हिराटा पर जीत के बाद वर्ल्ड टाइटल मैच का मौका मिलने से बेहद खुश हैं हैम सिओ ही

Ham Seo Hee Itsuki Hirata ONE Fight Night 8 23

कई महीनों के इंतजार के बाद दक्षिण कोरियाई स्टार हैम सिओ ही को अपनी प्रतिद्वंदी इत्सुकी हिराटा को पराजित करने का आखिरकार मौका मिल गया।

पिछले शनिवार को ONE Fight Night 8 में #2 रैंक की एटमवेट MMA कंटेंडर ने जापानी फाइटर के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय के जरिए जीत दर्ज की और अपना प्रोमोशनल रिकॉर्ड 3-0 से बेहतर कर लिया। इसके साथ ही ONE के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग से उन्हें आधिकारिक तौर पर वर्ल्ड टाइटल मैच भी प्राप्त हुआ।

ये जीत हैम के लिए बहुत मायने रखती थी, जिसके बाद वो राहत की सांस ले पा रही होंगी।

शुरू में उन्हें भरोसा नहीं था कि शनिवार का मैच हो भी पाएगा क्योंकि पिछले साल हिराटा के वेट मिस करने की वजह से मुकाबला नहीं हो पाया था।

भले ही हैम दुनिया के सबसे बड़े MMA संगठनों में 30 से ज्यादा प्रोफेशनल फाइट करने के साथ फैंस की पसंदीदा एथलीट रही हों, लेकिन वो जानती थीं कि उनकी प्रतिद्वंदी की अंतरराष्ट्रीय ख्याति और स्टार पावर सिंगापुर में उनके मुकाबले को और अधिक आकर्षक बना रही।

“हैमज़ैंग” ने ONEFC.com को बताया:

“पहली बात तो मुझे असलियत में यकीन नहीं था कि ये मुकाबला हो भी पाएगा या नहीं। चिंता थी कि कहीं पिछले मैच की तरह इस बार भी मेरी कोशिशों पर पानी ना फिर जाए। हालांकि, मैं ये बात जानती हूं कि इत्सुकी हिराटा बहुत ही प्रसिद्ध फाइटर हैं और लोग उन्हें पसंद करते हैं।

“इस वजह से मुझ पर बहुत से लोगों का ध्यान लगा था और इस बात से मैं थोड़ा घबराई हुई थी।”

भले ही हैम घबराई हों या नहीं, लेकिन शनिवार के मुकाबले में वो मजबूत नजर आईं। उन्होंने प्रतिद्वंदी के वर्ल्ड-क्लास ग्रैपलिंग हमलों का अच्छे से बचाव किया और खड़े रहकर उनको नुकसान भी पहुंचाया।

जबकि वो तेज-तर्रार और एक्शन से भरपूर फाइट्स के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में वो हिराटा की असामान्य तरीके से मुकाबला करने की क्षमता देखकर हैरान थीं, जिसने आखिरकार बाउट को धीमा और एकतरफा कर दिया था।

हालांकि, जिस तरह से बाउट हुई, उस पर बाद में 36 साल की फाइटर ने भी निराशा ज़ाहिर की थी। खासकर, पहले हुई जुबानी जंग के बारे में सोचते हुएः

“(फाइट से पहले) काफी बातें कही गई थीं। इत्सुकी हिराटा ने मेरे बारे में काफी कुछ कहा था तो मैंने उनसे ज्यादा आक्रामकता और एनर्जी की उम्मीद की थी।

“जैसी फाइट आपने देखी, उससे अंदाजा लगा सकते हैं कि सिर्फ खुद से या अपनी कोशिशों से एक रोमांचक मुकाबला करना बहुत मुश्किल होता है।”

अगली चुनौती के लिए हैम सिओ ही हैं उत्साहित

भले ही हैम सिओ ही ने इत्सुकी हिराटा के खिलाफ ज्यादा मनोरंजक या दमदार जीत की कल्पना की हो, लेकिन आखिरकार वो परिणाम से संतुष्ट हैं।

दक्षिण कोरियाई एथलीट ने कहाः

“मैं जीतकर खुश हूं लेकिन जिस तरह से फाइट हुई, उससे मैं पूरी तरह खुश नहीं। फिर भी इस बात से प्रसन्न हूं कि ये मुकाबला पूरा हुआ और मैं जीत गई।”

असलियत में, “हैमज़ैंग” के पास जश्न मनाने के और भी बहाने हैं।

हैम की जीत के बाद बहुत से फैंस के मन में संदेह था कि क्या वो लंबे समय से प्रतीक्षित ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल कर पाएंगी भी या नहीं, इस बात का सिटयोटोंग ने विराम लगा दिया।

हैम ये नहीं जानती हैं कि उनको चुनौती मौजूदा डिविजनल क्वीन एंजेला ली से मिलेगी या उनके कुछ समय तक मुकाबले से दूर रहने की वजह से अंतरिम बेल्ट के लिए। खैर, अब कुछ भी हो, लेकिन ये मौका उनके सपने के सच होने जैसा होगा।

उन्होंने आगे कहाः

“मैं बहुत खुश थी। मैंने जब चाट्री सिटयोटोंग के मुंह से सीधे ये बात सुनी तो मेरे कलेजे को ठंडक पहुंची। इस संगठन में शामिल होने के बाद से मैं सिर्फ यही चाहती थी और मैं इसको लेकर बहुत उत्साहित हूं।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.