नडाका ONE 173 में नमसुरिन के खिलाफ जोरदार वर्ल्ड टाइटल मैच के लिए तैयार – ‘कठिन फाइट की उम्मीद’

Nadaka Banluelok Sitwatcharachai ONE Friday Fights 114 49 scaled

जापानी स्ट्राइकिंग सनसनी नडाका ने खुद को नई पीढ़ी की मॉय थाई प्रतिभा के रूप में साबित किया है। रविवार, 16 नवंबर को टोक्यो के एरियाके एरीना में उनके पास अपनी विरासत को आगे बढ़ाने का मौका होगा।

24 वर्षीय सुपरस्टार का सामना ONE 173: Superbon vs. Noiri में होने वाले पहले ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच में थाईलैंड के नमसुरिन चोर केटविना से होगा।

लगातार 39 फाइट जीतने वाले, जिसमें तीन ONE Championship जीत भी शामिल है, नडाका इस फाइट में जापान की सबसे बड़ी उम्मीद के रूप में उतरेंगे।

उनका सामना एक शांत और तकनीकी महारथी से होगा, जिनका हर अटैक घातक होता है।

नडाका ने बताया:

“नमसुरिन मॉय थाई में काफी निपुण है और इसी वजह से वो जीतते हैं। उनके पास बाकी थाई फाइटर्स के मुकाबले शानदार बॉक्सिंग तकनीक है।

“सोंगचोइनोई से फाइट के बाद उन्होंने कहा था कि उन्हें अपने प्रतिद्वंदी की कमजोरी मिली और अपनी ताकत से उसका मुकाबला किया। उन्होंने मेरे बारे में भी ऐसा ही कहा और इसके लिए वो मेरी फुटेज देखेंगे। ये बात उन्हें खतरनाक बनाती है।”

नडाका की तरह ही नमसुरिन भी ONE में अपराजित हैं और पिछले दो सालों में उन्होंने अपने सभी छह प्रतिद्वंदियों को पराजित किया है।

अगस्त में हुए ONE Friday Fights 122 में उन्होंने सोंगचाइनोई कियटसोंग्रिट को बहुमत निर्णय से हराकर एक लाख यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट जीता और ONE गोल्ड हासिल करने का मौका पाया।

नडाका जानते हैं कि वो उन्हें Tded99 टीम के प्रतिनिधि के खिलाफ खास खेल दिखाना होगा।

उन्होंने कहा:

“हमारी रणनीति बुनियाद पर टिकी है, लेकिन जब फाइट शुरु होगी कि फाइट की लय के हिसाब बढूंगा।

“मुझे लगता है कि ये ऐसा मैच होगा, जिसमें मोमेंटम लगातार राउंड-दर-राउंड बदलता रहेगा। दोनों फाइटर्स मानसिक तौर पर मजबूत हैं। मैं जानता हूं कि वो ऐसे नहीं हैं, जिन्हें आप आसानी से नीचे गिरा दें। मैं इसे अपने लिए कठिन फाइट की उम्मीद करता हूं।”

नडाका ONE वर्ल्ड टाइटल जीत के साथ सफर को जारी रखना चाहेंगे

नडाका योशीनारी के लिए ONE 173: Superbon vs. Noiri में नमसुरिन चोर केटविना के खिलाफ होने वाला मैच वर्ल्ड टाइटल से काफी बढ़कर है।

दस बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने मॉय थाई के गढ़ थाईलैंड में हर खिताब अपने नाम किया है। अब उनकी कोशिश पहला जापानी ONE मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनने की है।

उन्होंने कहा:

“ONE Championship एक सर्वश्रेष्ठ संगठन हैं, जिसमें दुनिया के सबसे बेहतरीन स्टैंड-अप और MMA फाइटर्स खिताब और सम्मान के लिए फाइट करते हैं। मुझे लगता है कि मेरी स्किल्स इस स्टेज के लिए परफेक्ट है।

“मेरे लिए ONE बेल्ट जीतना बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। मैं इस फाइट में अपना सब कुछ झोंक दूंगा।”

मार्च में ONE 172 के दौरान किए अपने प्रमोशनल डेब्यू से नडाका ने साबित किया है कि वो ONE एटमवेट मॉय थाई डिविजन के सबसे चर्चित चेहरे हैं।

नडाका की स्पीड, टाइमिंग और सटीकता सभी देखने वालों को मंत्रमुग्ध कर देती है।

24 वर्षीय एथलीट का लक्ष्य सिर्फ बेल्ट जीतना ही नहीं बल्कि वो इसे डिफेंड करते हुए जापान की अगली पीढ़ी को प्रेरित करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा:

“मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता चैंपियन बनना है। इसे हासिल करने के लिए मेरे पास दृढ़ निश्चय है। चैंपियन बनने के बाद चाहूंगा कि मैं इसे विदेशों में डिफेंड करूं। मैं साबित करना चाहता हूं कि मैं शानदार नतीजे दे सकता हूं।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.