ONE Fight Night 16 में हलील अमीर, सिंसामट, सेकसन की शानदार जीत

Sinsamut Klinmee Mouhcine Chafi ONE Fight Night 16 64 scaled

शनिवार, 4 नवंबर को ONE Championship ने एक बार फिर साबित किया कि क्यों ये मार्शल आर्ट्स फैंस के लिए सबसे खास प्लेटफॉर्म है।

ONE Fight Night 16: Haggerty vs. Andrade के मेन और को-मेन इवेंट मैचों से पहले 8 MMA, किकबॉक्सिंग और मॉय थाई फाइट्स देखने को मिलीं।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के मशहूर लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में फाइटर्स ने जीत हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

आइए जानते हैं कि इस इवेंट में क्या-क्या हुआ।

सेकसन ने किया शानदार प्रदर्शन

लगातार आगे बढ़ने वाले स्टाइल, ताबड़तोड़ एल्बोज़ और किसी भी चैलेंज से पीछे ना हटने की वजह से सेकसन ओर क्वानमुआंग को “द मैन हू यील्ड्स टू नो वन” कहा जाता है।

उन्होंने करीम “द सर्जन” बेनौई का ONE Championship में स्वागत किया, जहां फ्रेंच-अल्जीरियाई स्ट्राइकर को हार का सामना करना पड़ा। सेकसन ने 140-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में एल्बो और नी अटैक्स के साथ शुरुआत की।

9 मिनट पर जबरदस्त प्रदर्शन करने की वजह से चार बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने बेनौई के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

इसके साथ ही 34 वर्षीय दिग्गज का यूएस प्राइमटाइम डेब्यू यादगार रहा और उन्होंने अपने ONE रिकॉर्ड को 7-0 और करियर रिकॉर्ड को 200-74 का कर लिया है।

अमीर ने तकनीकी नॉकआउट से मुजतबा को हराया

हलील अमीर ने वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच के लिए अपनी दावेदारी को अधिक मजबूत कर दिया, जब उन्होंने लाइटवेट MMA बाउट में अहमद “वुल्वरिन” मुजतबा को हराया।

#4 रैंक के कंटेंडर को शुरुआत में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा क्योंकि पाकिस्तानी MMA फाइटर ने उन्हें बुरी तरह से किमुरा सबमिशन में जकड़ लिया था।

टर्किश स्टार ने मुजतबा पर टॉप पोजिशन हासिल की और खुद को “वुल्वरिन” के ट्रायंगल चोक से बचाया। उसके बाद उन्होंने घंटी बजने तक कई बड़े शॉट्स लगाए।

पहले राउंंड और दूसरे राउंड के बीच ब्रेक के दौरान मुजतबा स्टूल से खड़े नहीं हो पाए और रेफरी को वहीं मैच समाप्त करना पड़ा। इस वजह से अमीर को तकनीकी नॉकआउट से जीत मिली। इस जीत के कारण उनका रिकॉर्ड 10-0 का हो गया है।

सिंसामट ने चाफी को धमाकेदार मुकाबले में शिकस्त दी

दो बार के पूर्व ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर सिंसामट क्लिनमी और मोहचिने चाफी ने 174.5-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में समा बांध दिया।

प्रोमोशन में डेब्यू कर रहे स्ट्राइकर ने थाई सुपरस्टार को 9 मिनट तक छकाया और कई तरीके के हमलों का शिकार बनाया।

हालांकि, सिंसामट की काउंटर स्ट्राइक्स और ऑलराउंड किकिंग गेम स्पैनिश-मोरक्कन एथलीट पर भारी पड़ा और उन्होंने सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

इस जीत ने 28 वर्षीय स्टार का रिकॉर्ड 82-18-3 का कर दिया है और वो लाइटवेट मॉय थाई खिताबी मैच हासिल करने के काफी करीब पहुंच गए हैं।

बोटेल्हो ने तीन राउंड की कठिन फाइट में झांग को हैरान किया

रुई बोटेल्हो और “फाइटिंग रूस्टर” झांग पेइमियान के बीच एक दमदार स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग फाइट देखी गई।

झांग ने अटैक की शुरुआत की और लेफ्ट हैंड्स व लेफ्ट किक्स के जरिए बोटेल्हो को बैकफुट पर धकेला। पुर्तगाली स्ट्राइकर ने अपने प्रतिद्वंदी के हमलों का जवाब दमदार काउंटर अटैक से दिया।

चीनी युवा स्टार ने अधिक आक्रामकता के साथ दूसरे राउंड की शुरुआत की, लेकिन बोटेल्हो मानो पूरी तरह से तैयार थे। अनुभवी स्टार के कॉम्बिनेशन भी अच्छे से लैंड हो रहे थे। उन्होंने कई मौकों पर वन-टू कॉम्बिनेशंस का अच्छे से इस्तेमाल किया।

दोनों ही स्ट्राइकर्स को अंदाजा हो गया था कि मैच बराबरी पर बना हुआ है। ऐसे में बोटेल्हो ने आखिरी राउंड में अधिक कॉम्बिनेशंस का इस्तेमाल किया। “फाइटिंग रूस्टर” ने बॉडी किक्स लगाने का प्रयास किया, लेकिन बोटेल्हो खुद को बचा पाए।

तीन राउंड के बाद तीन में से दो जजों ने बोटेल्हो के पक्ष में फैसला सुनाया और उन्हें पूर्व ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर पर बड़ी जीत हासिल हुई।

मियूरा ने मेंग को अपने ट्रेडमार्क स्कार्फ होल्ड अमेरिकाना मूव में फंसाया

अयाका “ज़ोम्बी” मियूरा ने मेंग बो के खिलाफ स्ट्रॉवेट MMA फाइट में दमदार प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की। मैच की बैल बजने के साथ ही मेंग अटैक के लिए आगे बढ़ीं। चीनी स्टार ने “ज़ोम्बी” को मैट पर गिरा दिया और पंचों से वार करने लगीं।

हालांकि, मियूरा ने खुद को बचाते हुए साइड कंट्रोल हासिल किया और पहले राउंड के 2:09 मिनट पर स्कार्फ होल्ड अमेरिकाना लगाकर जीत अपने नाम की।

ये 33 वर्षीय जापानी स्टार के करियर की 12वीं जीत रही, जिसमें से छह स्कार्फ होल्ड अमेरिकाना की वजह से आई हैं। शायद उन्होंने एक बार फिर से खुद को ONE विमेंस स्ट्रॉवेट MMA चैंपियन जिओंग जिंग नान के खिलाफ खिताबी मैच हासिल करने के करीब ला दिया है।

ONE डेब्यू में चमके टायनन

बेन “वनीला थंडर” टायनन ने धमाकेदार अंदाज में ONE Championship में दस्तक दी है। उन्होंने हेवीवेट MMA मैच में “माइटी वॉरियर” कांग जी वॉन के खिलाफ प्रभावी प्रदर्शन करते हुए आर्म ट्रायंगल चोक लगाकर सबमिशन से जीत हासिल की।

कांग के पास कनाडाई स्टार की रेसलिंग स्किल्स का कोई भी जवाब नहीं था। उन्होंने टेकडाउन कर दक्षिण कोरियाई स्टार पर टॉप पोजिशन से प्रहार जारी रखे। उन्होंने पहला राउंड सबमिशन के मौके तलाशते हुए बिताए।

तीसरे राउंड में भी यही कहानी देखने को मिली क्योंकि “वनीला थंडर” ने मैच को मैट पर ही रखा। “माइटी वॉरियर” ज्यादा समय तक खुद को डिफेंड नहीं कर सकते थे और टायनन ने तीसरे राउंड में भी टेकडाउन स्कोर किया।

उन्होंने अंतिम राउंड के 1:22 मिनट पर आर्म ट्रायंगल चोक लगाकर जीत हासिल की। इस जीत के साथ MMA में टायनन का रिकॉर्ड 5-0 का हो गया। उन्होंने अपना 100 प्रतिशत फिनिशिंग रेट कायम रखते हुए 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस भी हासिल किया।

मोरालेस ने सुपरगर्ल को हराकर सभी को चौंकाया

एटमवेट किकबॉक्सिंग बाउट में स्पेन की क्रिस्टीना मोरालेस का सामना थाईलैंड की युवा सनसनी एना “सुपरगर्ल” जारूनसाक से हुआ।

30 वर्षीय अनुभवी स्टार ने बिना कोई समय गंवाए ताबड़तोड़ हमले शुरु कर दिए और विरोधी को संभलने का जरा भी मौका नहीं दिया।

इन दमदार स्ट्राइक्स का “सुपरगर्ल” के पास कोई भी जवाब नहीं था और मुकाबला 2:54 मिनट पर तकनीकी नॉकआउट के जरिए खत्म हो गया।

इस शानदार जीत की वजह से तीन बार की किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन ने अपने रिकॉर्ड को 49-8 का किया और 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस भी हासिल किया।

आदिवांग ने मिआडो के खिलाफ रीमैच में बदला किया पूरा

ONE Fight Night 16 की शुरुआत लिटो “थंडर किड” आदिवांग ने जेरेमी “द जैगुआर” मिआडो के बीच हुए स्ट्रॉवेट MMA रीमैच से हुई। सभी की नजरें इस बात पर थीं कि आदिवांग पिछली हार का बदला पूरा कर पाएंगे या नहीं, लेकिन वो ऐसा करने में कामयाब रहे।

19 महीने पहले हुए मैच में घुटने की चोट झेलने के बाद आदिवांग को रिकवर होने में काफी समय गया। 4 नवंबर को हुए मैच में आदिवांग काफी बेहतर लगे और उन्होंने पहले ही राउंड में मिआडो को लेफ्ट हुक मारकर गिरा दिया।

“द जैगुआर” ने दूसरे राउंड में तालमेल बैठाया, लेकिन Soma Fight Club के प्रतिनिधि के पास उनका जवाब था। इस बार आदिवांग ने ओवरहैंड राइट, स्पिनिंग एल्बो और लेग किक्स का इस्तेमाल किया।

तीसरे राउंड में मिआडो ने आगे आकर अच्छे कॉम्बिनेशंस लगाए। लेकिन आदिवांग ने उनके पैरों पर वार किए और काउंटर राइट हुक्स लगाए। तीनों राउंड के एक्शन के बाद सभी जजों ने “थंडर किड” के पक्ष में फैसला सुनाया। इस जीत के साथ उनका रिकॉर्ड 15-5 का हो गया है।

किकबॉक्सिंग में और

Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35