क्लेबर सूसा से ऐतिहासिक वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच को लेकर उत्साहित हैं माइकी मुसुमेची

Masakazu Imanari Mikey Musumeci ONE156 1920X1280 26 768x512

अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 30 सितंबर (भारत में शनिवार, 1 अक्टूबर) को 5 बार के BJJ वर्ल्ड चैंपियन माइकी मुसुमेची सबसे पहले ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास रचना चाहेंगे।

ONE Fight Night 2 की वर्ल्ड टाइटल फाइट्स में से एक में अमेरिकी स्टार की भिड़ंत BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर क्लेबर सूसा से होगी, जो उन्हें उनके नेचुरल डिविजन में हराने वाले आखिरी एथलीट भी रहे।

इस जीत के जरिए मुसुमेची ग्लोबल स्टेज पर नई पहचान बना सकते हैं।

उत्तर अमेरिकी प्राइमटाइम पर सबसे पहला ONE सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल जीतना उन्हें ग्लोबल सुपरस्टार बना सकता है। आपको याद दिला दें कि इससे पहले अपने प्रमोशनल डेब्यू में उन्होंने जापानी लैजेंड मासाकाजू इमानारी को सबमिशन से हराकर सबको चौंकाया था।

उनकी इमानारी पर आई जीत इतिहास का सबसे ज्यादा देखे जाने वाले सबमिशन ग्रैपलिंग मैचों में से एक बना था और “डार्थ रिगाटोनी” को अहसास हुआ कि ONE से जुड़ने के बाद उनका जीवन पूरी तरह बदल गया है।

26 वर्षीय स्टार ने ONEFC.com से कहा:

“मैं IBJJF में 5 बार ब्लैक बेल्ट जीत चुका हूं, लेकिन ONE के एक ही मुकाबले ने मेरी लोकप्रियता में बहुत इजाफा किया है। ये कुछ ऐसा है कि ‘ये क्या हुआ।’

“इससे मेरे सामने चीज़ें स्पष्ट होने लगी हैं कि ONE कितना बड़ा प्रोमोशन है।”

अब मुसुमेची इस धमाकेदार मुकाबले में अपने पुराने प्रतिद्वंदी से भिड़ने वाले हैं।

2017 में उनका 2 बार गी जिउ-जित्सु मैचों में सूसा से आमना-सामना हुआ था। पहले में ब्राजीलियाई तो दूसरे मैच में अमेरिकी स्टार ने जीत दर्ज कर हिसाब बराबर किया था।

उन्हें हारना पसंद नहीं है और सूसा के खिलाफ मिली हार आज भी उन्हें याद है:

“सूसा के साथ पहले मैच में मुझे रेफरी के निर्णय से हार मिली थी, जिसमें मुझे बहुत संघर्ष करना पड़ा। वो उतार-चढ़ाव भरा मैच रहा, जिसमें मैं निरंतर सबमिशन अटैक करने की कोशिश कर रहा था।”

मुसुमेची केवल उस परिणाम से काफी निराश नहीं थे बल्कि वो उस रिजल्ट के पक्ष में भी नहीं थे। मगर वो उन लोगों में से नहीं हैं जो हार को लेकर बार-बार रोते रहें।

अमेरिकी स्टार ने उस हार से सबक लेकर उसी साल दूसरी IBJJF वर्ल्ड चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया था।

उन्होंने कहा:

“उस हार से मैंने काफी कुछ सीखा और इसके लिए क्लेबर का शुक्रगुज़ार भी हूं। मैंने अगले महीने उनके साथ फाइट की और इस बार जीत दर्ज कर दम लिया। मैं मैच के बाद उनके पास गया और कहा, ‘एक महीने पहले हुई फाइट के लिए धन्यवाद। तुमने मुझे हराया और अब मैंने तुम्हें हराया, इसलिए हम दोनों ने एक-दूसरे को खुद में सुधार करने का मौका दिया।’

“इसलिए मुझे जीत या हार से फर्क नहीं पड़ता, मैं केवल खुद में सुधार करते रहना चाहता हूं और इसी वजह से अपने जिउ-जित्सु गेम को एक अलग लेवल पर पहुंचा पाया हूं।”

मुसुमेची जानना चाहते हैं कि क्या सूसा उनके शॉट्स के खिलाफ डिफेंड कर पाएंगे

ब्राजीलियाई एथलीट से 2 बार भिड़ने के बाद माइकी मुसुमेची जानते हैं कि इस ट्रायलॉजी बाउट से उन्हें क्या उम्मीद रखनी चाहिए।

अपने शानदार स्वीप्स और सबमिशन डिफेंस की मदद से सूसा ने मुसुमेची को सोचने पर मजबूर किया था और अमेरिकी स्टार इस बार भी एक कांटेदार मुकाबले की उम्मीद कर रहे हैं।

उन्होंने अपने विरोधी को परिभाषित करते हुए बताया:

“वो अच्छे एथलीट हैं और आसानी से हार नहीं मानते। वो ऐसे फाइटर्स में से एक हैं जिन्हें झांसा देना बहुत मुश्किल है। वो बहुत तगड़े हैं और बिल्कुल भी नहीं डरते।

“किसी भी हालत में हार नहीं मानते, आगे आकर अटैक करते हुए आपके ऊपर मानसिक दबाव बनाने की कोशिश करते हैं।”

मुसुमेची, सूसा का बहुत सम्मान करते हैं और इस समय उनका ध्यान केवल अपने गेम पर है।

हर बार की तरह “डार्थ रिगाटोनी” बिना रुके अटैक करते हुए अपने प्रतिद्वंदी को फिनिश करना चाहेंगे। वो मानते हैं कि ब्राजीलियाई एथलीट का रवैया इस मैच के परिणाम में बहुत अहम भूमिका निभाने वाला है।

हमेशा सूझबूझ से काम लेने वाले मुसुमेची ये देखने को उत्साहित हैं कि सूसा उनके अटैक्स को झेल पाते हैं या नहीं।

मुसुमेची ने बताया:

“क्लेबर को मेरे बेहतर होते मूव्स के खिलाफ अनोखी प्रतिक्रियाएं देनी चाहिए और देखते हैं कि वो मेरे अटैक्स के खिलाफ खुद को कैसे डिफेंड कर पाते हैं। मेरा गेम एकदम साधारण है और हर बार एक ही तरीके से अटैक करता हूं, निरंतर मूव्स लगाने की फिराक में रहता हूं और बाकी चीज़ें मेरे विरोधी पर निर्भर करती हैं। क्या वो मेरे मूव्स के खिलाफ डिफेंड कर पाएंगे? वो अगर ऐसा कर पाए तो मैं डोमिनेंट पोजिशन हासिल नहीं कर पाऊंगा और वो नहीं कर पाए तो मैं उन्हें हराने वाला हूं।

“इसलिए देखते हैं कि वो मेरे मूव्स के खिलाफ कैसी प्रतिक्रिया देते हैं और मैं ये जानने को भी उत्साहित हूं कि क्या मैं कुछ गलत रणनीति पर काम कर रहा हूं।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.