जॉन लिनेकर ने ONE 168: Denver के मॉय थाई डेब्यू में असा टेन पॉ को फिनिश करने का प्लान बनाया – ‘हमेशा नॉकआउट की तलाश करता हूं’

John Lineker Stephen Loman ONE Fight Night 14 44 scaled

7 सितंबर को ONE 168: Denver में MMA सुपरस्टार जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर के मॉय थाई डेब्यू को लेकर फैंस के बीच बहुत उत्साह है।

इस इवेंट में पूर्व ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन का सामना अमेरिका के टॉप मॉय थाई फाइटर्स में से एक असा “द अमेरिकन निंजा” टेन पॉ से डेनवर के बॉल एरीना में होगा।

अपने करियर में 18 नॉकआउट करने वाले लिनेकर ने खुद को MMA के सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर्स में से बनाया है और वो “द अमेरिकन निंजा” के लिए नई चैलेंज के लिए तैयार हैं।

उन्होंने onefc.com से बात करते हुए टेन पॉ और मॉय थाई के बारे में कहा:

“असा टेन पॉ स्ट्राइकिंग वाले शख्स हैं और वो मॉय थाई में फाइट करने के आदी हैं। वो काफी मजबूत और तकनीकी एथलीट हैं। मुझे ONE के इवेंट्स के दौरान उनसे मिलने का मौका मिला है और काफी अच्छे इंसान हैं। मुझे उम्मीद है कि ये एक दिलचस्प फाइट होगी।”

जहां एक तरफ लिनेकर बहुत आक्रामक और दिलचस्प फाइटर हैं, वहीं टेन पॉ लगातार नॉकआउट करने के बाद इस फाइट में उतरेंगे।

“हैंड्स ऑफ स्टोन” अपने प्रतिद्वंदी की तारीफ करने में नहीं झिझके और जानते हैं कि अमेरिकी स्टार किसी भी पोजिशन से घातक साबित हो सकते हैं:

“जितना मैंने उन्हें देखा है, वो काफी तेजी से मूव करते हैं। वो अपनी किक्स और सामने के अटैक्स का अच्छा इस्तेमाल करते हैं। उनके स्ट्रेट पंच और एल्बोज़ का इस्तेमाल बढ़िया है। वो मजबूत, तकनीकी और विविधता भरे हैं।

“ये एक कठिन फाइट होगी। ये शानदार मैच होगा क्योंकि इसमें सिर्फ स्ट्राइकिंग होगी। मैं उनकी ताकत को ठिकाने लगाने का भरपूर प्रयास करूंगा।”

नए अनुभवी विरोधी के खिलाफ नए खेल में उतरने के बावजूद लिनेकर का प्लान यही है कि जो उन्हें MMA करियर में किया है, वही यहां करें – सामने वाले पर तब तक पंच लगाना, जब तक वो खड़े ना रह पाएं।

उन्होंने बताया:

“मैं हमेशा नॉकआउट की तलाश करता हूं और इस बार भी कुछ अलग नहीं होगा। मैं हमेशा नॉकआउट की तलाश करता हूं और उम्मीद करता हूं कि इसे हासिल कर लूंगा। मैं असा टेन पॉ को नॉकआउट करते हुए देख रहा हूं क्योंकि मैं यही करता हूं।”

लिनेकर का ध्यान MMA पर रहेगा

जॉन लिनेकर ONE 168: Denver में अपना मॉय थाई डेब्यू करने जा रहे हैं, लेकिन वो MMA से दूरी नहीं बनाने वाले।

वो खास तरह की फाइट्स, जिसमें सबमिशन ग्रैपलिंग या फिर स्पेशल रूल्स सुपर-फाइट शामिल हैं, उनके लिए तैयार हैं। लेकिन #1 रैंक के बेंटमवेट MMA कंटेंडर का ध्यान सिर्फ और सिर्फ चैंपियनशिप बेल्ट पर लगा है।

“हैंड्स ऑफ स्टोन” ने बताया:

“मैं मॉय थाई में नहीं जा रहा, लेकिन इस तरह की खास ONE फाइट्स करता रहूंगा। अभी मैं मॉय थाई में फाइट कर रहा हूं। लेकिन क्या पता बाद में सबमिशन ग्रैपलिंग डिविजन में चला जाऊं या फिर स्पेशल रूल्स सुपर-फाइट करूं। मैं खुद को अधिक से अधिक टेस्ट करना चाहता हूं। लेकिन मेरा ध्यान MMA पर है। वहीं मैं अपना काम जारी रखना चाहता हूं।”

न्यूज़ में और

Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34