ओक रे यूं के खिलाफ रीमैच में कोई संदेह नहीं छोड़ना चाहते क्रिश्चियन ली – ‘उन्हें फिनिश कर दूंगा’

Christian Lee Timofey Nastyukhin ONE on TNT II 1920X1280 8 768x512

पिछले साल अपना ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल हारने के बाद भी क्रिश्चियन ली को लगता है कि वो उस हार का बदला जल्द पूरा करने वाले हैं।

सिंगापुर-अमेरिकी सुपरस्टार 26 अगस्त को ONE 160 में लाइटवेट किंग ओक रे यूं के खिलाफ भले ही एक चैलेंजर के तौर पर शामिल होने वाले हैं, लेकिन वो खुद को इस बहुप्रतीक्षित रीमैच में सबसे बेहतरीन मान रहे हैं।

ली का मानना है कि पिछले साल हुए पहले वर्ल्ड टाइटल मुकाबले में उन्होंने दक्षिण कोरियाई एथलीट को हरा दिया था और फिर से होने जा रहे मुकाबले में भी उनका ही पक्ष मजबूत होने जा रहा है।

इसके साथ ही उन्हें ये भी पता है कि निर्णय के जरिए मिली हार का विरोध करने से कुछ भी नहीं बदलने वाला है। इस चीज को ध्यान में रखते हुए “द वॉरियर” दूसरी बार होने जा रहे मुकाबले में कुछ अलग रणनीति अपनाने जा रहे हैं।

उन्होंने बताया:

“अगर आप ONE Championship के स्कोरिंग का तरीका देखें तो मैं हर क्षेत्र में जीता था। अगर हम फिनिश के करीब जाते और किए गए प्रहारों से हुए नुकसान को देखें तो मैंने अधिक क्षति पहुंचाई। तीसरे राउंड में उन्हें नीचे गिराया था और दो बार सबमिशन करने के काफी करीब आ गया था। ये चीजें सच्चाई जाहिर करती हैं।

“जिस बात का श्रेय मैं उन्हें देना चाहता हूं, वो ये कि वो पांच राउंड तक टिके रहे और सभी राउंड में अच्छी रफ्तार के साथ अपना कार्डियो बनाए रखा। इस वजह से मेरी राय में मैं विजेता था, लेकिन मैं अब रीमैच में उसी गेम प्लान के साथ बिल्कुल भी नहीं जाने वाला हूं।”

ली ने अपनी 15 करियर MMA जीत में से 14 में फिनिश हासिल किया है। ऐसे में ओक के साथ सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में हिसाब बराबर करने के लिए उन्हें लगता है कि उनकी ये क्षमता काफी अहम होने वाली है।

पिछली बार स्कोरकार्ड्स से हारने के बाद पूर्व लाइटवेट किंग इस बार नतीजा जजों पर नहीं छोड़ना चाहते हैं। साथ ही, उन्हें ये भी पता है कि वो दक्षिण कोरियाई एथलीट को नतीजे से हरा देते हैं तो भी सवाल बने रहेंगे।

इन सभी चीजों को समझते हुए “द वॉरियर” बादशाहत को फिर से हासिल करने की तैयारी कर रहे हैं और एक जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहते हैं ताकि इस प्रतिद्वंदिता को लेकर कोई संदेह ना रह जाए।

उन्होंने कहा:

“मुझे पूरा भरोसा है कि मैं इस मुकाबले को जीतने जा रहा हूं। अगर इसमें नतीजा काफी करीबी रहा तो मैं ये देखना चाहता हूं कि वो ट्राइलॉजी फाइट किस तरह से करने वाले हैं, लेकिन अगर मुकाबला मेरी योजना के मुताबिक जाता है तो मैं उन्हें जल्द ही हरा देने वाला हूं और उन्हें फिनिश कर दूंगा। फिर रीमैच की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।”

क्रिश्चियन ली को लगता है कि Prime Video डील से ONE को बहुत फायदा होगा

अगस्त का महीना ONE Championship के लिए ऐतिहासिक होगा।

26 अगस्त की शाम ONE 160: Ok vs. Lee II का प्रसारण किया जाएगा। इसके कुछ घंटों बाद 27 अगस्त की सुबह ONE FIGHT NIGHT 1: Moraes vs. Johnson II का सीधा प्रसारण होगा।

बाद वाले कार्ड में वर्तमान चैंपियन एड्रियानो मोरेस का ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल रीमैच MMA के महानतम एथलीट डिमिट्रियस जॉनसन से होगा, जिसके साथ ही ONE की Amazon Prime Video Sports के साथ मल्टी ईयर पार्टनरशिप भी शुरू हो जाएगी।

अपनी ओर से ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर क्रिश्चियन ली ने कहा कि ये पार्टनरशिप यूएस और कनाडा में मार्शल आर्ट्स प्रोमोशन के लिए एक बड़ा कदम है।

इसके अलावा, हवाई के निवासी को ये भी लगता है कि ONE की ये डील उसके एथलीट्स और ग्लोबल फैन बेस के लिए काफी सफल साबित होने वाली है।

“द वॉरियर” ने कहा:

“मुझे लगता कि Amazon Prime के साथ ONE Championship की ये डील उन्हें एक अलग ही स्तर पर ले जाने वाली है। खासकर, तब जब उन्होंने यूएस की मार्केट में कदम रखा है।

“मैं ये देखकर खुश हूं कि ONE Championship किस तरह से अपने खेल को आगे बढ़ाकर बड़े से बड़े मंच तक ले गया है। इसका हिस्सा बनकर मैं सम्मान और खुशी महसूस करता हूं।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.