अर्जन भुल्लर ने ONE Friday Fights 22 में एनातोली मालिकिन पर जीत का दावा किया – ‘वो मेरे सामने टिक नहीं पाएंगे’

Arjan Bhullar after winning ONE world championship

जब अर्जन “सिंह” भुल्लर शुक्रवार, 23 जून को अपने ONE हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करने उतरेंगे तो वो खुद को असली चैंपियन साबित करना चाहेंगे।

कनाडाई-भारतीय सुपरस्टार को लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाले ONE Friday Fights 22 में ONE अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन के खिलाफ यूनिफिकेशन बाउट में उतरना होगा।

अपराजित रूसी एथलीट अंतरिम टाइटल जीतने के अलावा ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन भी बन चुके हैं, लेकिन भुल्लर उन्हें एक ऐसा एथलीट नहीं मानते जो 2 डिविजन पर राज करने लायक हो।

उन्होंने कहा:

“पहली बात ये कि वो 2-डिविजन वर्ल्ड चैंपियन नहीं हैं। मुझे जीत मिली तो मैं ही चैंपियन बना रहूंगा। अगर उन्हें जीत मिली तो वो नए चैंपियन बनेंगे। यहां एक ही फाइटर ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन कहलाएगा।

“लेकिन, वो अभी लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन हैं। मैं हेवीवेट डिविजन का चैंपियन हूं और हम इसके लिए फाइट करेंगे, यही सच्चाई है।”

भुल्लर काफी समय से चोट के कारण प्रतियोगिता से दूर रहे हैं। इस दौरान मालिकिन ने लगातार 3 मैच जीते। उन्होंने पूर्व 2-डिविजन किंग रीनियर डी रिडर, किरिल ग्रिशेंको और अमीर अलीअकबरी के खिलाफ जीत दर्ज की।

अपने विरोधी के शानदार प्रदर्शन के बावजूद “सिंह” मानते हैं कि रूसी एथलीट का गेम अब भी संदेह के घेरे में हैं क्योंकि उनके पिछले प्रतिद्वंदी उनकी कड़ी परीक्षा नहीं ले पाए थे।

भुल्लर मानते हैं कि वो मालिकिन की कठिन परीक्षा लेने वाले हैं। उन्होंने कहा:

“ऐसे कई सवाल हैं, जिनका हमें जवाब नहीं मिल पाया है। मैं उनकी परीक्षा लूंगा और मुझे नहीं लगता कि उनके पास मेरे सवालों के जवाब हैं।

“उन्हें कभी पंच, किक या नी स्ट्राइक का शिकार नहीं बनना पड़ा है। उन्हें टेकडाउन नहीं होना पड़ा और ना ही बॉटम पोजिशन में रहकर फाइट करते देखा गया है। उन्हें अपने आराम के क्षेत्र से बाहर नहीं लाया गया है। अब तक कोई उन्हें अपने हिसाब से फाइट करने पर मजबूर नहीं कर पाया है और उन्होंने कभी बैकफुट पर रहकर फाइट नहीं की है। वो कभी ऐसी फाइट का हिस्सा नहीं रहे, जहां उन्होंने अपने सभी मूव्स का इस्तेमाल कर लिया हो, लेकिन उनका प्रतिद्वंदी पीछे हटने को तैयार ना हो।

“ऐसे कई सारे सवाल हैं और उनके किरदार को देखते हुए मुझे नहीं लगता कि वो मेरे सामने टिक पाएंगे।”

अपने स्किल सेट से सबको प्रभावित करने को बेताब हैं अर्जन भुल्लर 

अर्जन भुल्लर और एनातोली मालिकिन के मैच को काफी समय से बुक करने की कोशिश की जाती रही है।

जब पहली बार उनके मैच को बुक किया गया तो कनाडाई-भारतीय एथलीट को चोट के कारण मैच से नाम वापस लेना पड़ा। इस वजह से मालिकिन ने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रतिद्वंदी पर तंज कसने शुरू कर दिए थे।

उसके बाद उनका ONE Fight Night 8 में मैच बुक किया गया, लेकिन ब्रॉडकास्टर की प्रतिबद्धता में बदलाव के कारण मुकाबले को दोबारा स्थगित कर दिया गया।

अब आखिरकार उनकी भिड़ंत होने वाली है। इस दौरान “सिंह” ने चुप्पी साधे राखी है क्योंकि उन्हें ONE रिंग में अपने प्रदर्शन से जवाब देना पसंद है।

उन्होंने कहा:

“उन्हें बोलने दीजिए, देखते हैं कि वो क्या कर सकते हैं। बोलना आसान है और उस समय चुनौतियां देना आसान है, जब कोई आपको उल्टा जवाब ना दे रहा हो।

“मैं उनके पिछले प्रतिद्वंदियों से बहुत अलग हूं और उन्हें कुचलने वाला हूं। मुझे ऐसा विश्वास है और मुझे नहीं लगता कि उन्हें जीत मिलेगी।”

इस ONE हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मैच को जबरदस्त तरीके से हाइप किया गया है इसलिए फैंस देखने को उत्साहित हैं कि लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में कौन अपनी बातों पर खरा उतर पाता है।

भुल्लर मानते हैं कि वो इस मैच को एक ऐसे अवसर के रूप में देख रहे हैं, जिससे वो साबित कर पाएंगे कि वो अब भी डिविजन के टॉप एथलीट हैं।

“सिंह” ने कहा:

“मैं उत्साहित हूं कि लोग हमें (एशियाई) प्राइमटाइम पर देख पाएंगे। मुझे प्राइमटाइम में फाइट करना पसंद है और इस समय सबकी नजरें हमारे ऊपर होंगी। मैं ऐसा ही चाहता हूं क्योंकि ज्यादा से ज्यादा लोगों के सामने फाइट करना मुझे पसंद है।”

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)