मायसा बास्तोस के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल रीमैच से पहले डेनियल केली आत्मविश्वास से लबरेज़ – ‘मैं उन्हें हरा सकती हूं’

Mayssa Bastos Danielle Kelly ONE Fight Night 24 36

डेनियल केली 7 दिसंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले ONE Fight Night 26: Lee vs. Rasulov के ONE विमेंस एटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल मैच में मायसा बास्तोस का फिर से डटकर सामना करने के लिए तैयार हैं।

टॉप ब्राजीलियन जिउ-जित्सु ब्लैक बेल्ट सुपरस्टार्स अगस्त महीने के यादगार मैच के बाद फिर आमने-सामने होंगी, जहां अमेरिकी ग्रैपलर को अपनी बेल्ट गंवानी पड़ी थी।

वो ONE में केली की पहली हार थी और ये करीब तीन सालों में पहली बार हुआ था।

चैंपियन से चैलेंजर बनीं सुपरस्टार ने onefc.com को बताया कि वो अलग मानसिकता के साथ इस मैच में उतरेंगी:

“मैं इस बार दबाव महसूस नहीं कर रही हूं। मुझे किसी तरह का तनाव भी नहीं है। मैं ‘खोने के लिए कुछ नहीं’ वाली मानसिकता के साथ जाऊंगी।”

कागजों पर बात करें तो केली, बास्तोस के खिलाफ पहले मैच में अंडरडॉग थीं। उनकी 27 वर्षीय ब्राजीलियाई प्रतिद्वंदी नौ बार की IBJJF वर्ल्ड चैंपियन हैं और उन्हें खेल के हल्के भार वर्गों की सबसे महान प्रतियोगियों में से एक माना जाता है।

10 मिनट के करीबी एक्शन के बाद फिलाडेल्फिया निवासी ने दिखाया कि वो भी अपनी विपक्षी से कम नहीं हैं।

इस बात को ध्यान में रखते हुए पूर्व टाइटल विजेता का मानना है कि वो बास्तोस की उपलब्धियों से घबराएंगी नहीं:

“मैं उन्हें हरा सकती हूं। मेरे फैंस के अलावा काफी लोगों को लगा कि मैंने उन्हें हरा दिया था। मुझे महसूस हुआ कि मैं खुद पर ज्यादा दबाव डाल रही थी, जो कि नहीं डालना चाहिए था। मैं उन्हें कुछ ज्यादा ही मान रही थी।”

केली की मानसिकता में आया बदलाव उन्हें 7 दिसंबर के दिन एक खतरनाक प्रतिद्वंदी बना सकता है।

जब अगले हफ्ते दोनों की टक्कर होगी तो वो पिछली बार की तरह ही लगातार सबमिशन करने के प्रयासों को जारी रखेंगी:

“उन्हें हराया और सबमिट किया जा सकता है। (पहले मैच के) आखिरी सेकेंडों में अगर समय होता तो उन्हें सबमिट कर चुकी होती।”

केली ने ONE Fight Night 26 के बारे में अपनी प्रेरणा पर चर्चा की

मायसा बास्तोस के खिलाफ रीमैच में डेनियल केली आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रही हैं, लेकिन इसका ये भी मतलब नहीं है कि मैच में काफी कुछ दांव पर नहीं है।

पूर्व एटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग क्वीन ने माना कि वो दोबारा वर्ल्ड टाइटल जीतने के बारे में सोच रही हैं।

उन्होंने इस बारे में बताया:

“पहला ये है कि मुझे बेल्ट वापस चाहिए। दूसरी अहम चीज है मायसा को हराना। मुझे नंबरों और रैंकिंग्स की परवाह नहीं है, लेकिन वो हमारे और निचले भार वर्गों में सबसे सम्मानित प्रतियोगी हैं। तो उन्हें हराना बड़ी बात होगी।

“मुझे लगता है कि रिकॉर्ड में उन्हें हराने के बाद मेरा नाम आने के बाद ज्यादा नाम होगा।”

वर्ल्ड टाइटल जीतने के अलावा केली का लक्ष्य है फैंस का भरपूर मनोरंजन करना।

अपने आक्रामक और निडर रवैये की वजह से उन्होंने दुनिया भर में काफी सारे फैंस बनाए हैं और उनका लक्ष्य अपने इसी स्टाइल के दम पर ONE Fight Night 26 में शानदार प्रदर्शन करना है:

“मैं वहां जाकर शानदार प्रदर्शन करना चाहती हूं। लोग मेरे मैच देखते हैं क्योंकि मैं दिलचस्प मैच देती हूं। अगर मैं दिलचस्प मैच नहीं दे पाई तो मुझे निराशा होगी।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.