दो खेलों के चैंपियन रोमन क्रीकलिआ ने अपनी ताकत का राज खोला – ‘मेरे पास खतरनाक नॉकआउट पावर’

Roman Kryklia Lyndon Knowles ONE Fight Night 30 43 scaled

मौजूदा ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग और हेवीवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोमन क्रीकलिआ के पास अपने विरोधियों को ढेर करने की शानदार काबिलियत है।

ONE Fight Night 37 के मेन इवेंट में यूक्रेनियाई सुपरस्टार तीसरे खिताब की तलाश में होंगे, जब उनका सामना पहले ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए सामेत “द किंग” अगदेवे से होगा।

ये इवेंट शनिवार, 8 नवंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से लाइव प्रसारित किया जाएगा।

छह फुट छह इंच लंबे क्रीकलिआ ने अपनी घातक ताकत और तकनीक के दम पर 51-7 के प्रोफेशनल रिकॉर्ड के साथ खुद को खेल से सबसे खतरनाक हेवीवेट स्टार्स में से एक बनाया है।

ONE Championship में उन्होंने दो डिविजन और दो खेलों में अपना दबदबा कायम करते हुए सात में से छह विरोधियों को फिनिश किया है।

क्रीकलिआ का मानना है कि वो ऐसा करने का प्रयास नहीं करते, लेकिन ये अपने आप हो जाता है।

दो खेलों के चैंपियन ने onefc.com को कहा:

“मेरे पास खतरनाक नॉकआउट पावर है। लेकिन जब मैं रिंग में जाता हूं तो नॉकआउट की तलाश नहीं करता। ये अपने आप आ जाता है।”

क्रीकलिआ एक आक्रामक फाइटर हैं, जो हाई किक्स, ताबड़तोड़ नी अटैक और दम निकालने वाले पंचों के लिए मशहूर हैं।

Champ Belts टीम के प्रतिनिधि ने बताया कि रक्षात्मक रूप से सुदृढ़ होने की वजह से उन्हें मैच फिनिश करने के मौके मिलते हैं।

उन्होंने बताया:

“मुझे अभी तक कोई छू नहीं पाया है। ऐसा मेरी टेक्निकल स्किल्स की वजह से हो पाया। मैं अपने ट्रेनिंग सेशंस के दौरान डिफेंस की बहुत एक्सरसाइज़ करता हूं।”

अपनी स्किल्स में लगातार काम करने की वजह से ही 34 वर्षीय स्टार ने खुद को इतना शानदार और घातक फाइटर साबित किया है। हर फाइट में उनका प्रदर्शन निखरकर आता है।

अब उनके लाजवाब रिकॉर्ड की परीक्षा अपराजित अगदेवे के खिलाफ होगी, जो अपने बेदाग रिकॉर्ड और नॉकआउट ताकत के साथ आर रहे हैं।

2022 ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन ने अपने रवैये के बारे में बताया:

“जब मैं कुछ करता हूं तो लक्ष्य यही होता है कि अच्छा करूं। मुझे लगता है कि नॉकआउट ही इसे दिखाने का सबसे अच्छा रास्ता है।

“मुझे भविष्य की फाइट्स की भविष्यवाणी करना पसंद नहीं है। और मैं पांच राउंड के मैच के लिए भी तैयार हूं। लेकिन देखते हैं।”

रिंग के अंदर और बाहर की जिंदगी को अलग रखते हैं क्रीकलिआ

रोमन क्रीकलिआ रिंग के अंदर जिस तरह का तहलका मचाते हैं, वो रिंग के बाहर उतने ही शांत स्वभाव के हैं कि कोई कह नहीं सकता कि ये दोनों एक ही शख्स हैं।

ये बात साबित करती है कि कैसे वो फाइट के दौरान अपने दिमाग को सिर्फ तैयारी के लिए स्विच कर लेते हैं।

यूक्रेनियाई सुपरस्टार ने साझा किया: 

“रिंग के बाहर और रिंग के अंदर मेरा स्टाइल अलग है। मैं जीवन में शांत और दयालु हूं, लेकिन रिंग के अंदर अलग।”

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty