मुझे इस बच्चे से प्यार है’ – फ्लाइवेट मॉय थाई ग्रां प्री के फाइनल में जगह बनाने के लिए सवास माइकल को लियाम हैरिसन का समर्थन

Liam Harrison Muangthai ONE156 1920X1280 60

दो दशक से दिग्गज मॉय थाई फाइटर रहने के बावजूद लियाम हैरिसन इस खेल के जबरा फैन बने हुए हैं। ऐसे में वो खासकर ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री के एक कॉम्पिटिटर को लेकर काफी उत्साहित हैं।

हैरिसन, जो हाल ही में बेंटमवेट मॉय थाई किंग नोंग-ओ गैयानघादाओ को चुनौती देने वाले अगले प्रतिद्वंदी के तौर पर मौका हासिल कर चुके हैं, वो पिछले महीने ग्रां प्री क्वार्टरफाइनल्स में अमीर नासेरी के खिलाफ सवास माइकल के दबदबे वाले प्रदर्शन को देखकर हैरान रह गए थे।

“हिटमैन” ने साइप्रस के उभरते सितारे में काफी सारे शारीरिक व मानसिक सुधार देखे और “द बेबी फेस किलर” को सर्वसम्मत निर्णय के जरिए मिली जीत के बाद उनकी जमकर सराहना की।

उन्होंने ONE Championship को बताया:

“सवास माइकल ने बहुत बेहतरीन प्रदर्शन किया है। नासेरी को हराना कोई मजाक नहीं है लेकिन सवास ने उन्हें एक नौसिखिया की तरह बना दिया था। मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत ही गजब का प्रदर्शन किया है।”

“उन्होंने अपना स्तर काफी बढ़ा लिया है। अब वो एक खतरनाक एथलीट बन चुके हैं। उनका माइंडसेट और बाकी सब कुछ बेहतरीन और खतरनाक हो चुका है।”

अपनी इस बड़ी जीत के बावजूद माइकल का सामना अब सेमीफाइनल में मौजूदा ONE फ्लाइवेट माय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन से होने जा रहा है, जो कि उनके लिए अब तक के सबसे तगड़े प्रतिद्वंदी हैं।

अपने शुरुआती मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने के बाद हैरिसन ने 23 साल के एथलीट के “द आयरन मैन” को हराने की संभावनाओं के बारे में बताया।

ब्रिटिश दिग्गज का मानना है कि “द बेबी फेस किलर” के पास वो सही तकनीक है, जिससे रोडटंग के लिए परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। ऐसे में वो इस बात का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं कि ये फाइट किस तरह से होने वाली है।

35 साल के एथलीट ने बताया:

“मैं उन्हें और रोडटंग को मुकाबला करते देखने की उम्मीद इसलिए भी कर रहा हूं क्योंकि अगर कोई विदेशी एथलीट इस वेट क्लास में उन्हें हरा सकता है तो वो सवास ही हैं।”

“भगवान ही जाने इस मुकाबले में क्या होने वाला है, लेकिन जैसा कि मैंने कहा है कि अगर काई रोडटंग को हरा सकता है तो बस वो ही ऐसा कर सकते हैं।”

लियाम हैरिसन के दो पसंदीदा एथलीटों का सामना ग्रां प्री फाइनल में हो सकता है

हालांकि, लियाम हैरिसन नए और बेहतर सवास माइकल के प्रशंसक जरूर हैं, लेकिन वो सुपरलैक कियातमू9 को काफी साल से फॉलो कर रहे हैं और उनका मानना है ये थाई सनसनी इस समय के सबसे महानतम मॉय थाई एथलीटों में से एक हैं।

सुपरलैक क्वार्टरफाइनल्स में एक तगड़े प्रतिद्वंदी टाईकी नाइटो को हराकर आगे बढ़े हैं और हैरिसन इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद सेमीफाइनल्स में ब्राजीलियाई स्ट्राइकर वॉल्टर गोंसाल्वेस के खिलाफ भी कर रहे हैं।

“हिटमैन” ने कहा:

“मुझे सुपरलैक अच्छे लगते हैं। वो हमेशा से ही मेरे पसंदीदा फाइटर्स में से एक रहे हैं। मुझे नहीं पता कि मैं किसी को उन्हें इस प्रतियोगिता में हराते हुए देखने वाला हूं।”

“वो खतरनाक दिख रहे थे और मुझे नहीं लगता कि शुरुआती समय में वो नाइटो के खिलाफ जरा सा भी भटके थे। मेरा मानना है कि सुपरलैक बेशक फाइनल में जाने वाले हैं।”

हैरिसन के हिसाब से आदर्श स्थिति में रोडटंग को निराश करते हुए माइकल ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप के फाइनल में चले जाएंगे और वहां सुपरलैक का सामना करेंगे।

इंग्लिश एथलीट उस मुकाबले के लिए कोई शर्त नहीं लगाना चाहते हैं, लेकिन उनका मानना है कि “द बेबी फेस किलर” में सच्चा स्टार बनने की पूरी क्षमता है।

हैरिसन ने बताया:

“इस टूर्नामेंट के शुरुआत से ही सुपरलैक मेरे पसंदीदा एथलीट रहे हैं। हालांकि, मैं चाहूंगा कि सवास इसे जीतें क्योंकि सच बताऊं तो मुझे उस बच्चे से प्यार है। जिस समपर्ण और जिस मेहनत से वो ट्रेनिंग करता है, उसे देखकर लगता है कि वो किसी मशीन की तरह लगा हुआ है। ऐसे में वो जिस तरह से मुकाबले में आते हैं, उसे देखकर मैं उन्हें जीतते हुए देखना चाहता हूं।”

न्यूज़ में और

Kongchai Chanaidonmueang Mehrdad Khanzadeh ONE Friday Fights 148 6 scaled
Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata