26 अगस्त को ONE 160: Ok vs. Lee II का लाइव प्रसारण कैसे देखें

OkRaeYoon ChristianLee Staredown 1920X1280

ONE Championship अगस्त महीने में जोरदार धमाका करने के लिए तैयार है।

शुक्रवार, 26 अगस्त को ONE 160: Ok vs. Lee II का प्रसारण किया जाएगा, जिसमें 2 वर्ल्ड टाइटल फाइट्स के अलावा भी कई जबरदस्त मुकाबले होने वाले हैं।

मेन इवेंट में ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन ओक रे यूं अपने टाइटल को क्रिश्चियन ली के खिलाफ रीमैच में डिफेंड करने की कोशिश करेंगे।

वहीं को-मेन इवेंट में #1 रैंक के फेदरवेट कंटेंडर टांग काई डिविजन के वर्ल्ड चैंपियन थान ली को चैलेंज करेंगे।

यहां जानिए आप ONE 160 को अपने देश में किस तरह से देख सकते हैं।

वैश्विक स्तर पर

इस इवेंट का प्रसारण 150 से भी अधिक देशों में होगा और फैंस टेलीविजन, टैबलेट, कंप्यूटर और मोबाइल पर भी शो को देख सकते हैं।

शुक्रवार, 26 अगस्त को इवेंट को watch.onefc.com पर देखा जा सकता है, जिसके लीड कार्ड की शुरुआत सिंगापुर के समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगी।

लीड कार्ड ONE Championship के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर भी सिंगापुर के समयानुसार 7:30 बजे से उपलब्ध होगा। अमेरिका और कनाडा के बाहर मेन कार्ड को देखने के लिए आप watch.onefc.com पर इवेंट को ऑर्डर कर सकते हैं या फिर अपने देश में इवेंट के प्रसारण की जानकारी चैक करें।

*नोट: भारत, जापान, कोरिया, इटली और न्यूजीलैंड में रह रहे फैंस ऊपर दिए गए माध्यमों के जरिए शो नहीं देख पाएंगे।

भारत

शो की शुरुआत लीड कार्ड के साथ शुक्रवार, 26 अगस्त को भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे से Disney+ Hotstar और Star Sports Select 1 पर होगी।

वहीं मेन कार्ड Disney+ Hotstar और Star Sports Select 1 पर शाम 6 बजे से शुरू होगा।

अमेरिका

शुक्रवार, 26 अगस्त को शो के लीड कार्ड को watch.onefc.com पर ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 7:30 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 4:30 बजे से प्रसारित किया जाएगा।

मेन कार्ड का प्रसारण watch.onefc.com पर ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 8:30 और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 5:30 बजे से शुरू होगा।

चीन

ONE 160 के लीड कार्ड का प्रसारण शुक्रवार, 26 अगस्त को iQiYi, Douyin और Kuaishou पर चीनी समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

मेन कार्ड का लाइव प्रसारण BTV, Henan, iQiYi, Douyin और Kuaishou पर रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

QHTV पर इवेंट को उसी रात 10 बजे से दोबारा देखा जा सकता है।

इंडोनेशिया

इवेंट की शुरुआत लीड कार्ड के साथ शुक्रवार, 26 अगस्त को पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार Vidio.com, Kaskus TV, NETVERSE और MAXstream पर शाम 6:30 बजे से होगी।

वहीं मेन कार्ड Vidio.com, Kaskus TV, NETVERSE और MAXstream पर शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

इसके अलावा NET TV उसी रात 10:30 बजे से शो को दोबारा प्रसारित करेगा।

इटली

शुक्रवार, 26 अगस्त को लीड कार्ड के साथ शो की शुरुआत सेंट्रल यूरोपियन समर टाइम के अनुसार Eleven Sports पर दोपहर 1:30 बजे से होगी।

मेन कार्ड को दोपहर 2:30 बजे से Eleven Sports पर लाइव देखा जा सकता है।

जापान

लीड कार्ड के साथ शो Abema पर जापानी समयानुसार शाम 8:30 बजे से शुरू होगा।

मेन कार्ड की शुरुआत Abema पर रात 9:30 बजे से होगी।

कोरिया

लीड कार्ड के साथ शो की शुरुआत कोरियाई स्टैंडर्ड समयानुसार रात 8:30 बजे से Coupang Play पर होगी।

मेन कार्ड को रात 9:30 बजे से Coupang Play पर लाइव देखा जा सकता है।

मलेशिया

शो का मेन कार्ड शुक्रवार, 26 अगस्त को मलेशियाई समयानुसार Astro SuperSport 2 पर रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

लीड कार्ड का प्रसारण watch.onefc.com पर शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

म्यांमार

इवेंट के मेन कार्ड का प्रसारण Skynet पर म्यांमार के समयानुसार शाम 7 बजे से होगा।

लीड कार्ड को शाम 6 बजे से watch.onefc.com पर देखा जा सकता है।

न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड स्टैंडर्ड समयानुसार मेन कार्ड शनिवार, 27 अगस्त को Spark Sport पर देर रात 1 बजे से लाइव आएगा।

द फिलीपींस

शुक्रवार, 26 अगस्त को लीड कार्ड फिलीपींस स्टैंडर्ड समयानुसार शाम 7:30 बजे से One Sports और One Sports+ पर प्रसारित होगा।

मेन कार्ड को रात 8:30 बजे से One Sports और One Sports+ पर लाइव देखा जा सकता है।

सिंगापुर

शो को लीड कार्ड के साथ शुक्रवार, 26 अगस्त को सिंगापुर समयानुसार शाम 7:30 बजे से meWATCH पर लाइव देखा जा सकता है।

मेन कार्ड का लाइव प्रसारण meWATCH पर रात 8:30 से होगा।

थाइलैंड

ONE 160 का प्रसारण लीड कार्ड के साथ शुक्रवार, 26 अगस्त को AIS Play पर इंडोचाइना समयानुसार शाम 6:30 बजे से होगा।

मेन कार्ड की शुरुआत AIS Play पर शाम 7:30 बजे से होगी।

वियतनाम

लीड कार्ड के साथ इवेंट की शुरुआत इंडोचाइना समयानुसार शुक्रवार, 26 अगस्त को watch.onefc.com पर शाम 6:30 बजे से होगी।

मेन कार्ड को इंडोचाइना समयानुसार HTV The Thao पर शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

ONE 160: Ok vs. Lee II का मेन कार्ड

  • ओक रे यूं vs. क्रिश्चियन ली (ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप)
  • थान ली vs. टांग काई (ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप)
  • रिट्टेवाडा पेटयिंडी vs. सैमापेच फेयरटेक्स (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • अमीर खान vs. किआनू सूबा (MMA – फेदरवेट)
  • पॉल इलियट vs. मार्टिन बाटुर (MMA – हेवीवेट)
  • टॉमी लेंगाकर vs. रेनाटो कनूटो (सबमिशन ग्रैपलिंग – लाइटवेट)
  • थालेस नकासू vs. कांथाराज अगासा (MMA – फ्लाइवेट)

किकबॉक्सिंग में और

Masaaki Noiri faces off with Liu Mengyang with the Tokyo skyline in the background
Nabil Anane and Suakim face off ahead of The Inner Circle 25
Chinese kickboxer Liu Mengyang taps gloves with Japanese star Masaaki Noiri in their first fight
Phetjeeja vs. Antonia Prifti for ONE Atomweight Kickboxing World Title at The Inner Circle 28
Nabil Anane punches Ilias Ennahachi at ONE Friday Fights 126
MMA stars Enkh-Orgil Baatarkhuu and Elbek Alyshov face off ahead of The Inner Circle 24
Johan Ghazali and Ramadan Ondash had to be separated ahead of The Inner Circle 24
Sam-A Gaiyanghadao faces off with Aliff Sor Dechapan ahead of The Inner Circle 23
Sam A Gaiyanghadao kicks Elmehdi El Jamari in the head at ONE Fight Night 42
Jonathan Di Bella celebrates his World Title victory at The Inner Circle 22.
Jonathan Di Bella and Zhang Peimian face off ahead of their ONE Strawweight Kickboxing World Title rematch
Jonathan Di Bella celebrates inside the ring after defeating Prajanchai PongSuphan PK at ONE Fight Night 36