22 जुलाई को ONE 159: De Ridder Vs. Bigdash का लाइव प्रसारण कैसे देखें

ReinierDeRidder VitalyBigdash 1920X1280 768x512

ONE Championship साल 2022 के दूसरे हाफ को धमाकेदार अंदाज में शुरू करने के लिए तैयार है।

शुक्रवार, 22 जुलाई को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में ONE 159: De Ridder vs. Bigdash का आयोजन होगा और इवेंट में MMA, मॉय थाई और किकबॉक्सिंग की मिलाकर कुल 9 फाइट्स होंगी।

शो को ONE मिडलवेट वर्ल्ड टाइटल मुकाबला हेडलाइन करेगा, जिसमें अपराजित 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन रीनियर डी रिडर को पूर्व चैंपियन विटाली बिगडैश के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना होगा।

वहीं को-मेन इवेंट में स्पेन की एथलीट लारा फर्नांडीज़ ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जेनेट टॉड को ONE अंतरिम एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करेंगी।

यहां जानिए आप अपने देश में ONE 159 का प्रसारण कैसे देख सकते हैं।

वैश्विक स्तर पर

ONE 159: De Ridder vs. Bigdash का प्रसारण 150 से भी अधिक देशों में होगा और फैंस टेलीविजन, टैबलेट, कंप्यूटर और मोबाइल पर भी शो को देख सकते हैं।

शुक्रवार, 22 जुलाई को इवेंट को watch.onefc.com और ONE Super App पर देखा जा सकता है, जिसके लीड कार्ड की शुरुआत सिंगापुर के समयानुसार शाम 7 बजे से होगी।

*नोट: भारत, जापान, कोरिया, इटली और न्यूजीलैंड में रह रहे फैंस ऊपर दिए गए माध्यमों के जरिए शो नहीं देख पाएंगे।

भारत

शो की शुरुआत लीड कार्ड के साथ शुक्रवार, 22 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से Disney+ Hotstar और Star Sports Select 1 पर होगी।

वहीं मेन कार्ड Disney+ Hotstar और Star Sports Select 1 पर शाम 6 बजे से शुरू होगा।

अमेरिका

शुक्रवार, 22 जुलाई को शो के लीड कार्ड को watch.onefc.com या ONE Super App पर ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 7 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 4 बजे से प्रसारित किया जाएगा।

मेन कार्ड का प्रसारण watch.onefc.com या ONE Super App पर ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 8:30 और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 5:30 बजे से शुरू होगा।

चीन

ONE 159 के लीड कार्ड का प्रसारण शुक्रवार, 22 जुलाई को iQiYi, Douyin और Kuaishou पर चीनी समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा।

मेन कार्ड का लाइव प्रसारण BTV, Henan, iQiYi, Douyin और Kuaishou पर रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

QHTV पर ONE 159 को उसी रात 10 से 11:30 बजे तक दोबारा देखा जा सकता है।

SZTV5 बुधवार, 27 जुलाई, गुरुवार, 28 जुलाई और शुक्रवार, 29 जुलाई को रात 10:45 से 11:45 शो प्रसारित करेगा।

Tianjin पर ONE 159 को गुरुवार, 28 जुलाई और शुक्रवार, 29 जुलाई को रात 9 से 11:30 बजे तक दोबारा देखा जा सकता है।

इंडोनेशिया

इवेंट की शुरुआत लीड कार्ड के साथ शुक्रवार, 22 जुलाई को पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार Vidio.com, Kaskus TV, NETVERSE और MAXstream पर शाम 6 बजे से होगी।

वहीं मेन कार्ड Vidio.com, Kaskus TV, NETVERSE और MAXstream पर शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

इसके अलावा NET TV उसी रात 10:30 बजे से शो को दोबारा प्रसारित करेगा।

इटली

शुक्रवार, 22 जुलाई को लीड कार्ड के साथ शो की शुरुआत सेंट्रल यूरोपियन समर टाइम के अनुसार Eleven Sports पर दोपहर 1 बजे से होगी।

मेन कार्ड को दोपहर 2:30 बजे से Eleven Sports पर लाइव देखा जा सकता है।

जापान

लीड कार्ड के साथ शो Abema पर जापानी समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा।

मेन कार्ड की शुरुआत Abema पर रात 9:30 बजे से होगी।

कोरिया

लीड कार्ड के साथ शो की शुरुआत कोरियाई स्टैंडर्ड समयानुसार रात 8 बजे से Coupang Play पर होगी।

मेन कार्ड को रात 9:30 बजे से Coupang Play और IB Sports पर लाइव देखा जा सकता है।

मलेशिया

शो का मेन कार्ड शुक्रवार, 22 जुलाई को मलेशियाई समयानुसार Astro SuperSport 2 पर रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

लीड कार्ड का प्रसारण watch.onefc.com और ONE Super App पर शाम 7 बजे से शुरू होगा।

म्यांमार

इवेंट के मेन कार्ड का प्रसारण Skynet पर म्यांमार के समयानुसार शाम 7 बजे से होगा।

लीड कार्ड को शाम 5:30 बजे से watch.onefc.com और ONE Super App पर देखा जा सकता है।

न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड स्टैंडर्ड समयानुसार मेन कार्ड शनिवार, 23 जुलाई को Spark Sport पर देर रात 1 बजे से लाइव आएगा।

द फिलीपींस

शुक्रवार, 22 जुलाई को लीड कार्ड फिलीपींस स्टैंडर्ड समयानुसार शाम 7 बजे से One Sports और One Sports+ पर प्रसारित होगा।

मेन कार्ड को रात 8:30 बजे से One Sports और One Sports+ पर लाइव देखा जा सकता है।

सिंगापुर

शो को लीड कार्ड के साथ शुक्रवार, 22 जुलाई को सिंगापुर समयानुसार शाम 7 बजे से meWATCH पर लाइव देखा जा सकता है।

मेन कार्ड का लाइव प्रसारण meWATCH पर रात 8:30 से होगा।

थाईलैंड

ONE 159 का प्रसारण लीड कार्ड के साथ शुक्रवार, 22 जुलाई को AIS Play पर इंडोचाइना समयानुसार शाम 6 बजे से होगा।

मेन कार्ड की शुरुआत AIS Play पर शाम 7:30 बजे से होगी।

Thairath TV32 उसी रात 9:30 बजे से मेन कार्ड प्रसारित करेगा।

वियतनाम

लीड कार्ड के साथ इवेंट की शुरुआत इंडोचाइना समयानुसार शुक्रवार, 22 जुलाई को VieON पर शाम 6 बजे से होगी।

मेन कार्ड को इंडोचाइना समयानुसार HTV The Thao और VieON पर शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

ONE 159: De Ridder vs. Bigdash का मेन कार्ड

  • रीनियर डी रिडर vs. विटाली बिगडैश (ONE मिडलवेट वर्ल्ड टाइटल)
  • जेनेट टॉड vs. लारा फर्नांडीज (ONE अंतरिम एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल)
  • मुआंगथाई पीके.साइन्चाई vs. व्लादिमीर कुज़मिन (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • झांग पेइमियान vs. असलानबेक ज़िक्रीव (किकबॉक्सिंग – स्ट्रॉवेट)
  • जो नाटावट vs. जमाल युसुपोव (मॉय थाई – फेदरवेट)
  • ज़ेलांग झाशी vs. डेनियल विलियम्स (MMA – स्ट्रॉवेट)

ONE 159: De Ridder vs. Bigdash का लीड कार्ड

  • सिंसामट क्लिनमी vs. लियाम नोलन (मॉय थाई – लाइटवेट)
  • एरियल सेक्सटन vs. मरात गफूरोव (MMA – लाइटवेट)
  • जिन टे हो vs. वालमीर डा सिल्वा (MMA – वेल्टरवेट)

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty