ONE Fight Night 10 में जैकी बुंटान ने डियांड्रा मार्टिन के खिलाफ बड़े प्लान तैयार किए – ‘वहां जाकर हावी होना चाहती हूं’

Amber Kitchen Jackie Buntan ONE on Prime Video 5 1920X1280 17

जैकी बुंटान ONE Fight Night 10: Johnson vs. Moraes III में अपने घरेलू दर्शकों के सामने मुकाबला करने का और इंतजार नहीं कर सकतीं, लेकिन वो ये भी जानती हैं कि इस बार उनकी परीक्षा आसान नहीं होगी।

6 मई को कोलोराडो के 1stBank सेंटर में अमेरिकी फाइटर स्ट्रॉवेट मॉय थाई बाउट में डियांड्रा मार्टिन से भिड़ेंगी। वो ऑस्ट्रेलिया की बेहतरीन स्ट्राइकर का सामना करने के लिए जमकर पसीना बहा रही हैं।

उधर, मौजूदा ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन स्मिला संडेल से अपना डेब्यू मैच हारने के बाद मार्टिन ने पिछले साल अगस्त में एम्बर किचन के खिलाफ जीत हासिल करके जोरदार वापसी की थी।

ऐसे में जैकी बुंटान ऑस्ट्रेलियाई स्ट्राइकर की वापसी से बहुत प्रभावित हुईं।

कैलिफोर्निया की एथलीट ने कहाः

“मुझे लगता है कि प्रत्येक हार के बाद वापसी का इरादा इस बात पर निर्भर करता है कि आप उसे किस तरह से लेते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि मार्टिन ने निश्चित रूप से एम्बर किचन के खिलाफ बेहतर तरीके से वापसी की थी। उन्होंने अपने हथियारों और पैंतरों को और अधिक पैना बना लिया था।”

5 फुट 3 इंच की जैकी बुंटान अच्छी तरह जानती हैं कि 5 फुट 7 इंच की ऑस्ट्रेलियाई प्रतिद्वंदी की बस लंबाई ही है, जिससे वो पिछड़ रही हैं। बाकी कोई ऐसी चीज़ नहीं, जिसमें वो उनसे कमतर हों।

हालांकि, Boxing Works टीम की प्रतिनिधि ने लंबी प्रतिद्वंदियों के खिलाफ अपनी स्किल्स को बेहतर करने में कई साल गुज़ारे हैं। अब उनके पास उन अनुभव को इस्तेमाल करने का एक और मौका होगा, जब वो पहली बार अमेरिकी धरती पर बाउट करेंगी।

पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर ने कहा:

“वो मेरी एक और लंबी प्रतिद्वंदी हैं। उनके पैर लंबे हैं। मैं उनकी सटीक ताकत के बारे में तो नहीं बता सकती, लेकिन शायद इतना ज़रूर कहूंगी कि उनकी रेंज का फायदा उठा लूंगी।

“ये ऐसी चीज़ है, जिसे मैं अपने पूरे प्रोफेशनल और एमेच्योर करियर के लगभग आधे हिस्से से निपटती आई हूं। असलियत में, ये सर्कल के अंदर आने और वहां बने रहने के कई तरीकों के साथ मेरे करीब रहा है। मुझे लगता है कि इस तरह की चीजों का सामना मैंने पहले भी किया हुआ है।”

जैकी बुंटान का लक्ष्य कोलोराडो में अपने खतरनाक पैंतरे दिखाना

अपनी प्रतिद्वंदी की तरह जैकी बुंटान ने भी स्मिला संडेल से मिली हार के बाद एम्बर किचन को पराजित करके वापसी की है। अब वो फिर से खिताब हासिल करना चाहती हैं।

हमेशा से युवा स्ट्राइकर ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन टीम की साथी जेनेट “JT” टॉड के साथ मुकाबले की बारीकियां सीखकर अपना विकास करती आई हैं। उनका मानना है कि खुद को लगातार विकसित करना ही टॉप पर पहुंचने का प्रमुख रास्ता है।

अमेरिकी एथलीट ने कहाः

“मैं बेहतर हुई तकनीकों को दिखाना चाहती हूं। ONE Championship में मैं अपने हाथों की ताकत और रफ्तार के लिए जानी जाती हूं, लेकिन असलियत में मैं अपने पैंतरों का और अधिक प्रदर्शन करना भी पसंद करूंगी।

“इसका अर्थ ये नहीं कि मैं अपने हाथों पर भरोसा नहीं करती। दरअसल, हाथ ही मेरी असली ताकत हैं, लेकिन मैं अपने हाथों को दूसरे हथियारों की तरह भी इस्तेमाल करना चाहती हूं। बेशक, ये मेरी किक के साथ अलग तरह की कई चीजें दिखाने से भी मिलता-जुलता है।”

अपने मैच में ज्यादा तकनीकों को दिखाने की तमन्ना के साथ बुंटान सिर्फ मार्टिन के खिलाफ जीतना ही नहीं चाहतीं बल्कि अपने स्टाइल से भी लोगों को रूबरू कराना चाहती हैं।

एक ओर जहां 25 साल की फाइटर अपनी बॉक्सिंग के लिए जानी जाती हैं, वहीं दूसरी ओर 6 मई को वो घरेलू दर्शकों के सामने कुछ नए पैंतरे आजमाने की योजना बना रही हैं।

उन्होंने आगे कहाः

“असलियत में, मैं इस मुकाबले को जीतते हुए खुद को देख रही हूं। चाहे फिर ये स्टॉपेज से आए या बाउट के 3 राउंड तक खिंच जाने के बाद, मैं बस वहां जाकर पूरी तरह हावी होना चाहती हूं। अपने खतरनाक हथियारों को सबके सामने लाना चाहती हूं, जिसे मैंने ट्रेनिंग के दौरान इस्तेमाल करना सीखा है। ये सारी चीजें तब ज्यादा मायने रखेंगी, जब मैं इसे करके दिखाऊंगी।

“इस बारे में अभी बहुत ज्यादा जानकारी नहीं दे सकती कि मैं किस तरह से हमले करूंगी। दरअसल, मैं कैंप में कई तरह की रणनीतियों पर मेहनत कर रही हूं, लेकिन मुझे मुकाबले वाली रात के जल्द आने का बेसब्री से इंतजार हैं।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.