डी रिडर को सबमिशन से ना हरा पाने को लेकर निराश हैं गल्वाओ – ‘उन्होंने कोई खतरा मोल नहीं लिया’

Reinier de Ridder Andre Galvao ONE X 1920X1280 59 768x512

ब्राजीलियन जिउ-जित्सु लैजेंड आंद्रे गल्वाओ को उम्मीद थी कि उनके ONE मिडलवेट और लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन रीनियर डी रिडर के खिलाफ मुकाबले का परिणाम कुछ और हो सकता था।

“डेको” की भिड़ंत ONE X में अपराजित MMA स्टार से हुई थी, लेकिन 12 मिनट के एक्शन के बाद मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

गल्वाओ जीत दर्ज ना कर पाने को लेकर निराश थे, लेकिन उन्होंने बताया कि डी रिडर की मानसिकता का इस फाइट के परिणाम पर बड़ा असर पड़ा था।

उन्होंने ONE Championship से कहा:

(डी रिडर) आसानी से हार नहीं मानते और अपनी हर एक फाइट को सबमिशन से जीतने की कोशिश करते हैं इसलिए वो जानते हैं कि उन्हें क्या करना है, उन्हें ग्रैपलिंग करना पसंद है। मगर उस फाइट में मुझे लगा कि वो अंत तक बचने की कोशिश कर रहे थे और उनकी जगह मैं होता तो मेरी रणनीति भी यही रहती।”

गल्वाओ को हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय BJJ हॉल ऑफ फेम में जगह दी गई है और वो अपने ONE Championship डेब्यू को शानदार बनाना चाहते थे।

गल्वाओ का मानना है कि डी रिडर किसी खतरे में नहीं पड़ना चाहते थे इसलिए उन्हें सबमिशन मूव्स लगाने में दिक्कत आई।

ब्राजीलियाई स्टार ने कहा:

“उन्होंने 12 मिनट तक खुद को डिफेंड करने के अलावा ज्यादा कुछ नहीं किया। शायद उन्हें लग रहा था कि अगर उन्होंने कुछ किया तो मेरे लिए उनपर सबमिशन मूव लगाना आसान हो जाएगा इसलिए उन्होंने डिफेंस पर ज्यादा जोर दिया। जैसा उन्होंने कहा था, सर्कल में उनकी रणनीति उससे उलट रही थी।

“उन्होंने इंटरव्यू में कहा था कि वो मुझे सबमिशन से हराने वाले हैं और मेरे खिलाफ बैक कंट्रोल प्राप्त करने वाले हैं, लेकिन ये एक खेल है और ये उनकी रणनीति रही।”

फिर भी गल्वाओ, 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन का सम्मान करते हैं जिन्होंने MMA से ब्रेक लेकर सबमिशन ग्रैपलिंग बाउट में फाइट की थी।

हालांकि, उन्हें डी रिडर का गेम प्लान अधिक पसंद नहीं आया, लेकिन उन्होंने डच स्टार की तकनीक और पावर की तारीफ की है।

“डेको” ने बताया:

“मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। उनकी रणनीति मुकाबले को ड्रॉ कराने की रही, उनकी ग्रैपलिंग स्किल्स अच्छी हैं और मुझे उनकी ताकत का भी अहसास हुआ। उनकी स्ट्रेंथ जबरदस्त है, वो दिखने में पतले हैं, लेकिन उनमें ताकत की कोई कमी नहीं है।”

रीनियर डी रिडर से MMA में भिड़ना चाहते हैं आंद्रे गल्वाओ

आंद्रे गल्वाओ, रीनियर डी रिडर से रीमैच के लिए तैयार हैं मगर इस बार वो MMA में फाइट करना चाहते हैं।

ये उनके लिए कठिन चुनौती होती क्योंकि “द डच नाइट” का MMA रिकॉर्ड 15-0 का है और मौजूदा ONE मिडलवेट और लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन भी हैं, लेकिन BJJ लैजेंड इस चुनौती को लेकर उत्साहित महसूस कर रहे हैं।

गल्वाओ ने कहा:

“मैं उनके साथ MMA फाइट करना चाहता हूं और वो डबल-चैंपियन भी हैं।”

इस सबसे पहले डी रिडर को शुक्रवार, 22 जुलाई को ONE 159 में विटाली बिगडैश के खिलाफ अपने मिडलवेट टाइटल को डिफेंड करना होगा।

दूसरी ओर, गल्वाओ का MMA रिकॉर्ड 5-2 का है और इस खेल में आखिरी बार 2010 में परफॉर्म किया था। वहीं इस साल ONE Championship को जॉइन करने के बाद वो MMA को दोबारा जॉइन करने पर विचार कर रहे हैं।

“डेको” जानते हैं कि डी रिडर को हराना आसान नहीं होगा, लेकिन उन्हें भरोसा है कि वो ग्राउंड गेम में किसी भी एथलीट को मात दे सकते हैं।

ब्राजीलियाई स्टार ने कहा:

“मुझे लगता है कि स्टैंड-अप गेम के मामले में उन्हें मुझसे ज्यादा अनुभव है, लेकिन मैं उन्हें टेकडाउन करने का हर संभव प्रयास करूंगा। मैं जानता हूं कि उन्हें हराना आसान नहीं होगा क्योंकि वो स्टैंड-अप गेम में रहने, मुझे केज की तरफ धकेलने की कोशिश करेंगे। मगर मुझे लगता है कि मैं उनपर बढ़त हासिल कर सकता हूं क्योंकि ग्रैपलिंग मैच में मैंने उन्हें आसानी से टेकडाउन कर लिया था।

“वहीं ग्रैपलिंग के साथ स्ट्राइक्स का इस्तेमाल, मेरे लिए अलग अनुभव होगा। अगर मुझे टॉप पोजिशन प्राप्त हुई तो मैं उन्हें दमदार पंच लगाते हुए सबमिशन मूव लगाकर टैप आउट करने पर मजबूर करना चाहूंगा।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.