26 जून को होने वाले The Inner Circle 20 के पूरे बाउट कार्ड की घोषणा

Aslamjon Ortikov Jordan Estupinan ONE Fight Night 43 14 scaled

ONE Championship की 26 जून को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में एक शानदार कार्ड के साथ वापसी हो रही है, जिसका लाइव प्रसारण live.onefc.com पर किया जाएगा।

The Inner Circle 20 में दो अपराजित स्टार्स नया ONE फ्लाइेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए भिड़ेंगे। इसके अतिरिक्त एक शानदार प्रतिद्वंदिता को-मेन इवेंट मैच में अपने अंजाम तक पहुंचेगी।

मेन इवेंट में असादुला इमानगज़ालिएव का सामना वेकेंट (रिक्त) ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए असलमजोन ओर्तिकोव से होगा। ये पहली बार होगा कि दो ONE Friday Fights के कॉन्ट्रैक्ट विजेता और अपराजित स्टार्स खिताब के लिए भिड़ेंगे।

इमानगज़ालिएव के नाम 12-0 का शानदार रिकॉर्ड शामिल हैं। उन्होंने इसी कार्ड में शामिल नोंग-ओ हामा और कोंगथोरानी सोर सोमाई को भी नॉकआउट किया है। उनकी स्ट्राइक्स में जबरदस्त ताकत है और किसी भी पल मैच को खत्म कर सकते हैं।

वहीं ओर्तिकोव की बात करें तो वो 24-0 के लाजवाब आंकड़े के साथ मैच में कदम रखेंगे। उन्होंने संगठन में अपने सभी 10 मैचों में जीत का परचम लहराया है। अब उनके पास अपने देश का पहला ONE मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका है।

को-मेन इवेंट में नोंग-ओ और कोंगथोरानी की फ्लाइवेट मॉय थाई प्रतिद्वंदिता का अंत होगा।

ONE Fight Night 28 के पहले मैच में कोंगथोरानी ने बेहतरीन प्रदर्शन से दिग्गज को करीबी अंतर से हराया। नोंग-ओ ने रीमैच में वापसी करते हुए सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की और 50,000 यूएस डॉलर का बोनस भी जीता। अब दोनों इस मैच को जीतकर प्रतिद्वंदिता अपने नाम करना चाहेंगे।

नोंग-ओ को मॉय थाई इतिहास के सबसे महान फाइटर्स में से एक की संज्ञा की जाती है। वो आठ के बार के ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं। वहीं कोंगथोरानी के नाम तीन बार Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप है।

इसके अलावा कार्ड में तीन और जबरदस्त मैच में शामिल हैं। इनमें से एक हैं थाई मेगास्टार स्टैम्प फेयरटेक्स एटमवेट मॉय थाई में वापसी करते हुए मैक्सिको की सिंथिया फ्लोरेस का सामना करेंगी।

The Inner Circle 20 का पूरा बाउट कार्ड

  • असादुला इमानगज़ालिएव vs. असलमजोन ओर्तिकोव (ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप)
  • नोंग-ओ हामा vs. कोंगथोरानी सोर सोमाई (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • पीटीटी अपिचार्ट फार्म vs. जूलियो लोबो (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • स्टैम्प फेयरटेक्स vs. सिंथिया फ्लोरेस (मॉय थाई – एटमवेट)
  • मुआंगथाई पीके साइन्चाई vs. पैनरिट लुक्जाओमेसाइवारी (मॉय थाई – बेंटमवेट)

न्यूज़ में और

Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)