ONE: A NEW BREED का प्रसारण कैसे देखें

Stamp Fairtex ONE KING OF THE JUNGLE DC IMGL3205 768x512

इस शुक्रवार, 28 अगस्त को ONE Championship थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में ONE: A NEW BREED का आयोजन करने वाली है।

ये मार्शल आर्ट्स फैंस के लिए एक धमाकेदार इवेंट साबित होने वाला है। बाउट कार्ड में स्टैम्प फेयरटेक्स और ब्राजीलियाई स्टार एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ के बीच ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच भी देखने को मिलेगा।

वहीं, को-मेन इवेंट मैच में “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई और रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट के फाइनल में आमने-सामने आने वाले हैं। फाइनल के विजेता को इसी साल के अंतिम महीनों में ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ के खिलाफ टाइटल शॉट मिलेगा।

इनके अलावा शो में 3 मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियंस भी भाग ले रहे हैं।

शो को आप कहां देख सकते हैं

ONE: A NEW BREED का लाइव प्रसारण 150 से भी ज्यादा देशों में होने वाला है और फैंस इस शो को टेलीविजन, टैबलेट, कंप्यूटर या फिर मोबाइल पर भी देख सकते हैं।

इवेंट का लाइव स्ट्रीम ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App (कुछ देशों को छोड़कर) पर उपलब्ध होगा।

वहीं, पहली दो बाउट्स ONE के फेसबुक और ट्विटर पेज पर भी देखी जा सकती है।

अपने-अपने देश में इवेंट का लुत्फ़ उठाने के लिए आप नीचे दी गई लिस्ट को देख सकते हैं।

भारत

इवेंट का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे Hotstar और Star Sports Select पर होगा।

अमेरिका

इवेंट का लाइव प्रसारण ईस्टर्न स्टैंडर्ड समय के मुताबिक B/R Live पर सुबह 8:30 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समय के मुताबिक सुबह 5:30 बजे होगा।

चीन

चीन के लोग शो को चीनी समयानुसार रात 8:30 बजे Great Sports, BesTV या Kwai पर देख सकते हैं।

इसके अलावा शनिवार, 29 अगस्त को BTV शाम 7:30 बजे शो का दोबारा प्रसारण करेगा।

साथ ही SZTV5 पर 4 और 5 सितंबर को चीनी फैंस रात 10:30-11:30 तक शो के प्रसारण को दोबारा देख पाएंगे।

जापान

शो Abema पर जापानी समयानुसार रात 9:30 बजे शुरू होगा।

कोरिया

इवेंट को कोरियाई समयानुसार रात 9:30 बजे IB Sports पर देखा जा सकता है।

इंडोनेशिया

इवेंट को Vidio.com, MAXstream या Kaskus TV पर पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार शाम 7:30 बजे देखा जा सकता है।

इसके अलावा SCTV उसी रात 11:30 बजे शो का दोबारा से प्रसारण करेगा।

मलेशिया

इवेंट को मलेशियाई समयानुसार रात 8:30 बजे Astro SuperSport या RTM TV2 पर देखा जा सकता है।

म्यांमार

म्यांमार के समय के मुताबिक शो शाम 7 बजे Skynet पर शुरू होगा।

द फिलीपींस

इवेंट का प्रसारण फिलीपींस के समय अनुसार रात 8:30 बजे One Sports और One Sports+ पर शुरू होगा।

इसके अलावा 29 अगस्त को TV5 रात 11 बजे शो का दोबारा से प्रसारित करेगा।

सिंगापुर

सिंगापुर के समय अनुसार शो का प्रसारण meWATCH पर रात 8:30 बजे शुरू होगा।

थाईलैंड

इवेंट का लाइव प्रसारण इंडोचाइना समय के मुताबिक AIS Play पर शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

इसके अलावा उसी रात 9:30 बजे Thairath TV32 इवेंट का दोबारा प्रसारण करेगा।

वियतनाम

शो इंडोचाइना समय के मुताबिक शाम 7:30 बजे HTV The Thao पर शुरू होगा।

कंबोडिया

शो ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर इंडोचाइना समय के मुताबिक शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

ONE: A NEW BREED का पूरा कार्ड

  • स्टैम्प फेयरटेक्स vs. एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ (ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप)
  • रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम vs. कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई (ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट फाइनल)
  • डेनिस ज़ाम्बोआंगा vs. वट्सापिन्या केउखोंग (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – एटमवेट)
  • वंडरगर्ल फेयरटेक्स vs. केसी कार्लोस (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • ड्रेक्स ज़ाम्बोआंगा vs  डेचादिन सोर्नसिरीसुफाथिन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फ्लाइवेट)
  • हुआंग डिंग vs. सोक थय (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • योडकाइकेउ फेयरटेक्स vs एलेक्स शिल्ड (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फ्लाइवेट)

ये भी पढ़ें: ONE: A NEW BREED का पूरा कार्ड सामने आया

न्यूज़ में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.