नबील अनाने ने ONE 173 में होने वाली सुपरलैक Vs. युकी योज़ा फाइट की भविष्यवाणी की

Nabil Anane Superlek Kiatmoo9 ONE 172 46 scaled

21 वर्षीय अल्जीरियाई-थाई सनसनी नबील अनाने अच्छी तरह से जानते हैं कि “द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ रिंग साझा करना कैसा अनुभव होता है और उनका मानना है कि जापानी किकबॉक्सिंग स्टार युकी योज़ा के पास इस टेस्ट को पास करने की स्किल्स हैं।

सुपरलैक और योज़ा का सामना 16 नवंबर को जापान की राजधानी टोक्यो में ONE 173: Superbon vs. Noiri में होगा और अनाने भी इस कार्ड का हिस्सा होंगे, जो कि अपने ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

अनाने इस धमाकेदार इवेंट में अपने खिताब को डिफेंड करने से पहले सुपरलैक और योज़ा की फाइट को करीब से देख रहे होंगे क्योंकि ये फाइट बेंटमवेट किकबॉक्सिंग डिविजन के परिदृश्य को बदलकर रख सकती है।

युवा सनसनी “द किकिंग मशीन” का दो बार सामना कर चुके हैं और वो जानते हैं कि थाई दिग्गज क्यों खतरनाक हैं।

उन्होंने कहा:

“योज़ा, सुपरलैक को नॉकडाउन कर सकते हैं। मुझे लगता है कि अगर वो सुपरलैक को नॉकडाउन या नॉकआउट कर पाए तो उनकी जीत हो सकती है। लेकिन अगर ऐसा नहीं किया तो सुपरलैक पॉइंट्स से जीत जाएंगे।”

थाई सुपरस्टार को अपनी शानदार सटीकता और विरोधियों को पढ़ने की शानदार कला के लिए जाना जाता है और उन्होंने कई बड़े धुरंधरों को मात दी है।

इसके अलावा सुपलैक पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन होने के साथ-साथ फिलहाल फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग चैंपियन हैं।

वही योज़ा की बात करें तो वो स्पीड और शानदार लय के साथ फाइट करते हैं।

ONE Friday Fights 109 के दौरान अपने डेब्यू मैच में उन्होंने एल्ब्रस “द समुराई” ओसमानोव पर जमकर काफ किक्स लगाईं और अपने खेल से फैंस को रूबरू करवाया।

अब ये दो बेहतरीन स्किल्स वाले स्ट्राइकर्स की टक्कर होगी और इनके बारे में अनाने ने बताया:

“युकी योज़ा के पास लो किक्स हैं। सुपरलैक के पास मिडल किक और लो किक हैं। मुझे लगता है कि सुपरलैक की टाइमिंग ज्यादा बेहतर है और युकी की किक्स ज्यादा ताकतवर है।”

ONE 173 के बाद अनाने की नजरें बेंटमवेट किकबॉक्सिंग खिताब पर लगीं

अभी नबील अनाने का ध्यान पूरी तरह से 16 नवंबर को ONE 173 में जोनाथन हैगर्टी के खिलाफ अपने मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल का बचाव करने पर है, लेकिन वो किकबॉक्सिंग बेल्ट के बारे में भी सोच रहे हैं।

छह फुट चार इंच लंबे स्टार ने सितंबर महीने में हुए ONE Friday Fights 126 में अपना किकबॉक्सिंग डेब्यू किया था।

दो रैंक के बेंटमवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर इलियास एनाहाचि का सामना करते हुए अल्जीरियाई-थाई सनसनी ने तेज-तर्रार बॉक्सिंग, ताकतवर स्ट्राइकिंग दिखाई और एक नॉकडाउन भी स्कोर किया।

लेकिन एनाहाचि को एक लो ब्लो लगने के चलते वो मैच नो कॉन्टेस्ट रहा।

मौजूदा मॉय थाई चैंपियन ने साफ कर दिया है कि उनका इरादा दोनों बेल्टों को जीतने का है और इस वजह से वो सुपरलैक और योज़ा के मैच पर करीब से नजर बनाकर रखेंगे।

अनाने ने कहा:

“किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल करने से पहले मैं कुछ और मैच करना चाहता हूं क्योंकि मैं टाइटल का अगला चैलेंजर नहीं होऊंगा। मुझे लगता है कि योज़ा या सुपरलैक में से जिसे भी जीत मिली, वो खिताबी मैच हासिल कर सकता है। शायद अगली तीन या पांच फाइट्स के बाद मेरे पास मौका होगा।”

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty