20 मई को ONE 157: Petchmorakot Vs. Vienot का लाइव प्रसारण कैसे देखें

Rodtang and Jaco Smith at the ONE 157 Faceoffs

ONE Championship मार्शल आर्ट्स फैंस के लिए एक और धमाकेदार शो लेकर आ रहा है।

शुक्रवार, 20 मई को प्रोमोशन द्वारा ONE 157: Petchmorakot vs. Vienot इवेंट का लाइव प्रसारण सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से किया जाएगा, जिसमें चार खेलों के 13 बेहतरीन मुकाबले देखने को मिलेंगे।

मेन इवेंट में पेटमोराकोट पेटयिंडी अपना तीसरा ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल डिफेंस पांच बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जिमी विन्यो के खिलाफ करेंगे।

को-मेन इवेंट की बात करें तो प्राजनचाई पीके.साइन्चाई ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को #1 रैंक के कंटेंडर जोसेफ लसीरी के खिलाफ बचाते हुए नजर आएंगे।

ONE 157 में ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां के क्वार्टरफाइनल राउंड्स होंगे, जिसमें मौजूदा चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन, #2 रैंक के कंटेंडर सुपरलैक और अन्य 6 टॉप स्ट्राइकर्स शामिल हैं।

यहां जानिए आप ONE 157 को अपने देश में कैसे देख सकते हैं।

वैश्विक स्तर पर

ONE 157: Petchmorakot vs. Vienot का प्रसारण 150 से भी अधिक देशों में होगा और फैंस टेलीविजन, टैबलेट, कंप्यूटर और मोबाइल पर भी शो को देख सकते हैं।

शुक्रवार, 20 मई को इवेंट को ONE के YouTube चैनल और ONE Super App पर देखा जा सकता है, जिसके लीड कार्ड की शुरुआत सिंगापुर के समयानुसार शाम 5:30 बजे से होगी।

इसके अलावा आप पूरे शो को watch.onefc.com पर भी देख सकते हैं।

*नोट: भारत, जापान, कोरिया, इटली और न्यूजीलैंड में रह रहे फैंस ऊपर दिए गए माध्यमों के जरिए शो नहीं देख पाएंगे।

भारत

शो की शुरुआत लीड कार्ड के साथ शुक्रवार, 20 मई को भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से Disney+ Hotstar पर होगी।

वहीं मेन कार्ड Disney+ Hotstar पर शाम 6 बजे से शुरू होगा।

इसके अलावा ONE 157 का रिपीट टेलीकास्ट शनिवार, 21 मई को सुबह 11 बजे से Star Sports Select 1 पर देखा जा सकता है।

संयुक्त राज्य अमेरिका

शुक्रवार, 20 मई को शो के लीड कार्ड को watch.onefc.com, ONE के यूट्यूब चैनल या ONE Super App पर ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 5:30 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार रात 2:30 बजे से प्रसारित किया जाएगा।

मेन कार्ड का प्रसारण watch.onefc.com, ONE के यूट्यूब चैनल या ONE Super App पर ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 8:30 और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 5:30 बजे से शुरू होगा।

चीन

ONE 157 के लीड कार्ड का प्रसारण शुक्रवार, 20 मई को iQiYi, Douyin और Kuaishou पर चीनी समयानुसार शाम 5:30 बजे से शुरू होगा।

मेन कार्ड का लाइव प्रसारण BTV, Henan, iQiYi, Douyin और Kuaishou पर रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

साथ ही SZTV5 पर बुधवार, 25 मई, गुरुवार, 26 मई और शुक्रवार, 27 मई को रात 10:45 बजे से 11:45 बजे तक शो के प्रसारण को दोबारा देख सकते हैं।

QHTV पर जून महीने के हर शनिवार को रात 10:30 से 11:30 बजे तक ONE 157 को दोबारा देखा जा सकता है।

इंडोनेशिया

इवेंट की शुरुआत लीड कार्ड के साथ शुक्रवार, 20 मई को पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार Vidio.com, Kaskus TV, NETVERSE और MAXstream पर शाम 4:30 बजे से होगी।

वहीं मेन कार्ड Vidio.com, Kaskus TV, NETVERSE और MAXstream पर शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

इसके अलावा NET TV उसी रात 10:30 बजे से शो को दोबारा प्रसारित करेगा।

इटली

शुक्रवार, 20 मई को लीड कार्ड के साथ शो की शुरुआत सेंट्रल यूरोपियन समर टाइम के अनुसार Eleven Sports पर सुबह 11:30 बजे से होगी।

मेन कार्ड को दोपहर 2:30 बजे से Eleven Sports पर लाइव देखा जा सकता है।

जापान

लीड कार्ड के साथ शो Abema पर जापानी समयानुसार शाम 6:30 बजे से शुरू होगा।

मेन कार्ड की शुरुआत Abema पर रात 9:30 बजे से होगी।

कोरिया

लीड कार्ड के साथ शो की शुरुआत कोरियाई स्टैंडर्ड समयानुसार शाम 6:30 बजे से Coupang Play पर होगी।

मेन कार्ड को रात 9:30 बजे से Coupang Play और IB Sports पर लाइव देखा जा सकता है।

मलेशिया

शो का मेन कार्ड शुक्रवार, 20 मई को मलेशियाई समयानुसार Astro SuperSport 2 पर रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

लीड कार्ड का प्रसारण ONE के फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर शाम 5:30 बजे से शुरू होगा।

म्यांमार

इवेंट के मेन कार्ड का प्रसारण Skynet पर म्यांमार के समयानुसार शाम 7 बजे से होगा।

लीड कार्ड को दोपहर 4 बजे से ONE के फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर देखा जा सकता है।

न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड स्टैंडर्ड समयानुसार मेन कार्ड शनिवार, 21 मई को Spark Sport पर देर रात 1 बजे से लाइव आएगा।

द फिलीपींस

शुक्रवार, 20 मई को मेन कार्ड फिलीपींस स्टैंडर्ड समयानुसार 8:30 बजे से One Sports और One Sports+ पर प्रसारित होगा

लीड कार्ड को शाम 5:30 बजे से watch.onefc.com और ONE Super App पर लाइव देखा जा सकता है।

सिंगापुर

शो को लीड कार्ड के साथ शुक्रवार, 20 मई के दिन सिंगापुर समयानुसार 5:30 बजे से meWATCH पर लाइव देखा जा सकता है।

मेन कार्ड का लाइव प्रसारण meWATCH पर रात 8:30 से होगा।

थाईलैंड

ONE 157 का प्रसारण लीड कार्ड के साथ शुक्रवार, 20 मई को AIS Play पर इंडोचाइना समयानुसार शाम 4:30 बजे से होगा।

मेन कार्ड की शुरुआत AIS Play पर शाम 7:30 बजे से होगी।

शनिवार, 21 मई को Thairath TV32 पर रात 10:30 बजे से शो को दोबारा देखा जा सकता है।

वियतनाम

लीड कार्ड के साथ इवेंट की शुरुआत इंडोचाइना समयानुसार शुक्रवार, 20 मई को VieON पर शाम 4:30 बजे से होगी।

मेन कार्ड को इंडोचाइना समयानुसार HTV The Thao और VieON पर शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

ONE 157: Petchmorakot vs. Vienot का मेन कार्ड

  • पेटमोराकोट पेटयिंडी vs. जिमी विन्यो (ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल)
  • प्राजनचाई पीके.साइन्चाई vs. जोसेफ लसीरी (ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल)
  • रोडटंग जित्मुआंगनोन vs. जैकब स्मिथ (फ्लाइवेट मॉय थाई ग्रां प्री क्वार्टरफाइनल)
  • गैरी टोनन vs. टाय रुओटोलो (लाइटवेट – सबमिशन ग्रैपलिंग)
  • शिन्या एओकी vs. केड रुओटोलो (लाइटवेट – सबमिशन ग्रैपलिंग)
  • होसुए क्रूज़ vs. वॉल्टर गोंसाल्वेस (फ्लाइवेट मॉय थाई ग्रां प्री क्वार्टरफाइनल)

ONE 157: Petchmorakot vs. Vienot का लीड कार्ड

  • सुपरलैक कियातमू9 vs. टाईकी नाइटो (फ्लाइवेट मॉय थाई ग्रां प्री क्वार्टरफाइनल)
  • सवास माइकल vs. अमीर नासेरी (फ्लाइवेट मॉय थाई ग्रां प्री क्वार्टरफाइनल)
  • आशा रोका vs. अलीस एंडरसन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – विमेंस एटमवेट)
  • डेविट कीरिया vs. मोहम्मद बुटासा (किकबॉक्सिंग- फेदरवेट)
  • नट “वंडरगर्ल” जारूनसाक vs. ज़ेबा बानो (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – विमेंस स्ट्रॉवेट)
  • शेरज़ोद काबुतोव vs. डेनिस पुरिच (फ्लाइवेट मॉय थाई ग्रां प्री अल्टरनेट बाउट)
  • एलीपिटुआ सिरेगर vs. रॉबिन कैटलन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – स्ट्रॉवेट)

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)