22 जुलाई को ONE 159 को हेडलाइन करेंगे रीनियर डी रिडर vs. विटाली बिगडैश, जेनेट टॉड vs. लारा फर्नांडीज मुकाबले

Reinier de Ridder faces Vitaly Bigdash in the main event of 158

शुक्रवार, 22 जुलाई के लिए ONE Championship के बड़े इवेंट में 2 वर्ल्ड चैंपियनशिप मैचों का ऐलान किया गया है।

उस शो के मेन इवेंट में 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन रीनियर डी रिडर का मिडलवेट टाइटल पूर्व चैंपियन विटाली बिगडैश के खिलाफ मैच में दांव पर लगा होगा।

वहीं को-मेन इवेंट में मौजूदा ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जेनेट टॉड का सामना ONE अंतरिम एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए स्पेनिश स्टार लारा फर्नांडीज से होगा।

डी रिडर का MMA करियर बहुत शानदार तरीके से आगे बढ़ा है।

“द डच नाइट”, जो जूडो और BJJ में भी ब्लैक बेल्ट होल्डर हैं, का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 15-0 का है और MMA में उनका फिनिशिंग रेट 87 प्रतिशत है।

अक्टूबर 2020 में 31 वर्षीय स्टार ने पूर्व 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन आंग ला न संग को पहले राउंड में सबमिशन से हराकर मिडलवेट क्राउन अपने नाम किया था। उसके बाद आंग ला को रीमैच में हराकर उन्होंने लाइट हेवीवेट टाइटल को भी अपने नाम किया।

डी रिडर का प्रभावशाली प्रदर्शन इस साल भी जारी है। उन्होंने फरवरी में ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन कियामरियन अबासोव को तीसरे राउंड में सबमिशन से हराकर अपने मिडलवेट टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड किया था।

अब “द डच नाइट” के सामने एक नई चुनौती होगी, जिसमें उन्हें डिविजन के पूर्व चैंपियन बिगडैश के खिलाफ अपनी मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप बेल्ट का बचाव करना होगा।

रूसी स्टार का MMA रिकॉर्ड 12-2 है। उन्होंने अक्टूबर 2015 में इगोर स्वीरिड को हराकर ONE वर्ल्ड चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया था।

https://www.instagram.com/p/CacHETVhGE2/

हालांकि, बिगडैश ने जनवरी 2017 में आंग ला न संग को हराकर पहली बार अपने मिडलवेट टाइटल को डिफेंड किया था, लेकिन उसके 5 महीने बाद रीमैच में म्यांमार के आइकॉन के खिलाफ चैंपियनशिप को हार बैठे।

मगर उस हार के बाद रूसी स्टार ने जबरदस्त अंदाज में वापसी की थी।

उन्होंने लगातार 3 जीत दर्ज कीं, जिनमें आंग ला न संग के खिलाफ ट्रायलॉजी बाउट भी शामिल रही, जिसे जीतकर उन्होंने डी रिडर के खिलाफ टाइटल शॉट हासिल किया था।

ONE अंतरिम एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में जेनेट टॉड और लारा फर्नांडीज आमने-सामने

ग्लोबल फैनबेस को ONE अंतरिम एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में एटमवेट किकबॉक्सिंग क्वीन जेनेट टॉड और डेब्यू कर रहीं लारा फर्नांडीज की धमाकेदार भिड़ंत देखने को मिलेगी।

टॉड, फरवरी 2019 में सबसे पहले एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच का हिस्सा बनी थीं, लेकिन उसमें उन्हें हार झेलनी पड़ी थी।

उसके बाद अमेरिकी एथलीट ने लगातार 6 जीत दर्ज की हैं और इस दौरान ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन भी बनीं।

अब ONE 159 में टॉड अपने 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने के सपने को पूरा करना चाहेंगी।

मगर ऐसा करने के लिए उन्हें WBC और ISKA वर्ल्ड चैंपियन फर्नांडीज को हराना होगा, जो अपने नाम मॉय थाई क्राउन को जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

दूसरी ओर, एटमवेट मॉय थाई क्वीन एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ कुछ समय पूर्व मां बनी हैं और खुद को वापसी के लिए तैयार कर रही हैं।

रोड्रीगेज़ इस साल आगे चलकर वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मैच में अंतरिम वर्ल्ड चैंपियन का सामना करेंगी।

ONE 159 से जुड़ी अधिक जानकारी पाने के लिए onefc.com को फॉलो करते रहिए।

न्यूज़ में और

Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5