुनिया के सबसे बेहतरीन स्ट्रॉवेट फाइटर्स मौजूद हैं। इस वजह से जब उन्होंने चोटी के 5 फाइटर्स में से एक से मुकाबला करने का मौका दिया तो मुझे बहुत अच्छा लगा। मैं अब भी अपनी रैंकिंग्स पर सीधे जमा रह सकता हूं।

“मैं यहां पर अपने डिविजन में ये साबित करने के लिए हूं कि मैं दुनिया का सर्वश्रेष्ठ एथलीट हूं। मैं दुनिया भर में ONE Championship देखने वालों को साबित कर दूंगा कि मैं यहां टिके रहने वाला हूं। मैं यहां वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए आया हूं।”

हालांकि, दक्षिण अफ्रीकी एथलीट अपनी वापसी को लेकर उत्साहित हैं, लेकिन उनके पास मिनोवा के लिए सम्मान भी है।

उन्हें पता है कि पूर्व Shooto चैंपियन किसी भी रेंज में मुकाबला कर सकते हैं और इस बहुप्रतीक्षित फाइट में वो किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

साथ ही मासूनयाने अपनी नई प्रतिज्ञा पर भी भरोसा कर रहे हैं, जिसमें वो वर्ल्ड क्लास स्किल्स और शारीरिक क्षमता के मेल-जोल से जापानी स्टार को आसानी से संभाल लेंगे।

“लिटल जायंट” ने कहा:

“मुझे लगता है कि मिनोवा हर क्षेत्र में माहिर एथलीट हैं। मैंने उनकी जो फाइट देखी हैं, उसमें वो टेकडाउन करने का मौका तलाशते हैं और फिर सबमिशन की फिराक में रहते हैं। मैंने उन्हें तेज हाथ चलाते देखा है और उनके हाथ बहुत अच्छे चलते हैं। मुझे लगता है कि उनका ग्राउंड गेम सबसे मजबूत पक्ष है। हालांकि, मैं उनका सम्मान करता हूं, लेकिन ऐसा नहीं लगता है कि मुझे हराने के गुर उनके पास मौजूद हैं।”

“मैं जीत हासिल करने के लिए हर तरीका आजमाऊंगा। मैं दबदबे वाला प्रदर्शन करके अपने डिविजन को ये दिखा दूंगा कि मैं यहां टिका रहने वाला हूं। मैं एक अलग जोश के साथ मिनोवा के खिलाफ फाइट के लिए आऊंगा।”

हार से उबर चुके हैं बोकांग मासूनयाने

प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में 8-1 के रिकॉर्ड के साथ बोकांग मासूनयाने की अकेली हार जैरेड ब्रूक्स के हाथों आई है।

ऐसे में थोड़े समय और अलग दृष्टिकोण के साथ “लिटल जायंट” अब बड़ी तस्वीर की ओर देख रहे हैं। वो नकारात्मकता से ध्यान हटाकर अपनी स्थिति की सकारात्मकता पर पूरा ध्यान दे रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीकी एथलीट ने कहा:

“अपनी पहली हार को पचा पाना मेरे लिए आसान काम नहीं था। ये ऐसी बात थी, जो मेरे सिर में बार-बार घूम रही थी और मुझे ये खुद को समझाना था कि ऐसा फिर नहीं होना चाहिए।

“हालांकि, मैं हार गया था, लेकिन मुझे ये समझना पड़ा था कि इसमें मेरे लिए कौन सी अच्छी बात छुपी है। वास्तव में कोविड और दूसरी चीजों के चलते मैं भाग्यशाली रहा कि मैं दूसरे देशों में यात्रा और वो सारी चीजें कर पाया, जो मुझे अच्छी लगती हैं, जबकि उस समय लोगों को अपनी नौकरी और बाकी चीजों का नुकसान हो रहा था।”

उस हार ने मासूनयाने की तैयारियों में कुछ कमियों को सामने ला दिया था, लेकिन साथ ही उन्हें इससे उबरने का मौका भी दिया था, ताकि वो जोरदार वापसी कर सकें।

सबसे जरूरी बात ये रही थी कि 28 साल के एथलीट को ये समझ में आ गया था कि उनकी ट्रेनिंग की कुछ चीजें तय किए हुए लक्ष्य से मेल नहीं खा रही थीं।

और अब जब वो ONE 159 में हिरोबा मिनोवा का सामना करने की तैयार कर रहे हैं तो उन्हें लगता है कि हर चीज सफलता पाने के लिए कतार में शानदार तरीके से लग चुकी हैं।

मासूनयाने ने कहा:

“उस हार ने मुझे ट्रेनिंग में ज्यादा जोर लगाने के लिए प्रेरित कर दिया। ऐसे में मैं और कड़ी ट्रेनिंग करने लगा था, जिसके चलते किसी भी फाइट से पहले मैं पहले की तुलना में कहीं ज्यादा अच्छे शेप में आ चुका हूं।

“उस हार ने मुझे अपने को बेहतर तरीके से समझने का सबक सिखाया है और इससे मुझे सच में बहुत अच्छा लग रहा है। मैंने अब सही चीजें खानी शुरू कर दी हैं। मुझे इस कैंप से एक डाइटीशियन भी मिले। असल में डाइट और बाकी चीजें बदलने से अब मेरा वजन एकदम सही हो चुका है और मैं हाइड्रेटड महसूस कर रहा हूं। अगर आप चैंपियन बनना चाहते हैं तो आपको ऐसी चीजें करनी होती हैं और मैं भी ऐसी चीजें करना शुरू कर चुका हूं।”

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)