3 सितंबर को आयोजित होगा ऐतिहासिक इवेंट ONE: EMPOWER

Xiong Jing Nan Tiffany Teo Rematch 1920X1280 58

कई महीनों के इंतज़ार के बाद अब ONE Championship की बेस्ट फीमेल एथलीट्स दुनिया पर छाने को तैयार हैं।

13-time Brazilian Jiu-Jitsu World Champion Michelle Nicolini wears the winner's medal following her win

शुक्रवार, 3 सितंबर को दुनिया का सबसे बड़ा मार्शल आर्ट्स संगठन ONE: EMPOWER का आयोजन करने वाला है, जिसमें केवल महिला एथलीट्स परफॉर्म करती हुई नजर आएंगी।

इस ऐतिहासिक शो के मेन इवेंट में ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन “द पांडा” जिओंग जिंग नान को 13 बार की ब्राजीलियन जिउ-जित्सु वर्ल्ड चैंपियन मिशेल निकोलिनी के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप बेल्ट को डिफेंड करना होगा।

इसके अलावा महान पाउंड-फोर-पाउंड एथलीट अनीसा “C18” मेक्सेन और ISKA एटमवेट K1 वर्ल्ड चैंपियन क्रिस्टीना मोरालेस के बीच ONE Super Series किकबॉक्सिंग मुकाबला होगा।

Denice Zamboanga proudly waves the Philippines' flag in Singapore

आखिरकार, इसी शो में ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री की शुरुआत होने वाली है।

कार्ड के बाकी मुकाबले दुनिया के सबसे बड़े विमेंस मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल मैच होंगे।

इसमें #1 रैंक की कंटेंडर डेनिस “लायकन क्वीन” ज़ाम्बोआंगा का सामना #5 रैंक की कंटेंडर सिओ ही हैम से होगा, #2 रैंक की कंटेंडर मेंग बो का सामना अपना डेब्यू कर रहीं अपराजित स्टार ग्रेस “थाई किटन” क्लीवलैंड से होगा, वहीं अपराजित जापानी स्टार इत्सुकी “एंड्रॉइड 18” हिराटा की भिड़ंत अमेरिकी एथलीट अलीस “लिल सैवेज” एंडरसन और #4 रैंक की कंटेंडर स्टैम्प फेयरटेक्स का सामना #3 रैंक की कंटेंडर एल्योना रसोहायना से होगा।

यहां देखिए ONE: EMPOWER में किस एथलीट का सामना किससे होगा।

Photos from Stamp Fairtex and Alyona Rassohyna's MMA fight at ONE: UNBREAKABLE III on 5 February 2021

ONE: EMPOWER का पूरा बाउट कार्ड

  • (c) जिओंग जिंग नान vs. मिशेल निकोलिनी (ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल)
  • डेनिस ज़ाम्बोआंगा vs. सिओ ही हैम (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – एटमवेट)
  • एल्योना रसोहायना vs. स्टैम्प फेयरटेक्स (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – एटमवेट)
  • मेंग बो vs. ग्रेस क्लीवलैंड (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – एटमवेट)
  • इत्सुकी हिराटा vs अलीस एंडरसन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – एटमवेट)
  • अनीसा मेक्सेन vs क्रिस्टीना मोरालेस (किकबॉक्सिंग – एटमवेट)

ये भी पढ़ें: ONE: BATTLEGROUND – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, सैम-ए vs प्राजनचाई

किकबॉक्सिंग में और

Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 123 scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88