केड रुओटोलो कड़े मुकाबले में फ्रांसिस्को लो के लिए तैयार – ‘मुझे मजबूत लोगों को हराना पसंद है’

Kade Ruotolo Tommy Langaker ONE 165 6 scaled

मौजूदा ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन केड रुओटोलो अपने करियर की सबसे बड़ी बाधा को पार करने की तैयारी कर रहे हैं।

ONE Fight Night 21: Eersel vs. Nicolas में ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) सनसनी का सामना 180-पाउंड नॉन-टाइटल कैचवेट मुकाबले में फ्रांसिस्को लो से होगा।

ये बाउट शनिवार, 6 अप्रैल को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होगी।

ONE Championship में अपने सभी पांच मैचों को जीतने और जनवरी में IBJJF नो-गी वर्ल्ड चैंपियन टॉमी लेंगाकर को वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में हराने के बाद उनका सामना एक और खतरनाक प्रतिद्वंदी से होने जा रहा है।

उन्होंने onefc.com को बताया:

“सच कहूं तो मुझे उनकी आखिरी जीत काफी उत्साहित कर रही है। मैंने उन्हें जैकब कूच (ADCC ट्रायल्स विजेता) के खिलाफ सबमिशन से जीत हासिल करने हुए देखा और उन्होंने अन्य टॉप लेवल के ग्रैपलर्स को हराया।

“वो सबमिशन वाले फाइटर हैं। वो खतरनाक सबमिशन लगाने के प्रयास करते हैं। मुझे लगता है कि ये एक मजेदार और दिलचस्प मैच होगा।”

मई 2022 में BJJ ब्लैक बेल्ट बनने के बाद से लो ने इस खेल के कई नामी एथलीट्स को हराया है। लो एक खतरनाक सबमिशन स्पेशलिस्ट हैं और इसी वजह से 21 वर्षीय स्टार उनका सामना करना चाहते हैं।

रुओटोलो ने इस बारे में विस्तार से जानकारी दी:

“मैं मजबूत लोगों का सामना करना चाहता हूं। कोई भी टॉप रैंक वाला, टॉप 10, जो कड़ी टक्कर दे पाए। मैं जानता हूं कि कौन मुझे कठिन चुनौती दे सकता है और यही बात मुझे उत्साहित करती है।

“मैं जानता हूं कि फ्रांसिस्को एक बीस्ट हैं। मुझे उन्हें हराकर खुशी होगी क्योंकि मैं जानता हूं कि वो मजबूत जिउ-जित्सु स्टार हैं। मैंने उन्हें कई बड़े नामों को हराते देखा है और मुझे मजबूत लोगों को हराना पसंद है।”

रुओटोलो ने लो के खिलाफ मैच की समीक्षा की: ‘ये किसी भी दिशा में जा सकता है’

फ्रांसिस्को लो का झुकाव चौंकाने वाले सबमिशन तलाशने में होता है और केड रुओटोलो जानते हैं कि ONE Fight Night 21 में उन्हें क्या करना है।

प्रमोशन में एंट्री ले रहे स्टार के नाम फ्लाइंग ट्रायंगल्स के अलावा ऐसे लेग लॉक्स से सबमिशन जीत शामिल हैं, जिन्हें पहले कभी नहीं देखा गया।

इस बात को ध्यान में रखते हुए लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग चैंपियन ने कहा:

“उनके अटैक, सबमिशन और बाकी चीजों का अंदाजा लगाना बड़ा मुश्किल होता है।

“क्या मुझे इससे चिंता हो रही है? ये बातें मुझे चिंतित नहीं करतीं। इससे मुझे सावधान रहने का मौका मिलता है। इस तरह की फाइट में आपको अपने ए-गेम में होना पड़ता है। आप हल्के में नहीं ले सकते। मैं इस तरह की फाइट के लिए उत्साहित हूं।”

रुओटोलो को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पाउंड-फोर-पाउंड सबमिशन लगाने वाले ग्रैपलर्स में से एक माना जाता है, जो कि अपने डार्स चोक, हील हुक, आर्मबार और घातक आक्रामकता के लिए मशहूर हैं।

रुओटोलो ने कहा:

“मैं समझता हूं कि ये बहुत ही दिलचस्प मैच है क्योंकि सवाल यही है कि मैं कौन से सबमिशन इस्तेमाल करूंगा और वो कौन-से सबमिशन। उनके ट्रायंगल और फुट लॉक काफी बेहतरीन हैं। मेरे पास ट्रायंगल, आर्मबार, फुटलॉक्स और खुद के चोक भी हैं। नतीजा कुछ भी हो सकता है। मैच किसी भी दिशा में जा सकता है।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.