वर्ल्ड चैंपियनशिप रीमैच में एंड्राडे को लिनेकर पर जीत का पूरा भरोसा –’वो जानते हैं कि मैं बेहतर हूं’

John Lineker and Fabricio Andrade trades blows

फैब्रिसियो एंड्राडे को जॉन लिनेकर से हिसाब बराबर करना है और उनके मन में कोई शंका नहीं है कि मैच का परिणाम क्या आने वाला है।

अपने पहले मैच के दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से समाप्त होने के 4 महीने बाद शनिवार, 25 फरवरी को दोनों ब्राजीलियाई सुपरस्टार्स वेकेंट ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए भिड़ेंगे।

ये मुकाबला ONE Fight Night 7 में होगा, जहां एंड्राडे अमेरिकी प्राइमटाइम दर्शकों को दिखाना चाहते हैं कि वो इस डिविजन के असली चैंपियन हैं।

https://www.instagram.com/p/CnMZOdHOW8w/

“वंडर बॉय” मानते हैं कि वो ONE Fight Night 3 में लिनेकर को फिनिश करने से कुछ ही पल दूर थे, लेकिन इस बीच लो ब्लो (पेट के निचले हिस्से पर वार) लगने के कारण मैच दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से समाप्त हुआ।

उस लो ब्लो से ठीक पहले एंड्राडे ने अपने विरोधी की पसलियों पर खतरनाक बॉडी शॉट लगाया था, जिसके प्रभाव से लिनेकर काफी हद तक लड़खड़ाने लगे थे।

उस मैच को याद कर 25 वर्षीय स्टार मानते हैं कि वो जीत के हकदार थे और अब रीमैच में भी वैसा ही प्रदर्शन करना चाहते हैं।

एंड्राडे ने ONEFC.com से कहा:

“वो अब मेरे स्किल सेट से वाकिफ होने के बाद बेहतर तरीके से तैयारी करेंगे, लेकिन मैं मानता हूं कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। 3 महीनों की ट्रेनिंग में वो कोई अलग एथलीट नहीं बन जाएंगे। मैं उनके फाइट करने के तरीके से वाकिफ हूं और वो भी मेरे गेम के बारे में जानते हैं इसलिए इस रीमैच में ज्यादा कुछ नहीं बदलने वाला। मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि वो मेरे हाथों नॉकआउट होने वाले हैं।”

https://www.instagram.com/p/CkIsq7VBWkO/

“वंडर बॉय” का कहना है कि पहले मैच को डोमिनेट करने के बाद वो इस बार मानसिक तौर पर भी लिनेकर पर बढ़त बनाने वाले हैं।

उनके नजरिए से उनका मानसिक रूप से मजबूत होना इस मैच में बड़ा अंतर पैदा करेगा।

एंड्राडे ने कहा:

“मुझे लगता है कि मैं फाइट को फिनिश करने के बहुत करीब था, उन्हें बहुत क्षति पहुंची थी और मैंने ग्राउंड गेम में भी उनके खिलाफ शानदार डिफेंस किया। ये चीज़ें मानसिक तौर पर बहुत बड़ा अंतर पैदा करती हैं। वो जानते हैं कि मैं बेहतर हूं इसलिए अगर उन्हें मुझे हराना है तो कोई चमत्कार ही उनकी मदद कर सकता है। हम जानते हैं कि मैं बेस्ट हूं, ये मेरे छाने का समय है और चैंपियन बनकर दम लूंगा।”

“वंडर बॉय” के अनुसार वो 10 मिनट से कम समय में फाइट को फिनिश कर अनडिस्प्यूटेड ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन बनेंगे।

उन्होंने कहा:

“ये फाइट 2 राउंड्स के अंदर खत्म हो जाएगी, जहां मैं एक बार फिर लिनेकर को नॉकआउट करने वाला हूं।”

https://www.instagram.com/p/CngvBK7jgOs/

लिनेकर की वजन को संतुलित ना रख पाने की गलती से परेशान नहीं हैं एंड्राडे

पहली भिड़ंत में केवल फैब्रिसियो एंड्राडे ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल को जीत सकते थे क्योंकि जॉन लिनेकर को अपने वजन को संतुलित ना रख पाने के कारण टाइटल छोड़ना पड़ा था।

इस बार एंड्राडे को भरोसा है कि लिनेकर पुरानी गलती दोबारा नहीं दोहराएंगे।

उन्होंने कहा:

“लिनेकर इस बार वजन को लेकर सावधान रहेंगे। कोई भी एथलीट नहीं चाहता कि अंतिम समय पर उन्हें वजन के कारण इतनी मुश्किलें झेलनी पड़ें। इसलिए मैं मानता हूं कि वो इस बार अपने वजन को लेकर सावधानी बरतेंगे, जिससे ऐसी गलती दोबारा ना हो।”

https://www.instagram.com/p/Cj9fPdJBLRz/

#1 रैंक के कंटेंडर को अपने विरोधी के वजन को लेकर कोई परेशानी नहीं है।

“हैंड्स ऑफ स्टोन” चाहे बेंटमवेट डिविजन की भार सीमा को पास करें या नहीं, हर स्थिति में एंड्राडे को ये मैच स्वीकार होगा। उन्हें भरोसा है कि हर तरह की परिस्थिति में जीत उन्हें ही मिलेगी।

“वंडर बॉय” ने कहा:

“उनका वजन मुझे परेशान नहीं कर रहा। वो अगर दोबारा वजन को कंट्रोल में नहीं रख पाए तो भी हमारी फाइट होगी, जहां में उन्हें नॉकआउट करने वाला हूं।”

https://www.instagram.com/p/CeX6I_GDSND/

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.