ल्यूक लेसेई को हराकर अपने ढलते करियर को नई शुरुआत देना चाहते हैं जो नाटावट – ‘फाइट में बहुत मजा आने वाला है’

Jo Nattawut Chingiz Allazov ONLY THE BRAVE 1920X1280 15 768x512

34 वर्षीय थाई नॉकआउट आर्टिस्ट “स्मोकिन” जो नाटावट 83 प्रोफेशनल फाइट वाले अपने करियर को आखिरी पुश देने के लिए तैयार हैं।

वो 9 दिसंबर को होने वाले ONE Fight Night 17 में वापसी करते हुए फेदरवेट मॉय थाई मैच में अमेरिकी सनसनी ल्यूक “द शेफ” लेसेई का सामना करेंगे।

उन्हें अपने प्रतिद्वंदी के मुकाबले अधिक अनुभव प्राप्त है, लेकिन “स्मोकिन” जो का कहना है कि थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के मशहूर लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाले मैच के लिए कमर कस चुके हैं।

उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी के बारे में कहा:

“वो काफी शातिर हैं और उन्हें खेलना काफी पसंद है। यही बात हमने गौर की।”

नाटावट और उनके ट्रेनर्स ने “द शेफ” की फाइट्स को देखकर उनके स्टाइल का विश्लेषण किया है, मगर थाई स्टार अपने गेम प्लान में कोई भी बदलाव नहीं करने वाले।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में 10 फाइट कर चुके “स्मोकिन” जो किसी भी मैच के लिए प्रतिद्वंदी से ज्यादा खुद के गेम प्लान पर फोकस करते हैं:

“जब भी बात फाइट कैम्प की आती है तो मैं खुद पर काम करता हूं। मैं प्रतिद्वंदी के बारे में ज्यादा नहीं सोचता।

“मै सोचता हूं कि मुझे अपने हथियारों को धार देनी है। मैं तेज होना चाहता हूं। मैं तेजी से हिट करना चाहता हूं। कोशिश करता रहता हूं कि लक्ष्य पर निशाना साध सकूं।”

https://www.instagram.com/p/CyOJFM3pZdH/

Thai Top Team के प्रतिनिधि अभी मैच को लेकर कोई भविष्यवाणी करने के मूड में नहीं हैं, लेकिन उन्होंने संकेत दिए हैं कि फैंस को ONE Fight Night 17 में शानदार मैच देखने को मिलेगा।

उन्होंने कहा:

“इस फाइट में बहुत मजा आने वाला है। ये शानदार होगी।”

‘स्मोकिन’ जो: ‘मेरा शरीर तैयार है’

एक दशक से भी ज्यादा समय से टॉप फाइटर्स का सामना करते आ रहे “स्मोकिन” जो नाटावट जानते हैं कि वो अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं।

वो लगातार तीन फाइट हारने के बाद ल्यूक लेसेई के खिलाफ उतरने वाले हैं। हाल ही में उन्हें ONE Fight Night 15 में ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ किकबॉक्सिंग मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

फिर भी नाटावट का कहना है कि वो अच्छी स्थिति में हैं:

“मेरा शरीर तैयार है। पिछली फाइट के बाद मुझे ज्यादा दर्द महसूस नहीं हुआ। मैं सीधा ट्रेनिंग करने में जुट गया, जो कि अच्छी बात है।”

https://www.instagram.com/p/CyGMtUGpDbT/

मौजूदा समय में फेदरवेट मॉय थाई डिविजन में चौथे स्थान पर काबिज “स्मोकिन” जो ने अपने करियर में कई सारे नामी खिताब हासिल किए हैं।

मगर उनके पास अभी ONE वर्ल्ड टाइटल नहीं है।

इस बात को ध्यान में रखते हुए नाटावट करियर खत्म होने से पहले गोल्डन बेल्ट के लिए चैलेंज करना चाहते हैं:

“मैं हाल ही में 34 का हुआ हूं और करियर के आखिरी पड़ाव पर हूं। कोई भी फाइट मेरी आखिरी हो सकती है। तो मेरा लक्ष्य यही है कि मैं रिटायर होने से पहले टाइटल के लिए फाइट करना चाहता हूं।

“मैं उनमें से नहीं हूं जो कहे कि ‘मैं 40 की उम्र तक फाइट करूंगा।’ शायद एक या डेढ़ साल और। क्या पता? ऐसे में टाइटल के लिए मैच करना काफी अच्छा रहेगा।”

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)