ONE Fight Night 8 में हैम सिओ ही, झांग पेइमियान, अकबर अब्दुलेव ने धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज की

Ham Seo Hee Itsuki Hirata ONE Fight Night 8 12

शनिवार, 25 मार्च को ONE Championship की सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में वापसी हुई, जहां ONE Fight Night 8: Superlek vs. Williams का आयोजन हुआ।

फैंस मेन और को-मेन इवेंट मुकाबलों के लिए उत्साहित थे, लेकिन अन्य 8 मैचों ने भी लोगों का खूब मनोरंजन किया।

यहां जानिए ONE Fight Night 8 के मुकाबलों में क्या-क्या हुआ।

हैम सिओ ही ने इत्सुकी हिराटा को हराया

एक एटमवेट MMA मुकाबला 4 महीनों से आकर्षण का केंद्र बना हुआ था, जिसमें दक्षिण कोरियाई स्टार हैम सिओ ही ने जापानी एथलीट इत्सुकी हिराटा पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत प्राप्त की है।

एक तरफ हिराटा टेकडाउन करने की कोशिश कर रही थीं, वहीं हैम की स्ट्राइकिंग शानदार रही जिन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी पर लेफ्ट हैंड्स और किक्स लगाईं।

हालांकि हैम ने अपने स्टैंड-अप गेम की मदद से हिराटा को बैकफुट पर रखा, लेकिन इसके बावजूद “एंड्रॉइड 18” टेकडाउन करने में सफल रहीं। इस बीच #2 रैंक की कंटेंडर ने ग्राउंड गेम में भी हार ना मानते हुए स्ट्राइक्स लगानी जारी रखीं और स्टैंड-अप गेम में वापस आने में सफल रहीं।

इस सर्वसम्मत निर्णय से आई जीत के बाद हैम की विनिंग स्ट्रीक 9 मैचों की हो गई है और उनका रिकॉर्ड 26-8 पर पहुंच गया है।

अकबर अब्दुलेव ने ओह हो टाएक को 44 सेकंड में फिनिश किया

फेदरवेट MMA बाउट में अकबर अब्दुलेव ने अभी तक अपराजित रहे ओह हो टाएक को केवल 44 सेकंड में फिनिश करते हुए अपने प्रोमोशनल डेब्यू को यादगार बनाया है।

अब्दुलेव ने शुरुआत में जैब्स और बॉडी शॉट्स लगाकर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे। दूसरी ओर ओह ने जैब से जवाबी हमला करने की कोशिश की, लेकिन किर्गिस्तानी वॉरियर ने उनसे बचते हुए अपरकट लगाकर काउंटर अटैक किया। वहीं अंत में दमदार पंच लगाते हुए अपने करियर में आठवीं पर पहले राउंड में जीत दर्ज की।

इस जीत के लिए अब्दुलेव को 50 हजार यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस मिला। उन्होंने अपने 100 प्रतिशत फिनिशिंग रेट को कायम रखा और अब रिकॉर्ड 9-0 का हो गया है।

झांग पेइमियान ने जबरदस्त मुकाबले में टोरेप्ची डोंगक को परास्त किया 

पूर्व ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर झांग पेइमियान ने टोरेप्ची डोंगक को उनके प्रोमोशनल डेब्यू में सर्वसम्मत निर्णय से मात दी।

दोनों एथलीट्स के 3 राउंड तक चले स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग मुकाबले में बहुत जबरदस्त फाइटिंग देखने को मिली। दोनों ने फ्रंट-फुट पर रहकर अटैक के बदले अटैक की रणनीति अपनाई हुई थी।

अंत में 19 वर्षीय चीनी स्ट्राइकर के पंच, स्पीड और शानदार कॉम्बिनेशंस ने मैच में बड़ा अंतर पैदा किया।

इस बड़ी जीत के बाद “फाइटिंग रूस्टर” का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 17-2 पर पहुंच गया है। इस जीत के लिए ONE के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने उन्हें 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस भी दिया।

असलानबेक ज़िक्रीव ने जबरदस्त वापसी करते हुए रुई बोटेल्हो को हराया 

Rui Botelho Aslanbek Zikreev ONE Fight Night 8 6

#2 रैंक के स्ट्रॉवेट मॉय थाई कंटेंडर असलानबेक ज़िक्रीव ने शॉर्ट नोटिस पर डेनियल विलियम्स को रिप्लेस करते हुए रुई बोटेल्हो के खिलाफ मैच को स्वीकार किया था। मगर तैयारी के लिए बहुत कम समय मिलने के बाद भी उन्होंने 128-पाउंड कैचवेट मॉय थाई बाउट में पुर्तगाली स्टार को विभाजित निर्णय से मात दी है।

पहले राउंड में अपने प्रतिद्वंदी को अटैक के ज्यादा मौके ना देते हुए ज़िक्रीव ने अगले 2 राउंड्स में ज्यादा आक्रामक तरीके से अटैक करते हुए बोटेल्हो पर दबाव बनाया और अपनी ट्रेडमार्क स्पिनिंग किक्स भी लगाईं।

तीसरे राउंड में पुर्तगाली एथलीट के लेफ्ट हैंड ने रूसी स्टार को झकझोर दिया था, लेकिन उन्होंने वापसी करते हुए ज्यादा खतरनाक तरीके से अटैक किया।

अंत में 3 में से 2 जजों ने ज़िक्रीव के पक्ष में फैसला सुनाया और इस जीत से उनका करियर रिकॉर्ड 12-3 पर पहुंच गया है।

कीटो यामाकीटा ने एलेक्स सिल्वा को हराकर चौंकाया

जापानी MMA स्टार कीटो यामाकीटा का ONE डेब्यू इससे ज्यादा यादगार नहीं बन सकता था क्योंकि उन्होंने पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन एलेक्स सिल्वा पर बड़ी जीत दर्ज की।

अपराजित 26 वर्षीय एथलीट ने अपने वर्ल्ड-क्लास रेसलिंग और ग्राउंड-एंड-पाउंड गेम की मदद से 3 राउंड्स तक पूर्व चैंपियन को दमदार ग्राउंड स्ट्राइक्स लगाईं और सबमिशन का भी प्रयास किया। सिल्वा भी एक वर्ल्ड-क्लास ग्रैपलर हैं, लेकिन ग्राउंड फाइटिंग में अधिकांश समय यामाकीटा ने बढ़त बनाए रखी।

अपने प्रोमोशनल डेब्यू को शानदार अंदाज में जीतकर यामाकीटा ने अपने करियर रिकॉर्ड को 8-0 पर पहुंचा कर दिखा दिया है कि वो स्ट्रॉवेट MMA डिविजन के अन्य स्टार्स के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।

एडी अबासोलो ने निकलस लारसेन को नॉकआउट किया

एडी अबासोलो ने धमाकेदार अंदाज में ONE में अपनी जीत का खाता खोला है। अमेरिकी स्टार ने 158.5-पाउंड मॉय थाई कैचवेट बाउट में निकलस लारसेन को दूसरे राउंड में 2 मिनट 14 सेकंड के समय पर खतरनाक स्ट्रेट राइट लगाकर नॉकआउट किया।

अबासोलो ने शुरुआत में राइट एल्बो लगाई, जिससे लारसेन की बाईं आंख के ऊपर कट लग गया था। अमेरिकी एथलीट ने पहले राउंड में कई अन्य मौकों पर खतरनाक एल्बो लगाने की कोशिश की, लेकिन #5 रैंक के फेदरवेट मॉय थाई कंटेंडर ने अपने विरोधी के प्लान को भांप लिया था।

लारसेन को दूसरे राउंड में लय प्राप्त हुई, जहां उन्होंने लेफ्ट हुक लगाकर अपने विरोधी को झकझोर दिया था। मगर इस पंच ने अबासोलो के अंदर एक नया जुनून भर दिया था। अबासोलो ने कुछ देर बाद एकदम सटीक निशाने पर स्ट्रेट राइट लगाया, जिसके प्रभाव से “ड्रीमचेज़र” मैट पर जा गिरे और रेफरी ने तुरंत मैच को समाप्त कर दिया।

इस नॉकआउट जीत से अबासोलो का करियर रिकॉर्ड 14-4 पर पहुंच गया है।

इमान बारलौ ने एकातेरिना को परास्त किया

Ekaterina Vandaryeva Iman Barlow ONE Fight Night 8 49

इमान बारलौ ने स्ट्रॉवेट मॉय थाई डिविजन में एकातेरिना वंडरीएवा को हराकर ONE में अपनी दूसरी जीत दर्ज की।

इंग्लिश स्ट्राइकर ने निरंतर बेलारूसी एथलीट के पैर और बॉडी पर किक्स लगानी जारी रखीं और साथ ही खुद को “बार्बी” के पंचों से भी बचाती रहीं।

वंडरीएवा ने स्पिनिंग स्ट्राइक्स लगाकर मैच का रुख अपनी ओर लाने की कोशिश की, लेकिन “प्रीटी किलर” को शानदार प्रदर्शन के लिए सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया गया, जिससे अब उनका रिकॉर्ड 97-6 का हो गया है।

टैमी मुसुमेची ने BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर बियांका बैसिलियो को चौंकाया

Bianca Basilio Tammi Musumeci ONE Fight Night 8 49

टैमी मुसुमेची ने स्ट्रॉवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में अपना प्रोमोशनल डेब्यू किया, जहां उनका सामना BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर बियांका बैसिलियो से हुआ।

अमेरिकी स्टार ने 10 मिनट तक चले मैच में अच्छा डिफेंस करते हुए कई बार लेग लॉक लगाने की कोशिश की। वहीं बैसिलियो बार-बार गार्ड पास करते हुए लेग लॉक लगाने की फिराक में थीं।

मगर मुसुमेची का गेम ज्यादा आक्रामक रहा और उनके लेग लॉक के प्रयास भी ज्यादा प्रभावी साबित हुए। इस शानदार प्रदर्शन ने उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत दिलाई और अब उनका करियर रिकॉर्ड 76-20 का हो गया है।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty