30 जुलाई को ONE: BATTLEGROUND का लाइव प्रसारण कैसे देखें

210730 SG web 1800x1200px

साल 2021 के शुरुआती छह महीनों में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद ONE Championship दूसरी छमाही का आगाज बेहतरीन अंदाज में करने के लिए तैयार है।

शुक्रवार, 30 जुलाई को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से ONE: BATTLEGROUND का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसके बाउट कार्ड में मॉय थाई और MMA मुकाबले शामिल हैं।

मेन इवेंट में 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन सैम-ए गैयानघादाओ अपनी स्ट्रॉवेट मॉय थाई बेल्ट को प्राजनचाई पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

को-मेन इवेंट में पूर्व 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग का सामना मिडलवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले में लिएंड्रो “वुल्फ़” अटाईडिस से होगा।

यहां जानिए आप अपने देश में ONE: BATTLEGROUND को कैसे देख सकते हैं।

वैश्विक स्तर पर

ONE: BATTLEGROUND का प्रसारण 150 से भी अधिक देशों में होगा और फैंस टेलीविजन, टैबलेट, कंप्यूटर और मोबाइल पर भी शो को देख सकते हैं।

इवेंट को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर देखा जा सकता है, जो सिंगापुर के समयानुसार रात 8:30 बजे शुरू होगा।

वहीं, पहली दो बाउट्स ONE के फेसबुक और ट्विटर पेज पर प्रसारित की जाएंगी।

*नोट: अमेरिका, भारत और जापान में रह रहे फैंस ऊपर दिए गए माध्यमों के जरिए शो नहीं देख पाएंगे। न्यूजीलैंड में रहने वाले फैंस पहली दो बाउट्स को ONE के ट्विटर पेज पर देख सकते हैं।

भारत

शो को शुक्रवार, 30 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से Disney+ Hotstar या Star Sports Select 1 पर देखा जा सकता है।

संयुक्त राज्य अमेरिका

शो की शुरुआत शुक्रवार, 30 जुलाई को ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार Bleacher Report, B/R App या B/R के यूट्यूब चैनल पर सुबह 8:30 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 5:30 बजे होगी।

ONE: BATTLEGROUND का लाइव प्रसारण के समाप्त होने के बाद शो को B/R Live के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध कराया जाएगा।

चीन

शो का लाइव प्रसारण शुक्रवार, 30 जुलाई को चीनी समयानुसार iQiYi पर रात 8:30 बजे शुरू होगा।

शनिवार, 7 अगस्त को रात 10:30-11:30 बजे तक QHTV पर शो का दोबारा प्रसारण किया जाएगा।

साथ ही SZTV5 पर शनिवार, 7 अगस्त और रविवार, 8 अगस्त को रात 10:45-11:45 तक शो के प्रसारण को दोबारा देख सकते हैं।

बुधवार, 11 अगस्त को SMG पर शाम 7:45-10:00 बजे तक शो का प्रसारण देखा जा सकता है।

वहीं BTV बुधवार, 11 अगस्त को रात 7:30-9:10 तक बजे शो का दोबारा प्रसारण करेगा।

इंडोनेशिया

शो को पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार Vidio.com, Kaskus TV या MAXstream पर शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

वहीं SCTV पर शुक्रवार, 30 जुलाई को रात 11:30 बजे शो का आप दोबारा लुत्फ़ उठा सकते हैं।

जापान

Abema पर शो जापानी समयानुसार रात 9:30 बजे से शुरू होगा।

मलेशिया

शो की शुरुआत शुक्रवार, 30 जुलाई को मलेशियाई समयानुसार RTM Sports पर रात 8:30 बजे से होगी।

म्यांमार

शो शुक्रवार, 30 जुलाई को म्यांमार के समयानुसार शाम 7 बजे से Skynet पर शुरू होगा।

द फिलीपींस

One Sports और One Sports+ पर 9 बजे या फिर PVL (प्रीमियर वॉलीबॉल लीग) के मैचों के प्रसारण के बाद लाइव ब्रॉडकास्ट शुरु होगा।

सिंगापुर

शो का प्रसारण meWATCH पर सिंगापुर के समयानुसार रात 8:30 बजे शुरू होगा।

थाईलैंड

Thairath TV32 रात 9:30 बजे से शो का लाइव प्रसारण दिखाना शुरु करेगा।

इसके अलावा AIS Play के VOD पर मंगलवार, 3 अगस्त को शो देखा जा सकता है।

वियतनाम

शो को इंडोचाइना समयानुसार शुक्रवार, 30 जुलाई को HTV 1 पर शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

कंबोडिया

शो को शुक्रवार, 30 जुलाई को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर इंडोचाइना समयानुसार शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

ONE: BATTLEGROUND का पूरा कार्ड

  • सैम-ए vs. प्राजनचाई (ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल)
  • आंग ला न संग vs. लिएंड्रो अटाईडिस (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – कैचवेट)
  • रयूटो सवाडा vs. गुस्तावो बलार्ट (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स –  स्ट्रॉवेट)
  • ऋतु फोगाट vs. लिन हेचीन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – एटमवेट)
  • चेन रुई vs. जेरेमी पाकाटिव (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – बेंटमवेट)
  • विक्टोरिया ली vs. वांग लुपिंग (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – एटमवेट)

ये भी पढ़ें: ONE: BATTLEGROUND II और III के मेन इवेंट मुकाबले सामने आए

किकबॉक्सिंग में और

OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88
collage
twobouts